02/08/2024
*"Shri Bhakt Hanuman Seva Samiti Trust"*
*श्री चंद्र मोहन मित्तल*
संस्थापक सचिव के बारे में।
"हम बदलेंगे सोच,अब बेटी नहीं है बोझ।" - *चंद्र मोहन मित्तल*
चंद्र मोहन मित्तल जी ने अपने संपूर्ण जीवन को मानव सेवा के लिए समर्पित कर चुके हैं ।
वह अपने जीवन के 72 वर्ष पूरे कर चुके हैं और उनका शेष जीवन भी मानव सेवा को समर्पित हैं।
उनके जीवन का लक्ष्य है सर्वसमाज के वंचित वर्गों की सहायता करना और उन्हें सम्मानपूर्वक जीवन जीने का अधिकार देना।
उनका कहना है कि *महिला सशक्तिकरण ही बदलते भारत की नई तस्वीर है।* नारी न हो तो सृष्टि का विकास थम जाएगा । हमारी समिति नारी सशक्तिकरण के प्रति संकल्पबद्ध है और उनके हित में समाज की गरीब कन्याओं/विधवा/तलाकशुदा महिलाओं का सामूहिक विवाह बिल्कुल निशुल्क बहुत ही धूमधाम के साथ प्रतिवर्ष मार्च में कराया जाता है और साथ में दूल्हे राजा की बारात भी बहुत ही धूमधाम के साथ निकाली जाती है। स्थानीय निवासी भी जगह-जगह तोरण द्वार बनाकर, फूलों की बारिश करके, जलपान कराके अपने आप को धन्य महसूस करते हैं। इस अलौकिक बारात में सैकड़ो- हजारों नर नारी चलते हैं। कन्या विदाई के समय घर गृहस्थी का सभी आवश्यक समान भरपूर दिया जाता है।
महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए *निःशुल्क सिलाई प्रशिक्षण केंद्र* जगह-जगह खोले गए हैं। खुर्जा में एक नहीं, दो बैच अपनी अविरल सेवाओं द्वारा कन्याओं को स्वावलंबी बनाने के लिए अग्रसित है और समय-समय पर स्वेटर आदि भी वितरित किए जाते हैं और ठंड से बचने के लिए जगह-जगह उलाव की व्यवस्था भी की जाती है तथा गर्मियों में जगह-जगह ठंडे पानी की प्याऊ भी लगाई जाती है।
अब हम वृद्धाश्रम और अनाथालय की स्थापना के लिए प्रयासरत हैं, ताकि बेसहारा वृद्ध और अनाथ बच्चों को सुरक्षित और स्नेहपूर्ण आश्रय मिल सके।
हमारी यात्रा आसान नहीं रही, परंतु हर कठिनाई ने हमें और मजबूत बनाया। हमारा लक्ष्य वृद्धों और अनाथ बच्चों के लिए एक सुरक्षित और स्नेहपूर्ण आश्रय प्रदान करना है। श्री भक्त हनुमान सेवा समिति ट्रस्ट चाहती है कि हमारे वृद्धाश्रम और अनाथालय में सभी को वह सम्मान और सुरक्षा मिले, जिसके वे सचमुच में हकदार हैं। "कर्मण्येवाधिकारस्ते मा फलेषु कदाचन।" अर्थात हमारे अधिकार केवल कर्म करने में हैं, फल में नहीं। यह भावना हमें सच्चे मानव सेवा की प्रेरणा देती है।
हमारे इस प्रयास में, आपके सहयोग की आवश्यकता है। *हम सब मिलकर इस मानव सेवा के अभियान को और आगे बढ़ायें और अधिक से अधिक लोगों की मदद करें ।*
आप सभी से अनुरोध है कि श्री भक्त हनुमान सेवा समिति ट्रस्ट के इस महान कार्य में अपना योगदान दें। चेक द्वारा दान की रसीद पर, सेक्शन 80 G में इनकम टैक्स का लाभ उठायें। पुण्य लाभ प्रभु स्वयं देते हैं। वृद्धाश्रम और अनाथालय की स्थापना के लिए हमें आपके सहयोग की आवश्यकता है। आप धनराशि, भूमि, भवन, या किसी भी अन्य प्रकार से सहायता प्रदान कर सकते हैं। आपके सहयोग से, हम इस मानव सेवा के अभियान को और भी आगे बढ़ा सकते हैं और अधिक से अधिक लोगों की मदद कर सकते हैं। हमारे साथ जुड़कर आप भी इस पवित्र कार्य में सहभागी बन सकते हैं ट्रस्ट का आजीवन सदस्यता राशि रुपए 5100/रखी गई हैं और अपने योगदान से समाज में बड़ी-बड़ी खुशियों का संचार कर सकते हैं।
हमारा यह प्रयास न केवल एक नई दिशा की ओर है, बल्कि एक नए भविष्य की ओर भी है। आपके सहयोग से हम समाज में नई रोशनी की उम्मीद की किरण फैला सकते हैं।
प्रसारित कर्ता:
*डीसी गुप्ता कांटे वाले*
बुलंदशहर जिला अध्यक्ष
9258733940
श्री भक्त हनुमान सेवा समिति ट्रस्ट, मुख्य कार्यालय अलीगढ़।