12/08/2026
अलीगढ़। अग्रवाल महिला विंग्स द्वारा तीज और स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर *शौर्य और सिंदूर*- *A journey of woman* अद्भुत कार्यक्रम देखने को मिला। कार्यक्रम की शुरुआत अग्रसेन महाराज पर दीप प्रज्वलों व माल्यार्पण संस्थापक अंजू मोरनी , राजश्री ,बबीता ,प्रीति,राधा नमिता अंजू ,अंजना आदि द्वारा किया गया। तीज कार्यक्रम के माध्यम से एक ऐसा सांस्कृतिक उत्सव जो भारतीय नारी के प्रेम,त्याग,साहस, संस्कार और आत्मसम्मान की प्रेरणादायक यात्रा को दर्शाया गया।
ये जानकारी संस्था की अध्यक्ष सीमा अग्रवाल ने दी।
सचिव रजनी अग्रवाल ने बताया कि इस अद्भुत कार्यक्रम मैं *कुछ अल्फ़ाज तुम्हारे लिए* महिलाओं ने *प्रेम की पाती* को अपने जीवनसाथी के लिए पढ़ा।
कोषाध्यक्ष और मीडिया प्रभारी पायल गर्ग ने बताया कि तीज क्वीन का ताज वंदना और बबीता को पहनाया गया। इस कार्यक्रम मे संगठन की महिला सदस्यों द्वारा शौर्य और सिंदूर थीम पर अद्भुत प्रस्तुतियां सभी के समक्ष प्रस्तुत की गई । कार्यक्रम मैं अंजना,रिया रूपम , दिव्या, गार्गी, रेखा, प्रीति, बबीता नीतू रचना ,पारुल शिल्पी,दिव्या, सोनम रेनू, रश्मि, नीलम आदि उपस्थित रहीं।