UDAAN Society

UDAAN Society We are a voluntary non-profit social work organization working for the under-served and marginalized

12/11/2025
राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आयोजन रिपोर्टदिनांक – 11 नवंबर 2025स्थान – ग्राम पंचायत औरिहा, ब्लॉक जवां जिला अलीगढ उत्तर प्रदेश ...
12/11/2025

राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आयोजन रिपोर्ट
दिनांक – 11 नवंबर 2025
स्थान – ग्राम पंचायत औरिहा, ब्लॉक जवां जिला अलीगढ उत्तर प्रदेश

आज दिनांक 11 नवंबर 2025 को ग्राम पंचायत औरिहा में राष्ट्रीय शिक्षा दिवस के अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर ग्रामीण महिलाओं को बताया गया कि राष्ट्रीय शिक्षा दिवस हर वर्ष 11 नवंबर को देश के प्रथम शिक्षा मंत्री मौलाना अबुल कलाम आज़ाद के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में मनाया जाता है।

कार्यक्रम का आयोजन शिक्षाप्लस प्रोजेक्ट के अंतर्गत चल रही प्रौढ़ शिक्षा पहल के तहत किया गया, जिसमें जनशिक्षक श्रीमती सरोज देवी के बैच की महिलाओं ने सक्रिय रूप से भाग लिया।

इस अवसर पर ग्राम प्रधान श्री मुकेश कुमार जी ने उपस्थित शिक्षार्थियों से यह जानकारी ली कि अब तक कितनी महिलाएं साक्षर हो चुकी हैं, तथा कुछ शिक्षार्थियों से अपने नाम लिखने को भी कहा।

साथ ही फील्ड सुपरवाइज़र श्री दिनेश कुमार जी ने शिक्षार्थियों से यह जाना कि उन्हें लैपटॉप और प्रोजेक्टर के माध्यम से पढ़ाई करना कैसा लग रहा है। शिक्षार्थियों ने बताया कि इस आधुनिक तकनीकी माध्यम से पढ़ाई करना बहुत रोचक और उपयोगी है, जिससे अक्षर पहचानने और शब्द पढ़ने में काफी आसानी हो रही है।

कार्यक्रम के अंत में जनशिक्षक श्रीमती सरोज देवी ने सभी शिक्षार्थियों को नियमित अध्ययन करने और साक्षरता के महत्व को समझने के लिए प्रेरित किया ।

💧 Global Handwashing Day was celebrated with great enthusiasm!The UDAAN Society team conducted a fun and educational han...
15/10/2025

💧 Global Handwashing Day was celebrated with great enthusiasm!
The UDAAN Society team conducted a fun and educational handwashing practice session for primary school children at Village Tamkoli, Block Jawan, Aligarh, spreading awareness about the importance of clean hands and good hygiene. 👏🧼

जनशिक्षकों के प्रशिक्षण का हुआ समापन। अलीगढ़ 9/10/2025: उड़ान सोसाइटी द्वारा देश की अग्रणी आई.टी. कंपनी एचसीएल के संस्था...
11/10/2025

जनशिक्षकों के प्रशिक्षण का हुआ समापन।
अलीगढ़ 9/10/2025: उड़ान सोसाइटी द्वारा देश की अग्रणी आई.टी. कंपनी एचसीएल के संस्थापक श्री शिव नाडर द्वारा स्थापित शिव नाडर फाउंडेशन के शिक्षा प्लस कार्यक्रम के अंतर्गत अलीगढ़ जनपद में 15 वर्ष से अधिक आयु के निरक्षर ग्रामीणों को साक्षर बनाने का एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है।
प्रौढ़ साक्षरता का यह कार्यक्रम कंप्यूटर और प्रोजेक्टर आधारित कंटेंट-संचालित साक्षरता केंद्रों के माध्यम से चलाया जा रहा है। इस योजना के तहत 37 जनशिक्षकों की नियुक्ति की गई है।
वर्तमान में जनपद के जवां विकासखंड के सात ग्राम पंचायतों — साथा, तालिबनगर, नगौला, औरिहा, पिलोना, सपेरा भानपुर और बरेहती— में लगभग 2100 निरक्षर ग्रामीणों को साक्षर बनाया जा चुका है। साथ ही, 31 मार्च 2026 तक लगभग 5000 और निरक्षर ग्रामीणों को साक्षर बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
हाल ही में इस कार्यक्रम का विस्तार दो नए गाँवों टमकोली और समस्तपुर कोटा, जवां ब्लॉक में किया गया है। इन ग्रामों के लिए सभी जनशिक्षकों का प्रशिक्षण समसपुर कोटा में आयोजित किया गया, जो 7 दिनों (3 अक्टूबर से 9 अक्टूबर) तक चला। इस प्रशिक्षण में कार्यक्रम संचालन, 15 वर्ष से ऊपर के लोगों को पढ़ाने की विधियाँ, तथा शिक्षण सामग्रियों के प्रभावी उपयोग पर विस्तृत चर्चा की गई।
कार्यक्रम में उड़ान सोसाइटी के अध्यक्ष श्री ज्ञानेंद्र मिश्रा, निदेशक श्री राकेश कुमार, शिव नाडर फाउंडेशन के प्रशिक्षक श्री भुवन चतुर्वेदी, तथा पंचायत सहायकों श्री राशिद खान, श्री धर्मेंद्र कुमार सहित उड़ान सोसाइटी के कर्मचारियों की उपस्थिति में कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
इस पूरे कार्यक्रम को सफल बनाने में पूजा कुमारी, नासिर अली, रत्नेश कुमार, अन्नू सिंह, दिनेश कुमार एवं पवित्रा देवी का सराहनीय योगदान रहा।

02/10/2025
🎉🙏 उड़ान सोसाइटी की ओर से विजयादशमी की हार्दिक शुभकामनाएं 🙏🎉असत्य पर सत्य की, अन्याय पर न्याय की और अधर्म पर धर्म की विज...
02/10/2025

🎉🙏 उड़ान सोसाइटी की ओर से विजयादशमी की हार्दिक शुभकामनाएं 🙏🎉

असत्य पर सत्य की, अन्याय पर न्याय की और अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक पर्व विजयादशमी (दशहरा) हम सभी के जीवन में नई ऊर्जा, प्रेरणा और सकारात्मकता लेकर आए।

✨ इस पावन अवसर पर आइए हम सब मिलकर बुराईयों को त्यागें और अच्छाई के मार्ग पर चलने का संकल्प लें।

💐 उड़ान सोसाइटी परिवार की ओर से आप सभी को विजयादशमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। 💐

शिक्षा प्लस कार्यक्रम के तहत प्रौढ़ नव साक्षर शिक्षार्थियों का सम्मान सह प्रमाणपत्र वितरण कार्यक्रम का हुआ आयोजन :दिनांक ...
29/09/2025

शिक्षा प्लस कार्यक्रम के तहत प्रौढ़ नव साक्षर शिक्षार्थियों का सम्मान सह प्रमाणपत्र वितरण कार्यक्रम का हुआ आयोजन :
दिनांक 29 सितम्बर, 2025 : जवां ,अलीगढ़ | उड़ान सोसायटी द्वारा शिव नाडर फाउंडेशन के सहयोग से जवां विकासखंड में संचालित शिक्षा प्लस कार्यक्रम के अंतर्गत साक्षर होने वाले 841 नवसाक्षर व्यक्तियों के लिये जवां विकास खंड सभागार में सम्मान व प्रमाणपत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया |

कार्यक्रम का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख हरेन्द्र सिंह. एसपी क्राइम ममता कुरील, जिला विकास अधिकारी आलोक आर्य, खंड शिक्षा अधिकारी सुनील दत्त मुदुगल, प्रभारी खंड विकास अधिकारी ओम प्रकाश शर्मा, जवां थाना प्रभारी हेमंत सिंह, सहायक खंड विकास अधिकारी दिग्विजय सिंह, उड़ान सोसाइटी के अध्यक्ष ज्ञानेन्द्र मिश्रा एवं डायरेक्टर राकेश कुमार ने संयुक्त रूप से माँ सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित एवं माल्यार्पण कर किया | इस अवसर पर उड़ान सोसाइटी के अध्यक्ष ज्ञानेंद्र मिश्रा ने बताया कि संस्था द्वारा संचालित यह कार्यक्रम जवां विकास खंड के लिये एक अभिनव कार्यक्रम हैं जिसके माध्यम से यहाँ के नगौला, साथा एवं तालिबनगर सहित तीन ग्राम पंचायतों को पूर्ण साक्षर करने में मदद मिलेगी | उन्होने कहा कि यहाँ से शिक्षा प्राप्त करने वाले शिक्षार्थियों को इससे आगे जाकर भी अपनी पढ़ाई जारी रखनी चाहिए |

कार्यक्रम के विषय में विस्तार पूर्वक बताते हुए उन्होंने कहा कि शिव नाडर फ़ाउंडेशन के सहयोग से चलने वाले इस कार्यक्रम के माध्यम से अलीगढ़ में इस वर्ष हमारा लक्ष्य 5000 लोगों को साक्षर करने का है | इसके अलावा शिव नाडर फ़ाउंडेशन अलीगढ़ जिला जेल में भी साक्षरता का कार्य चला रही है |

इससे पूर्व साथा, नगौला एवं तालिबनगर से आए हुए बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला | कार्यक्रम में पधारे शिक्षार्थियों में वंदना, कंचन, नंदिनी, कुसुम लता ने अपने अनुभवों के साझा करते हुए बताया कि वो परिवार की परिस्थिति के कारण बचपन में पढ़ न सकीं लेकिन इस कार्यक्रम के माध्यम से वो अपने आप को पढ़ लिख कर सशक्त महसूस कर रहीं है |

इसके उपरांत जिला विकास अधिकारी ने शिक्षा प्राप्त कर चुके सभी शिक्षार्थियों को ग्राम विकास एवं महिला स्वावलंबन के ग्राम स्तर पर चलाये जा रहे एनआरएलएम, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना आदि से जुड़ने हेतु आग्रह किया |
इसके उपरांत एसपी क्राइम ममता कुरील ने शारदीय नवरात्र से प्रारंभ हुए महिला सुरक्षा, स्वावलंबन, सम्मान एवं सशक्तिकरण हेतु मिशन शक्ति के विषय में विस्तृत चर्चा की | उन्होंने प्रत्येक थाना स्तर पर प्रारंभ किये गए मिशन शक्ति केंद्र के विषय में भी महिलाओं को बताया |
ब्लाक प्रमुख ठाकुर हरेन्द्र सिंह ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में ब्लाक स्तर पर सरकार द्वारा चलायी जा रही ग्राम विकास की योजनाओं से लाभ लेने के साथ साथ अपने परिवार के बच्चों को शिक्षा से जोड़ने की वकालत की | अपने उद्बोधन में उन्होंने महिलाओं को आगे भी समूह से माध्यम से सशक्त होने हेतु प्रेरित किया |
कार्यक्रम को एडीओ पंचायत दिग्विजय सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी सुनील दत्त मुद्गल ग्राम प्रधान ओरिहा मुकेश कुमार, ग्राम पंचायत समस्तपुर कोटा रईस खान, ने भी संबोधित किया |

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से नासिर अली खान,दिनेश कुमार, जन शिक्षक कल्पना राना, रुकमणी देवी, पिंकी देवी , पुनीत देवी, गायत्री देवी, शबाना परवीन, गुलनाज, सोनिया, कयादु भारत, कोमल, तन्नु, सरिता, विष्णु कुमारी, आरती देवी, प्रभा शर्मा, पिंकी कुमारी, मंजू देवी, गुडिया रानी, नेमवती देवी राजेश, उमा, महिमा, रुकसाना, सोनिया चौहान, सोनिया कुमारी, मेघा, मीनू, साहिबा सहित शिक्षा प्लस कार्यक्रम के समस्त जन शिक्षक शामिल हुए | कार्यक्रम का संचालन निदेशक राकेश कुमार ने किया |

✨ सेवा पखवाड़ा के तहत अलीगढ़ में विशेष कैंप का आयोजन ✨प्रधानमंत्री मोदी जी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे सेवा प...
17/09/2025

✨ सेवा पखवाड़ा के तहत अलीगढ़ में विशेष कैंप का आयोजन ✨

प्रधानमंत्री मोदी जी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत आज जिला नगरीय विकास अभिकरण, अलीगढ़ में विशेष कैंप का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर उड़ान सोसाइटी द्वारा
🌞 प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना एवं
💼 प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना
के अंतर्गत कैंप लगाए गए।

➡ उपस्थित जनसमुदाय को दोनों योजनाओं की जानकारी दी गई।
➡ लाभार्थियों का रजिस्ट्रेशन कर उनकी फाइलें बैंक में भेजी गईं।
➡ जिससे लोग सोलर सब्सिडी एवं पीएम स्वनिधि ऋण का लाभ उठा सकें।

इस पहल का उद्देश्य है कि नागरिक सौर ऊर्जा अपनाकर पर्यावरण संरक्षण में योगदान दें और आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनें। 🌍🌱

कार्यक्रम में उड़ान सोसाइटी के अध्यक्ष श्री ज्ञानेंद्र मिश्रा सहित जितेंद्र भारद्वाज, रिंकी कुमारी एवं अन्य कार्यकर्ताओं ने सक्रिय भूमिका निभाई। 🙌

Celebrating India's Independence Day with vibrant energy and patriotic pride!  In Witness the joy and enthusiasm of comm...
21/08/2025

Celebrating India's Independence Day with vibrant energy and patriotic pride! In Witness the joy and enthusiasm of communities coming together to honor our nation. A beautiful display of unity and spirit!
At UDAAN Society, we celebrated this historic day by Flag Hoisting at Tasvir Mahal, Aligarh with the National Anthem, joined by Sagar Singh Tomar (Pradesh Maha Sachiv, Congress Party), Wincent Joel (Mandal Prabhari, Minority Cell), along with students, local residents, and community members. After the National Anthem the cake cutting ceremony of 79th Independence day was also done. Their presence and participation highlighted the power of unity and collective action. In Bhojpur, Padka Sultanpur the volunteers of Jal jeevan Mission and at Talibnagar the learners and Janshikshaks of Shiksha Plus Initiative funded by Shiv Nadar Foundation has organized Independence day programme where little ones participated in singing, dancing, and creative competitions on patriotic theme. These small yet powerful celebrations carried a big message—our nation’s future rests in the hands of its children, and empowering them through education, healthcare, and equal opportunities is the truest expression of freedom.
This Independence Day, let’s not only celebrate how far we’ve come, but also acknowledge the journey ahead. Together, we can build an India where every voice matters and every dream finds space to grow.
In the programme Director UDAAN Society Rakesh Kumar, District Coordinator Puja Kumari, Neelam Saini, Rohit Sharma, Nasir Ali Khan, Rakesh Khandelwal, Abdul Basit Farooqui, Ratnesh Kumar, Kavita Singh ,Pavitra took along with hundred of participants has participated with full zeal and enthusiasm.
Happy Independence Day! Jai Hind
hind # India #

♟️✨ शतरंज से सोच का विस्तार – एक पहल बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की ओर ✨♟️📍 स्थान: रोज़ एकेडमी, आईटीआई रोड, अलीगढ़📅 तारीख: ...
28/07/2025

♟️✨ शतरंज से सोच का विस्तार – एक पहल बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की ओर ✨♟️
📍 स्थान: रोज़ एकेडमी, आईटीआई रोड, अलीगढ़
📅 तारीख: 21 जुलाई 2025

Indian's International Movement to Unite Nations (I.I.M.U.N.) और उड़ान सोसाइटी के संयुक्त तत्वावधान में एक शानदार "शतरंज प्रशिक्षण कार्यक्रम" का आयोजन किया गया, जिसका उद्देश्य था बच्चों को शतरंज के ज़रिए मस्तिष्क की शक्ति, एकाग्रता, और रणनीतिक सोच का महत्व समझाना।

इस प्रशिक्षण सत्र में बच्चों को शतरंज के मूलभूत नियम, चालें, और खेलने की बुनियादी तकनीकें सिखाई गईं। कार्यक्रम में बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और शतरंज के ज़रिए धैर्य, अनुशासन, और सोचने की नई दिशा पाई।

🎓 प्रशिक्षण देने वाले युवाओं की टीम:
🔹 मोहम्मद आरूश जावेद
🔹 अभिषेक राजोरिया
🔹 राहुल वर्शनेय
🔹 यश कुशवाहा
🔹 माधव वशिष्ठ
🔹 तनीष्क सिंह

इन युवा प्रशिक्षकों ने न केवल खेल सिखाया, बल्कि बच्चों को यह भी बताया कि शतरंज ज़िंदगी के फैसलों में दूरदृष्टि और सही समय पर निर्णय लेने की कला भी सिखाता है।

🌟 इस पहल का उद्देश्य था शिक्षा को सिर्फ किताबी ज्ञान तक सीमित न रखकर, बच्चों को व्यावहारिक और मानसिक कौशल से सशक्त बनाना।

🧠 "शतरंज सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि सोचने की एक विधा है, जो जीवन को सही दिशा देने में मदद करती है।"

.

Please join me in welcoming my newest top fans Lalit Upadhyaya, Sadhana Singh, Dhiraj Dk. I invite you all to drop a com...
17/07/2025

Please join me in welcoming my newest top fans Lalit Upadhyaya, Sadhana Singh, Dhiraj Dk. I invite you all to drop a comment and extend a warm welcome to them, top fans. Lalit Upadhyaya Sadhana Singh Dhiraj Dk

Address

8/140 Raghuvir Puri Near New Bus Stand
Aligarh
202001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when UDAAN Society posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to UDAAN Society:

Share