Bvp Ajaymeru

Bvp Ajaymeru Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Bvp Ajaymeru, Charitable organisation, Ajmer district.

*योग शिविर का समापन*भारत विकास परिषद् अजमेर मुख्य शाखा द्वारा आयोजित योग शिविर दिनांक 16 जून से  एल आई सी कॉलोनी के पार्...
21/06/2025

*योग शिविर का समापन*

भारत विकास परिषद् अजमेर मुख्य शाखा द्वारा आयोजित योग शिविर दिनांक 16 जून से एल आई सी कॉलोनी के पार्क में योग स्वाध्याय संस्कार के संयुक्त तत्वावधान में संचालित किया गया।

इसका समापन आज दिनांक 21 जून अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस को हुआ। इस शिविर में नियमित रूप से लगभग 40 लोगों ने योग से होने वाले विभिन्न लाभ प्राप्त किया।

शिविर का संचालन योग प्रशिक्षक श्री मनोज बीजावत जी के द्वारा नियमित रूप से दिया गया। योग शिविर की विशेषता यह रही की प्रात:साढे पांच बजे शंखनाद करवाया जाता था,जिससे फेफड़ों का व्यायाम और फेफड़ों के क्षमता में विकास व वृद्धि होती है।

आज के कार्यक्रम में श्री मनोज जी बीजावत का अभिनंदन श्री कृष्ण गोपाल जी गोयल शाखा अध्यक्ष द्वारा किया गया एवं श्री आनंद सिंह जी राठौड़ प्रांतीय महासचिव द्वारा प्रशिक्षक को परिषद् का स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

समापन दिवस के अवसर पर डॉक्टर सुरेश गाबा ने *स्वस्थ कैसे बने रहें - हॉलिस्टिक स्वास्थ्य अप्रोच* पर उद्भोदन भी दिया गया।

अंत में योग शिविर में भाग लेने वाले लोगों से अनुभव भी लिए गए ।
एवं आई सी कॉलोनी विकास समिति के पदाधिकारीयों का उपर्णा ओढा कर स्वागत भी किया गया। सभी प्रशिक्षुओं को आज छाछ का वितरण किया गया।

श्रीमती राजेश गाबा
संयोजक महिला सहभागिता

16/06/2024

Address

Ajmer District

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Bvp Ajaymeru posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share