11/12/2025
।।ॐ।। 11.12.2025 कांजी हाउस में गाजर,मूली,केले,हरी सब्जियों और हरे चारे का वितरण-आज एक पहल सेवा की ओर से (सामाजिक संस्था) द्वारा कांजी हाउस में जंहा पर करीब 350 गो वंश है,आज उनको गाजर,मूली,टमाटर, केले,सब्जियों के साथ साथ हरा चारा खिलाया गया, ये बेजुबान पशु बोल नही सकते, नर सेवा के साथ पशुधन की सेवा भी करनी चाहिए,संस्था अध्यक्ष बबिता ईनाणी और नीरू गर्ग ने बताया कि संस्था अति निर्धन और रोड किनारे निवास कर रहे जरूरत मंद लोगो के लिए और वन्य प्राणियों के लिए अपने निजी और सहयोग के स्तर से सन 2016 से ही समयानुसार सेवा देती आ रही है, और यह सेवा आजीवन चलती रहेगी
आज सेवा देने वालो में संस्था के संस्थापक शैलेश गर्ग, बबिता ईनाणी,अध्यक्ष,नीरू गर्ग,कोषाध्यक्ष, ज्ञानेंद्र सिंह नयाल जी, गोविंद रावत और कांजी हाउस के कर्मचारी
और अन्य लोग उपस्थित थे।।ॐ।