Kashmir-Pracharika, Raaj-GuruMata Mahasati Shri Umrao Kunwar Ji ARCHANA

  • Home
  • India
  • Ahmedabad
  • Kashmir-Pracharika, Raaj-GuruMata Mahasati Shri Umrao Kunwar Ji ARCHANA

Kashmir-Pracharika, Raaj-GuruMata Mahasati Shri Umrao Kunwar Ji ARCHANA Kashmir Pracharika Pujya Rajgurumata Shri Umrao Kunwar Ji ARCHANA Ko Samarpit

Kashmir Jaise Anarya Pradesh Me Jakar Ahinsa Aur Jain Dharm Ka Prachar Karne Wali Pujya Gurumata Sri Umrokunwar Ji Archana.

10/07/2025

गुरु पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं
जय ब्रज मधुकर

JAI GURUDEVपरम श्रद्धेय गुरुदेव स्वामी जी श्री ब्रजलाल जी महाराज के 42 वें पुण्य स्मरण दिवस पर शत शत वंदन ।*श्री ब्रज गु...
19/06/2025

JAI GURUDEV
परम श्रद्धेय गुरुदेव स्वामी जी श्री ब्रजलाल जी महाराज के 42 वें पुण्य स्मरण दिवस पर शत शत वंदन ।
*श्री ब्रज गुरुवे नमः*

समतायोगी उप-प्रवर्तक स्वामी जी श्री ब्रजलाल जी महाराज का जनम तिंवरी ग्राम में वसंत पंचमी, विक्रम संवत 1958 को हुआ । आपके पिता जी श्री अमोलकचंद जी श्रीश्रीमाल और माता जी श्री चम्पाबाई थे ।

अल्पावस्था में आपने उच्च वैराग्य के साथ वैशाख शुक्ल 12, विक्रम संवत 1971 को स्वामी जी श्री जोरावरमल जी महाराज के पास ब्यावर में दीक्षा ग्रहण की । निष्काम सेवा भावना आपका विशिष्ट गुण था । दूसरों की पीड़ा आपको स्वयं की पीड़ा लगती थी और आप तुरंत अन्य संतों की पीड़ा – वेदना दूर करने में तत्पर हो जाते थे । आपकी हस्तलिपि अतिसुन्दर थी तो आपकी कंठकला अतिमधुर थी । मधुर स्वर, निश्चल व्यवहार, सरलता और संयम पथ पर अडिगता से चलना आपके सहज गुण थे । आपने आगमों का और ज्योतिष विध्या का गहन अध्ययन किया । अनेकानेक गुणों के बावजूद आप यश – नाम - किर्ति की भावना से कोसों दूर थे ।

स्वामी जी श्री हजारीमल जी महाराज के देवलोकगमन के पश्चात श्री मधुकर मुनि जी महाराज की साहित्य साधना में आप अनन्यतम सहयोगी और प्रेरक रहे । आपका पिता तुल्य वात्सल्य, सही संतुलित निर्णय और साथी जैसा सम्पूर्ण सहयोग युवाचार्य श्री मधुकर मुनि जी के लिए सदा स्पृहणीय और समादरणीय रहा ।

श्रमण संघ को सुदृढ़ और मज़बूत बनाने के लिए आचार्य श्री आनंद ऋषि जी और युवाचार्य श्री मधुकर मुनि जी के संयुक्त चातुर्मास हेतु आपने 81 वर्ष की वृद्धावस्था में भी नासिक की ओर उग्र विहार किया । पर विधि को कुछ और ही स्वीकार था । अचानक रास्ते में धूलिया में आपका स्वास्थ्य कमजोर हो गया । आषाढ़ कृष्ण 8, विक्रम संवत 2040 को आपने समता भाव से संथारा सहित देह त्याग किया । श्रमण संघ के लिए आपने अपने प्राणों का त्याग कर दिया । जिनशासन की एक अपूर्व ज्योत अनंत में विलीन हो गयी ।

आचार्य श्री आनंद ऋषि जी महाराज ने आपको श्रमण संघ का महर्षि दधीचि उदबोधन देकर श्रद्धांजलि अर्पित की । ज्ञात रहे – आपके देवलोकगमन के पश्चात जीवन भर आपकी छाया समान रहे युवाचार्य मधुकर मुनि जी महाराज भी आचार्य आनंद ऋषि जी महाराज के साथ नासिक में ऐतिहासिक चातुर्मास पूर्ण कर 5 महीने बाद अपने गुरुभ्राता के समीप चल दिये । श्रमण संघ में आपके जैसी राम – लक्ष्मण की जोड़ी विरली ही है ।

महासती डॉ श्री सुप्रभा जी म. सा. “सुधा”
साभार – अर्चना अभिनंदन ग्रंथ

https://youtu.be/WT-9F22TPGQचरणों में रहते थे जिनके,वो हमको अकेला छोड़ गये 😔परम श्रद्धेया काश्मीर प्रचारिका, राजगुरुमाता ...
24/04/2025

https://youtu.be/WT-9F22TPGQ

चरणों में रहते थे जिनके,
वो हमको अकेला छोड़ गये 😔

परम श्रद्धेया काश्मीर प्रचारिका, राजगुरुमाता श्री उमराव कुंवर जी म.सा. "अर्चना" की स्मृति में उनके देवलोकगमन के तीसरे दिन लिखा गया ये विदाई गीत अवश्य सुनें

मेरे Youtube Channel पर
Subscribe My Channel 👇
https://youtube.com/?feature=shared

श्रमण संघीय प्रथम युवाचार्य श्री मधुकर मुनि जी म.सा की अन्तेवासिनी सुशिष्या काश्मीर प्रचारिका, राजगुरुमाता श्री ...

*दिल ने फिर याद किया, आंख ये भर आई है*परम पूज्या राजगुरुमाता श्री उमराव कुंवर जी म.सा. "अर्चना" का आज तारीख अनुसार 22 अप...
22/04/2025

*दिल ने फिर याद किया, आंख ये भर आई है*
परम पूज्या राजगुरुमाता श्री उमराव कुंवर जी म.सा. "अर्चना" का आज तारीख अनुसार 22 अप्रैल को 16 वा स्मृति दिवस है।
शत शत वंदन गुरुणी मैया को 🙏🙏🙏

Address

Ahmedabad

Telephone

9426381668

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Kashmir-Pracharika, Raaj-GuruMata Mahasati Shri Umrao Kunwar Ji ARCHANA posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share