14/04/2026
CGIF, તારીખ ૯ એપ્રિલ ૨૦૨૬ નાં રોજ રાજકોટ ખાતે CGIF નાં સ્થાપના દિન ની ઉજવણી ના પ્રોગ્રામ માટે સાદર આમંત્રિત કરવા માં આવેલ સન્માનનિય મહેમાનો ની ભાવપૂર્ણ શુભકામનાઓ બદલ આભાર
~રાજા રૂડાચ MD CGIF
*स्थापना दिवस विशेष: CGIF के गौरवशाली 11 वर्ष (2015-2026)"संस्था की स्थापना एक विचार से होती है, लेकिन उसे वटवृक्ष समाज की भागीदारी और सक्रिय सहयोग बनाता है।"*
*आज CGIF अपने सफल संचालन के 11वें वर्ष में प्रवेश कर रहा है। एक दशक की इस यात्रा में कई चुनौतियों के बावजूद, संस्था ने समाज को एक वैश्विक मंच प्रदान करने और चारण-गढ़वी समुदाय के सांस्कृतिक, शैक्षिक और सामाजिक उत्थान के लिए निरंतर कार्य किया है।*
*I. वैचारिक नींव और संगठनात्मक विस्तार, संस्था को एक वैश्विक आकार देने के लिए भारत और विदेश के विभिन्न शहरों में महत्वपूर्ण विचार-विमर्श किए गए:*
*17 नवंबर 2014: अहमदाबाद (कर्णावती क्लब) में पहली प्री-लॉन्च बोर्ड मीटिंग के साथ CGIF की अवधारणा पेश की गई।*
*16 फरवरी 2015: मुंबई (MCA क्लब) में मुंबई के चारण बंधुओं के साथ विस्तृत चर्चा हुई।*
*25 फरवरी 2015: राजकोट में गुजरात के विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में रूपरेखा तैयार की गई।*
*जुलाई 2015: कच्छ जिले के प्रतिनिधियों के साथ समाज के अंतिम छोर तक पहुँचने की योजना बनी।*
*सितंबर 2015: मेहसाणा में दो दिवसीय प्रथम शिखर सम्मेलन आयोजित, जहाँ हरिद्वार 'चारण सदन' का विजन साझा किया गया।*
*II. शिक्षा और कौशल विकास (जमीनी कार्य) CGIF ने केवल कागजों पर नहीं, बल्कि समाज के बच्चों के भविष्य के लिए धरातल पर कार्य किया है:*
*कैरियर मार्गदर्शन (2015): राजस्थान में सरकारी परीक्षाओं के लिए कक्षाओं का आयोजन, जिसमें 300 युवाओं ने लाभ लिया।*
*मुफ्त ट्यूशन (2016-17): जामनगर के डारेड नेस, सोनल नेस और हापा नेस में जरूरतमंद बच्चों के लिए कोचिंग शुरू की गई।*
*GPSC मार्गदर्शन (2017): मेहसाणा में उच्च स्तरीय करियर गाइडेंस सेमिनार का आयोजन।*
*बालिका शिक्षा (10वां स्थापना दिवस - सोजत): चौपासनी चारणान में बालिका शिक्षा हेतु राजस्थान और गुजरात के सहयोग से *₹27 लाख की राशि समाज के सहयोग से एकत्र की गई।*
*III. सांस्कृतिक गौरव और साहित्य संरक्षण: चारणी साहित्य और कला को नई पीढ़ी तक पहुँचाने के लिए संस्था ने ऐतिहासिक कार्य किए हैं:*
*चारण-गाथा (सीजन 1 और 2): 2016 और 2018 में लोकसंगीत की इस भव्य स्पर्धा ने 500 से अधिक प्रतिभाओं को मंच प्रदान किया।*
*स्मारक एवं सम्मान (2015 & 2017): जोधपुर (आसनाड़ा) और बरेली में शहीद कुँवर प्रताप सिंह के स्मारक की स्थापना की गई।*
*मांडवी कार्यक्रम (2017): क्रांतिवीर संग्रहालय में स्वाधीनता सेनानियों के तैल चित्रों का अनावरण।*
*साहित्यिक गतिविधियाँ: कुवावा में 'अंगद विष्टि' पुस्तक विमोचन, मांडवी में दो दिवसीय साहित्य शिविर, और नरोडा में सांयाजी जुला के पुस्तकों का लोकार्पण।*
*IV. सामाजिक सशक्तिकरण और खेल**
*महिला सशक्तिकरण (2015): जामजोधपुर महिला संगठन के साथ मिलकर महिलाओ के लिए कार्य किए गए ओर साथ ही सोजत में बालिकाओं के लिए वेक्सिनेशन कार्यक्रम किया गया ओर उसके बाद देश भरमे सरकार के द्वारा यह कार्यक्रम पूरे भारत की बालिकाओं के लिए लागू किया गया*
*खेल कूद (CGCT क्रिकेट):2017 में वडोदरा और उसके बाद आनंद में क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन, जिससे युवाओं में एकता बढ़ी।*
*सेवा सदन (हरिद्वार): हरिद्वार के 'शक्ति कुंज' में चारण-गढ़वी सेवा सदन का निर्माण, जो समाज के लिए देश का सबसे बड़ा प्रोजेक्ट बनकर उभरा।*
*V. बुनियादी ढांचा और सहायता (Infrastructural Support)**
*छात्रावास निर्माण (2018): मध्यप्रदेश के सेंधवा में बॉयज हॉस्टल प्रोजेक्ट में CGIF के क्रिकेट टूर्नामेंट में से अनुदान दिया गया।*
*दान: क्रिकेट टूर्नामेंट और अन्य आयोजनों से प्राप्त धन को सवनी देवल मा धाम, सेंधवा चारण छात्रावास में वितरित किया गया।*
**आगामी विजन**
*आज राजकोट की पावन धरा पर 11वाँ स्थापना दिवस मनाते हुए हम गर्व महसूस करते हैं कि हमने सफलतापूर्वक एक दशक पूरा किया है। पूरे जूनागढ़ जिले में केंद्रों की स्थापना और जोधपुर में सफल EGM मीटिंग हमारे विस्तार का प्रतीक है। आने वाले वर्षों में, CGIF समाज के हर व्यक्ति को साथ लेकर, आधुनिक तकनीक और अपने सांस्कृतिक मूल्यों के संतुलन के साथ आगे बढ़ेगा।*
*"चारण एक धारण"*
*केतन गढ़वी*
*ग्लोबल यूथ प्रेसिडेंट, CGIF*
*9 अप्रैल, 2026*
Warmest congratulations on the Foundation Day of our esteemed social welfare organization CGIF
Our Company's unwavering dedication to service, compassion, and community upliftment continues to inspire countless lives. Each year stands as a testament to our commitment towards creating a more inclusive, supportive, and hopeful society.
May our journey ahead be filled with greater impact, stronger bonds, and many more milestones of success. Wishing all team members continued strength and inspiration in noble mission.
Happy Foundation Day!
Sunaina Hapawat