Terapanth Mahila Mandal - Ahmedabad

Terapanth Mahila Mandal - Ahmedabad Terapanth Mahila Mandal - Ahemdabad is a branch of Akhil Bhartiya Terapanth Mahila Mandal.

Our basic motto is to serve our Terapanthi Sadu-Sadhvis, empowerment and upliftment of Females in the socirty, and other activities directed by the central body.

*तेरापंथ महिला मंडल, अहमदाबाद द्वारा पच्चीस बोल प्रतियोगिता का आयोजन*तेरापंथ महिला मंडल, अहमदाबाद द्वारा पच्चीस बोल प्रत...
10/08/2026

*तेरापंथ महिला मंडल, अहमदाबाद द्वारा पच्चीस बोल प्रतियोगिता का आयोजन*

तेरापंथ महिला मंडल, अहमदाबाद द्वारा पच्चीस बोल प्रतियोगिता का सुंदर एवं ज्ञानवर्धक आयोजन दिनांक 9/8/26, रविवार को किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रबुद्ध साध्वीश्री अणिमाश्री जी के द्वारा नमस्कार महामंत्र से हुआ। महिला मंडल की बहनों द्वारा भावपूर्ण मंगलाचरण प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में अध्यक्ष श्रीमती सुशीलाजी खतंग का अध्यक्षीय वक्तव्य हुआ। उन्होंने प्रतियोगिता के उद्देश्य एवं महत्व पर प्रकाश डालते हुए सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।साध्वीश्री मैत्री प्रभाजी द्वारा पच्चीस बोल प्रतियोगिता का रोचक एवं ज्ञानवर्धक संचालन किया। प्रतियोगिता के लिए आचार्यों के नाम से आठ ग्रुप बनाए गए, जिसमें बहनों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। प्रबुद्ध साध्वी श्री अणिमाश्री जी ने पच्चीस बोल के विषय में विस्तार से समझाया। उन्होंने पच्चीस बोल का अर्थ, उसकी उपयोगिता तथा उसमें निहित आध्यात्मिक एवं धार्मिक ज्ञान को सरल भाषा में समझाकर सभी प्रतिभागियों के ज्ञान में वृद्धि की। प्रतियोगिता में लगभग 50 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता के पांच राउंड में खिलाए गये, प्रथम एवं द्वितीय तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली प्रतिभागियों का सम्मान किया गया। इस ज्ञानवर्धक प्रतियोगिता को सफल बनाने में कन्या मंडल एवं महिला मंडल की बहनों का विशेष सहयोग रहा। सभी बहनों ने पूरे उत्साह, अनुशासन एवं टीम भावना के साथ प्रतियोगिता को सफल बनाया।यह प्रतियोगिता केवल प्रतिस्पर्धा का माध्यम न होकर पच्चीस बोल के ज्ञान को समझने, स्मरण करने एवं जीवन में उतारने का सुंदर अवसर बनी। साध्वीश्री के सान्निध्य एवं मार्गदर्शन से कार्यक्रम अत्यंत प्रेरणादायी एवं सफल रहा। सभी साध्वीश्री के प्रति कृतज्ञता एवं समस्त सहयोगी बहनों का हार्दिक आभार। सभी की उपस्थिति गरिमा पूर्ण रही।

* जप अनुष्ठान 🙏*युगप्रधान आचार्य श्री महाश्रमण जी द्वारा मुख्य मुनि श्री महावीर कुमारजी को युवाचार्य मनोनीत किए जाने के ...
09/08/2026

* जप अनुष्ठान 🙏*

युगप्रधान आचार्य श्री महाश्रमण जी द्वारा मुख्य मुनि श्री महावीर कुमारजी को युवाचार्य मनोनीत किए जाने के पावन अवसर पर 5 अगस्त 2026, प्रातः 6:00 बजे से 6अगस्त प्रातः 6:00 बजे तक आयोजित “ॐ भिक्षु जय भिक्षु” अखण्ड जप का कार्यक्रम अत्यंत श्रद्धा, उत्साह एवं भक्ति-भाव के साथ सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।
मुनि श्री सुव्रत कुमारजी ठाणा-३ के मंगल पाठ से जप का प्रारंभ किया ।
दिन के समय महिला मंडल अध्यक्ष श्रीमती सुशीलाजी ख़तंग एवं टीम का पूर्ण सहयोग मिला एवं पश्चिम क्षेत्र महिलाओं ने पूर्ण निष्ठा, अनुशासन एवं समर्पण के साथ अपनी सहभागिता निभाई, वहीं रात्रिकालीन जप में युवाओं एवं वरिष्ठ श्रद्धालुओं ने भी पूरे उत्साह एवं श्रद्धाभाव से अपनी जिम्मेदारी का उत्कृष्ट निर्वहन किया।
इस आयोजन को सफल बनाने में तेरापंथ सभा( पश्चिम)अध्यक्ष श्री राकेश जी मित्तल, तेरापंथ युवक परिषद (पश्चिम) के अध्यक्ष श्री गौतम बरड़िया , महिला मंडल की श्रीमती रजनी दुगड़ एवं पश्चिम क्षेत्रीय संयोजिका श्रीमती अनुराग सेठिया का विशेष सहयोग एवं समर्पण सराहनीय रहा।
इस पुण्य आयोजन को सफल बनाने में प्रत्यक्ष एवं परोक्ष रूप से सहयोग प्रदान करने वाले सभी श्रद्धालुओं के प्रति हार्दिक साधुवाद एवं मंगलकामनाएँ।

08/08/2026
तेरापंथ महिला मंडल की अध्यक्ष श्रीमती सुशीला जी खतंग एवं मंत्री श्रीमती रेखा धूपिया एवं उनके कार्य समिति टीम के साथ महाप...
06/08/2026

तेरापंथ महिला मंडल की अध्यक्ष श्रीमती सुशीला जी खतंग एवं मंत्री श्रीमती रेखा धूपिया एवं उनके कार्य समिति टीम के साथ महापौर श्रीमती प्रतिभा जी जैन एवं Municipal councilor श्रीमती माया बेन जैन

🌸 *तेरापंथ महिला मंडल, अहमदाबाद* 🌸🤝 *कल्याण मित्र कार्यशाला* तेरापंथ महिला मंडल, अहमदाबाद के तत्वावधान में *"कल्याण मित्...
01/08/2026

🌸 *तेरापंथ महिला मंडल, अहमदाबाद* 🌸

🤝 *कल्याण मित्र कार्यशाला*

तेरापंथ महिला मंडल, अहमदाबाद के तत्वावधान में *"कल्याण मित्र कार्यशाला – मित्र कैसे बनाएँ"* विषय पर एक प्रेरणादायी कार्यक्रम का आयोजन श्रद्धा एवं उत्साह के साथ सम्पन्न हुआ।

🙏 कार्यक्रम का शुभारंभ पूज्य साध्वी श्री अणिमा श्री जी के द्वारा *नमस्कार महामंत्र* से हुआ।

🎶 *तेरापंथ महिला मंडल, कन्या मंडल एवं सभी सभा-संस्थाओं* की बहनों द्वारा सामूहिक रूप से प्रस्तुत भावपूर्ण गीतिका ने पूरे वातावरण को भक्तिमय, भावनात्मक एवं उल्लासमय बना दिया।

🌸 इसके पश्चात महिला मंडल की अध्यक्षा *श्रीमती सुशीला जी खतंग* ने अपने प्रेरणादायी वक्तव्य के माध्यम से सभी बहनों का स्वागत करते हुए जीवन में श्रेष्ठ मित्रता एवं संस्कारों के महत्व पर प्रकाश डाला।

🎙️ *साध्वी श्री मैत्रीप्रभा जी* ने अपने गरिमामय एवं प्रेरणादायी संचालन के साथ एक सुंदर कहानी के माध्यम से समझाया कि जीवन में मित्र का चयन सद्गुणों, विश्वास, सहयोग और आत्मीयता के आधार पर होना चाहिए। उनके प्रभावशाली संचालन ने पूरे कार्यक्रम को ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणास्पद बना दिया।

🪷 पूज्य *साध्वी श्री अणिमा श्री जी* ने भगवान श्रीकृष्ण और सुदामा की प्रेरणादायी मित्रता का प्रसंग सुनाते हुए "कल्याण मित्र" का अर्थ समझाया कि सच्चा मित्र वही है, जो जीवन में सदैव कल्याण, सद्भाव और आत्मोन्नति का मार्ग प्रशस्त करे।

🙏 अंत में पूज्य साध्वी श्री अणिमा श्री जी ने मंगलपाठ का श्रवण कराकर कार्यक्रम को मंगलमय विराम प्रदान किया।

तेरापंथ महिला मंडल, अहमदाबाद  द्वारा *दीक्षार्थीनी मुमुक्षु सुमन बाई एवं मुमुक्षु भावना बाई (मां- बेटी) के मंगलकामना हेत...
01/08/2026

तेरापंथ महिला मंडल, अहमदाबाद द्वारा *दीक्षार्थीनी मुमुक्षु सुमन बाई एवं मुमुक्षु भावना बाई (मां- बेटी) के मंगलकामना हेतु वर्धापना वैराग्य की कार्यक्रम का आयोजन*
परम पूज्य आचार्य श्री महाश्रमण जी की सुशिष्या साध्वी श्री अणिमा श्री जी के पावन सान्निध्य में मुमुक्षु सुमन बाई एवं मुमुक्षु भावना बाई के स्वागतार्थ एक भावपूर्ण एवं प्रेरणादायी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संपूर्ण वातावरण आध्यात्मिक उल्लास, श्रद्धा एवं मंगलभावनाओं से अनुप्राणित रहा।कार्यक्रम का शुभारंभ साध्वी श्री अणिमा श्री जी के मुखारविंद से उच्चारित नमस्कार महामंत्र के सामूहिक संगान के साथ हुआ, जिससे वातावरण धर्ममय एवं मंगलमय बन गया।इस अवसर पर सभा के अध्यक्ष श्री राकेशजी सीपानी, तेरापंथ युवक परिषद के अध्यक्ष श्री हैप्पी जी भरसरिया एवं टीपीएफ के अध्यक्ष जागृत संकलेचा,उपाशिका ललित सेठिया, सरिता लोढ़ा आदि ने दीक्षार्थिनी बहन को श्रद्धा संस्कार एवं मंगल कामनाओं से परिपूर्ण भावांजलि अर्पित की सभी ने उनके उज्जवल आध्यात्मिक जीवन की शुभकामनाएं दी। तेरापंथ महिला मंडल द्वारा मुमुक्षु भावना बहन एवं सुमन बाई के स्वागत में भावपूर्ण गीतिका की प्रस्तुति दी गई,जिसने उपस्थित सभी श्रद्धालुओं के हृदय को भाव-विभोर कर दिया। अपने प्रेरणादायी उद्बोधन में साध्वी श्री अणिमा श्री जी ने अपने जीवन के प्रेरक प्रसंगों का उल्लेख करते हुए अध्यात्म का प्रकाश फैलाने वाला ओजस्वी संदेश प्रदान किया। उन्होंने संयम, साधना, त्याग एवं आत्मविकास की प्रेरणा देते हुए सभी को धर्ममार्ग पर अग्रसर रहने का संदेश दिया। साथ ही मुमुक्षु सुमन बाई एवं भावना बाई के जीवन,उनके वैराग्य,आध्यात्मिक भावों एवं संयम-पथ की ओर उनके प्रेरणादायी कदमों का परिचय उपस्थित जनसमुदाय को कराया।
कार्यक्रम का अत्यंत सुंदर एवं प्रभावी संचालन साध्वी श्री मैत्रीयप्रभा जी ने किया। उनके सहज,भावपूर्ण एवं प्रेरक संचालन ने कार्यक्रम को गरिमामय बना दिया। संपूर्ण कार्यक्रम श्रद्धा, भक्ति एवं आध्यात्मिक ऊर्जा से परिपूर्ण रहा। उपस्थित सभी श्रद्धालुओं ने मुमुक्षु बहनों के उज्ज्वल संयममय जीवन की मंगलकामना करते हुए उनके आध्यात्मिक पथ पर निरंतर प्रगति की शुभकामनाएँ व्यक्त कीं। यह स्वागत समारोह सभी के लिए प्रेरणा, वैराग्य एवं आत्मजागरण का अनुपम अवसर सिद्ध हुआ।

30/07/2026
अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के निर्देशानुसार तेरापंथ महिला मंडल अहमदाबाद द्बारा भिक्षु  त्रिशताब्दी वर्ष एवं मासिक ते...
30/07/2026

अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के निर्देशानुसार तेरापंथ महिला मंडल अहमदाबाद द्बारा भिक्षु त्रिशताब्दी वर्ष एवं मासिक तेरस की सामायिक का आयोजन श्रद्धा एवं आध्यात्मिक भावनाओं के साथ संपन्न हुआ। सानिध्य -मुनि श्री सुव्रत कुमार जी, साध्वी श्री अणिमाश्री जी, शासनश्री साध्वी रामकुमारी जी ,साध्वी श्री मार्दव यशाजी। आचार्य भिक्षु की मासिक तेरस पर ॐ भिक्षु का अखंड जाप चारित्र आत्माओं के सान्निध्य में सभी जगह सम्पादित हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ ऊँ भिक्षु जय भिक्षु के सामूहिक जाप से हुआ। उपस्थित सभी भाई बहनों ने भिक्षु स्वामी की गीतिका का संगाम किया। भिक्षु -त्रिशताब्दी वर्ष की भावना को आत्मसात करते हुए अनेक भाई-बहनों ने उपवास, एकासन आयम्बिल तेला तप आदि का प्रत्याख्यान किया। रात्रिभोजन का त्याग,जमीकंद त्याग,मौन आदि किए। हजारों की संख्या में लोगों ने जप तप किया एवं सभी तेरापंथ भवन में भाई बहनों की गरिमामय उपस्थिति रही।
अध्यक्षा सुशीला खंतग
मंत्री रेखा धुपिया🙏🏻🙏🏻

Address

Terapanth Bhavan, Nr. Mahapragya Over Bridge, Shahibagh
Ahmedabad

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Terapanth Mahila Mandal - Ahmedabad posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share