16/04/2026
प्रेस विज्ञप्ति
राष्ट्रीय विकास संगठन, आगरा
तिथि: 14 अप्रैल 2026
स्थान: ग्राम महुआ खेड़ा, आगरा (उ.प्र.)
ग्राम महुआ खेड़ा में डॉ. भीमराव अंबेडकर युवा शिक्षा संस्थान द्वारा दिनांक 05 अप्रैल 2026 को आयोजित *ज्ञान दिवस प्रतियोगिता* के सफल आयोजन के उपरांत, प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों के उत्साहवर्धन हेतु 14 अप्रैल 2026 को डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के पावन अवसर पर सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
इस कार्यक्रम का आयोजन *राष्ट्रीय विकास संगठन, आगरा* के सहयोग से संपन्न हुआ, जिसमें कुल 136 छात्र-छात्राओं को उनके कक्षा-वार उत्कृष्ट प्रदर्शन एवं प्रतियोगी परीक्षाओं में आगे बढ़ने के लिए *प्रशस्ति पत्र* प्रदान किए गए।
कार्यक्रम में मेधावी विद्यार्थियों को *डॉ. भीमराव अंबेडकर युवा शिक्षा संस्थान* एवं *राष्ट्रीय विकास संगठन* द्वारा प्रशस्ति पत्र, शील्ड, गोल्ड मेडल देकर एवं विशेष पुरस्कारों से भी सम्मानित किया गया, जिसमें
प्रथम पुरस्कार के रूप में साइकिल, द्वितीय पुरस्कार के रूप में कूलर तथा तृतीय पुरस्कार स्वरूप कुर्सी-टेबल प्रदान की गई। इसके अतिरिक्त सभी प्रतिभागी छात्रों को सम्मानित किया गया, जिससे उनमें शिक्षा के प्रति और अधिक प्रेरणा एवं उत्साह का संचार हुआ।
इस अवसर पर *डॉ. भीमराव अंबेडकर युवा शिक्षा संस्थान* के संस्थापक श्री सुनील कुमार जी, अध्यक्ष श्री कमेश जी एवं अन्य पदाधिकारियों द्वारा राष्ट्रीय विकास संगठन के सभी पदाधिकारियों का *साफा बांधकर* भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया। वहीं, राष्ट्रीय विकास संगठन के पदाधिकारियों द्वारा भी शिक्षा संस्थान के सभी पदाधिकारियों एवं उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों को संगठन का *पटका पहनाकर* सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से
1.पूरन चंद वर्मा (राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष),
2.लाखन सिंह परिहार (योगाचार्य, जिलाध्यक्ष),
3.सत्य प्रकाश गौतम (महानगर अध्यक्ष),
4.ललित शर्मा (जिला महामंत्री),
5.उर्मिला अग्रवाल (महानगर महामंत्री),
6.वीरेश यादव (महानगर मंत्री) एवं
7.विनोद कुमार (तहसील अध्यक्ष, सदर) सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
अंत में आयोजकों द्वारा सभी प्रतिभागियों एवं अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया तथा भविष्य में भी इस प्रकार के शैक्षिक एवं प्रेरणादायी कार्यक्रमों के आयोजन का संकल्प लिया गया।
राष्ट्रीय विकास संगठन, आगरा