29/10/2023
भारतवर्ष में समाज कार्य शिक्षा के पुरखे, आगरा विश्वविद्यालय में समाज कार्य के आधारभूत स्तंभ, आदरणीय गुरु प्रो राजेश्वर प्रसाद सक्सेना जी की ग्यारहवीं पुण्यतिथि पर सादर नमन एवं विनम्र श्रद्धांजलि। लखनऊ विश्वविद्यालय के समाज कार्य विभाग के कार्यक्रमों में आपको सुनना नवोदित समाज कार्य विद्यार्थियों के लिए अदभुत अनुभव होता था। प्रातः स्मरणीय गुरु प्रो सुरेन्द्र सिंह साहब, प्रो एस पी श्रीवास्तव सर, प्रो पी डी मिश्रा सर, प्रो आर बी एस वर्मा सर के साथ की संगोष्ठियों की स्मृतियां जैसे कल की बात है। आपके सुपुत्र अग्रज श्री अभिनय प्रसाद जी जाने माने सामाजिक कार्यकर्ता एवं पुत्रवधु आदरणीया भाभी जी आगरा विश्वविद्यालय में सांख्यिकीय विभाग में आचार्या हैं। आप दोनों ही आपके समाज कार्य अवदान को इंडियन सोशल साइंस एसोसिएशन के माध्यम से एवम् नेशनल एसोसिएशन फॉर प्रोफेशनल सोशल वर्कर्स इन इंडिया के सहयोग से पूरे देश में प्रसारित करने का कार्य कर रहे हैं। मुझे भी दोनों संगठनों का आजीवन सदस्य होने का गौरव प्राप्त है। आदरणीय गुरुवर को विनम्र श्रद्धांजलि।🙏🙏🙏🙏
मुहम्मद नईम
समाज कार्य विभाग
झांसी