United Teachers Association - UTA Uttar Pradesh, Reg.No. 1739

  • Home
  • India
  • Agra
  • United Teachers Association - UTA Uttar Pradesh, Reg.No. 1739

United Teachers Association - UTA Uttar Pradesh, Reg.No. 1739 यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन (यूटा) - भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान, रजि०सं० 1739

🚩 यूटा (1739) की हुंकार: निजी फोन पर सरकारी काम नहीं! 🚩साथियों, जनगणना-2027 के लिए शिक्षकों पर BYOD (अपना फोन लाओ) मॉडल ...
29/04/2026

🚩 यूटा (1739) की हुंकार: निजी फोन पर सरकारी काम नहीं! 🚩

साथियों, जनगणना-2027 के लिए शिक्षकों पर BYOD (अपना फोन लाओ) मॉडल थोपना गलत है। यूटा (UTA) ने गृह मंत्री, भारत सरकार को पत्र भेजकर कड़ा विरोध दर्ज कराया है:

🔹 भेदभाव क्यों? लेखपाल और एएनएम को फोन, तो शिक्षकों को क्यों नहीं?
🔹 आर्थिक बोझ: ऐप की शर्तों (Android 12+) के कारण नया फोन खरीदने का दबाव अनुचित है।
🔹 हमारी मांग: सरकार या तो स्मार्टफोन दे या डिवाइस खरीदने के लिए तकनीकी भत्ता।

सरकारी काम, सरकारी संसाधन! शिक्षकों का आर्थिक शोषण बंद हो।

यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन (यूटा-1739)
शिक्षक एकता जिंदाबाद! ✊🚩

🚩 *यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन (UTA), उत्तर प्रदेश* 🚩*शिक्षक हितों के लिए UTA 1739 का मुख्यमंत्री जी को पत्र: जनगणना कार्य ...
22/04/2026

🚩 *यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन (UTA), उत्तर प्रदेश* 🚩

*शिक्षक हितों के लिए UTA 1739 का मुख्यमंत्री जी को पत्र: जनगणना कार्य के बदले 'अर्जित अवकाश' और 'अवकाश विसंगति' दूर करने की मांग*

यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन (UTA) सदैव शिक्षकों के वैधानिक अधिकारों के लिए प्रतिबद्ध है। वर्तमान में ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान शिक्षक 'जनगणना-2027' जैसे महत्वपूर्ण कार्यों में जुटे हैं। इस संबंध में संगठन द्वारा माननीय मुख्यमंत्री जी को पत्र भेजकर निम्नलिखित प्रमुख मांगें उठाई गई हैं:

1️⃣ *अर्जित अवकाश (EL) की मांग:* उत्तर प्रदेश फाइनेंशियल हैंडबुक (खंड-2) एवं सेवा नियमावली के *मूल नियम-82* के तहत, अवकाश के दिनों में राजकीय कार्य करने पर शिक्षकों को 'अर्जित अवकाश' दिया जाना उनका विधिक अधिकार है। हमने मांग की है कि जनगणना कार्य के बदले सभी शिक्षकों को EL प्रदान की जाए।

2️⃣ *अवकाश विसंगति पर प्रहार:* विभिन्न जयंतियों और विशेष कार्यक्रमों के दिन कागज पर 'अवकाश' होने के बावजूद शिक्षकों की उपस्थिति अनिवार्य की जाती है। UTA ने मांग की है कि ऐसे दिनों को स्पष्ट रूप से 'कार्य दिवस' (Working Day) घोषित किया जाए ताकि पारदर्शिता बनी रहे।

*यूटा (UTA) का संकल्प: शिक्षकों का सम्मान और अधिकार सर्वोपरि!*

*भवदीय,*
प्रदेश कार्यकारिणी,
*यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन (UTA), उत्तर प्रदेश*
*संघर्ष से क्रांति की ओर...* ✊🚩

👉 यूटा द्वारा विद्यालय समय 7:30 बजे से 12:30 बजे करने की मांगअत्यधिक गर्मी को देखते हुए बेसिक शिक्षा परिषद के विद्यालयों...
16/04/2026

👉 यूटा द्वारा विद्यालय समय 7:30 बजे से 12:30 बजे करने की मांग

अत्यधिक गर्मी को देखते हुए बेसिक शिक्षा परिषद के विद्यालयों का समय 7:30 बजे से 12:30 बजे तक करने हेतु यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन (यूटा) 1739 का सचिव बेसिक शिक्षा को पत्र।

10/04/2026

यूटा झांसी Breaking news..

आई.टी.आई. कॉलेज मऊरानीपुर में एडमिट कार्ड के एवज में ₹6000 रिश्वत लेते हुए महिला कर्मचारी रंगेहाथों गिरफ्तार
जय यूटा 1739
अभियान निरंतर जारी है...अब अगले की बारी है।

यूटा उत्तर प्रदेश प्रदेश उपाध्यक्ष Niranjan Chakravarti जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।।💐💐🎂
05/04/2026

यूटा उत्तर प्रदेश प्रदेश उपाध्यक्ष Niranjan Chakravarti जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।।💐💐🎂

भ्रष्टाचार मुक्त शिक्षा एवं भ्रष्टाचार मुक्त भारत का संकल्प निरन्तर जारी रहेगा।
24/03/2026

भ्रष्टाचार मुक्त शिक्षा एवं भ्रष्टाचार मुक्त भारत का संकल्प निरन्तर जारी रहेगा।

 #राजर्षि_शिवराज_सिंह_सिकरवार_जी_अमर  #रहें  #टीम_यूटा_आगरा_द्वारा_आयोजित_शोक_सभाआज़ दिनांक  23/3/26 को आदरणीय राष्ट्रीय...
23/03/2026

#राजर्षि_शिवराज_सिंह_सिकरवार_जी_अमर #रहें

#टीम_यूटा_आगरा_द्वारा_आयोजित_शोक_सभा

आज़ दिनांक 23/3/26 को आदरणीय राष्ट्रीय अध्यक्ष यूटा श्री शिवराज सिंह सिकरवार जी के असामयिक निधन पर जिला कार्यसमिति, आगरा द्वारा श्रद्धांजलि/ शोक सभा का आयोजन किया गया।

स्वर्गीय श्री शिवराज सिंह सिकरवार जी, जो 'यूनाइटेड टीचर एसोसिएशन (UTA) के संस्थापक एवं अध्यक्ष रहे, न केवल संगठन के मार्गदर्शक थे, बल्कि पूरे UTA परिवार के प्रेरणास्रोत एवं अभिभावक भी थे। उनके सशक्त एवं दूरदर्शी नेतृत्व में भ्रष्टाचार के विरुद्ध जो संघर्ष प्रारम्भ हुआ, वह आज संगठन की पहचान बन चुका है।

उनके आदर्शों, सिद्धांतों एवं पदचिह्नों पर चलते हुए 'यूनाइटेड टीचर एसोसिएशन' परिवार के समस्त सदस्य इस संघर्ष को निरंतर आगे बढ़ाने हेतु दृढ़ संकल्पित हैं।

इस अवसर पर समस्त पदाधिकारी एवं सदस्यगण उपस्थित रहे तथा सभी ने शोक व्यक्त करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया।

राजऋषि शिवराज सिंह सिकरवार जी अमर रहें!
भ्रष्टाचार-मुक्त भारत का संकल्प अटल रहेगा! 🙏💐

#शोकसभा #श्रद्धांजलि #राजऋषि_शिवराज_सिकरवार #श्रद्धांजलि_सभा_आगरा #भ्रष्टाचार_मुक्त_भारत #यूटा_परिवार #शिक्षक_श्रद्धांजलि

******* *सादर सूचनार्थ* *******हमारे मार्गदर्शक, यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन (यूटा) के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वर्...
22/03/2026

******* *सादर सूचनार्थ* *******

हमारे मार्गदर्शक, यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन (यूटा) के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वर्गीय राजऋषि शिवराज सिंह सिकरवार जी के असमय निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए...
*जनपद आगरा में श्रंद्धाजलि सभा आयोजित की जा रही है:*

📅 *दिनांक: 23 मार्च 2026 (सोमवार)*
🕑 *समय: अपराह्न 2:00 बजे से सायं 5:00 बजे तक*
📍 *स्थान: हनुमान मंदिर पार्क, (निज निवास) जवाहर पुरम फेज 3, अलबतिया, शाहगंज, आगरा*
📍*गूगल मैप:* *https://maps.app.goo.gl/stM5dyx1SHfBfVtD8*

समस्त जिला/ब्लॉक पदाधिकारी, सदस्य, शिक्षक साथी, शिक्षा विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, मीडिया बंधु एवं यूटा परिवार के सभी सदस्य विशेष रूप से निवेदन है कि एकजुट होकर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करें, उनके ईमानदारी एवं भ्रष्टाचार-मुक्त शिक्षा के मिशन को याद करें और इसे आगे बढ़ाने का संकल्प लें।
उनकी कमी कभी पूरी नहीं होगी... 💔🙏

_*राजऋषि शिवराज सिंह सिकरवार जी अमर रहें!*_

Address

Agra
282010

Telephone

+919410001188

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when United Teachers Association - UTA Uttar Pradesh, Reg.No. 1739 posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to United Teachers Association - UTA Uttar Pradesh, Reg.No. 1739:

Share