16/06/2026
योगी सरकार ने परीक्षा के लिए किराए में 50% की छूट दी है, लेकिन सवाल उससे बड़ा है , जब गलती सरकार की है सिस्टम की है तो युवा बार बार इसका हर्जाना क्यों भुगते ? यात्रा का किराया एक दम फ्री युवाओं का अधिकार है. 50% किराया छूट क्यों?
जब परीक्षा व्यवस्था की खामियां, परीक्षा केंद्रों की दूरियां और अव्यवस्थाएं सरकार एवं सिस्टम की जिम्मेदारी हैं, तो उसका बोझ युवाओं पर क्यों डाला जाए?
युवा शक्ति संगठन की मांगें:
✅ प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए अभ्यर्थियों की यात्रा पूर्णतः निःशुल्क की जाए।
✅ सभी परीक्षा केंद्रों पर निःशुल्क रात्रि विश्राम की व्यवस्था हो।
✅ भोजन, पेयजल, शौचालय एवं सुरक्षा की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
✅ कोई भी युवा फुटपाथ पर सोने को मजबूर न हो।
✅ किसी अभ्यर्थी को रेलवे स्टेशन या बस अड्डे पर रात गुजारने की नौबत न आए।
युवा शक्ति संगठन -Yuva shakti sangathan
#युवा_बढ़ेगा_देश_बढ़ेगा #रोजगार_गारंटी_कमीशन #उत्तर_प्रदेश