05/04/2026
🌼 विश्व शांति मानव सेवा समिति द्वारा भव्य आयोजन 🌼
विश्व शांति मानव सेवा समिति के समस्त सदस्यों द्वारा बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ
निषादराज गुह, महर्षि कश्यप एवं वीर एकलव्य जी की जयंती मनाई गई।
इस पावन अवसर पर समाज के महान आदर्शों को याद करते हुए उनके त्याग, समर्पण और बलिदान को नमन किया गया। 🙏
✨ निषादराज गुह – सच्ची मित्रता और सेवा भाव के प्रतीक
✨ महर्षि कश्यप – ज्ञान, सृष्टि और संस्कृति के आधार
✨ वीर एकलव्य – गुरु भक्ति और अद्वितीय समर्पण की मिसाल
कार्यक्रम में उपस्थित सभी सदस्यों ने उनके आदर्शों पर चलने और समाज में एकता, भाईचारा और शांति बनाए रखने का संकल्प लिया।
💐 ऐसे महान व्यक्तित्वों की जयंती हमें प्रेरणा देती है कि हम भी समाज सेवा और मानवता के मार्ग पर आगे बढ़ें।