Akhil Bhartiya Mathur Vaisya Mahasabha

Call Directions Website Contact the organization

Akhil Bhartiya Mathur Vaisya Mahasabha जय महासभा जय माथुर वैश्य समाज

आगरा। भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के आगरा स्थित पैतृक आवास पर 28 सितंबर को चंद कांग्रेस नेताओं के ...
01/10/2026

आगरा। भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के आगरा स्थित पैतृक आवास पर 28 सितंबर को चंद कांग्रेस नेताओं के शर्मनाक प्रदर्शन और गेट, दीवार पर आपत्तिजनक नारे लिखे जाने की घटना के विरोध में गुरुवार को वैश्य समाज का आक्रोश सड़क पर
दिखाई दिया। अखिल भारतीय माथुर वैश्य महासभा के आह्वान पर सैकड़ों समाजबंधु सड़क पर उतरे। माथुर वैश्य महासभा भवन से पैदल मार्च शुरू हुआ, जो सुभाष पार्क तक पहुंचा। प्रदर्शनकारियों ने घटना की निंदा करते हुए दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की। इसके बाद
महामहिम राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन एसडीएम के माध्यम से शान्ती मार्च समापन स्थल सुभाष पार्क पर दिया गया।
ज्ञापन में कहा गया कि लोकतंत्र में शांतिपूर्ण और संवैधानिक तरीके से विरोध दर्ज कराना प्रत्येक नागरिक का अधिकार है, लेकिन विरोध की आड़ में किसी संवैधानिक पद पर आसीन व्यक्ति के पैतृक आवास पर पहुंचकर उनके बुजुर्ग माता-पिता को असहज करने वाला व्यवहार
करना और आवास की दीवारों व गेट को आपत्तिजनक नारों से विरूपित करना गंभीर विषय है। उपलब्ध समाचार रिपोर्टों के अनुसार घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर कुछ नेताओं को हिरासत में लिया तथा अन्य लोगों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज की जांच की।
अखिल भारतीय माथुर वैश्य महासभा के अध्यक्ष मुकेश कुमार गुप्ता (मामा) ने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार संवैधानिक पद की गरिमा का
निर्वहन कर रहे हैं और वैश्य समाज के लिए गौरव का विषय हैं। राष्ट्रीय महामंत्री शंकर गुप्ता ने कहा कि समाज सत्य, अहिंसा और मान-सम्मान का समर्थक रहा है। पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई होनी चाहिए। प्रशासनिक मंत्री वीरेंद्र गुप्ता ने कहा कि लोकतंत्र में विरोध का अधिकार सभी को है, लेकिन विरोध के लिए निर्धारित लोकतांत्रिक तरीकों
और स्थानों का पालन किया जाना चाहिए। उन्होंने प्रशासन और पुलिस से मांग की कि उपलब्ध सीसीटीवी फुटेज और वीडियो के आधार पर
घटना में शामिल सभी लोगों की पहचान कर नियमानुसार कार्रवाई की जाए। ज्ञापन में मांग की गई कि कार्रवाई केवल कुछ लोगों तक सीमित न रहे, बल्कि जांच में सामने आने वाले प्रत्येक व्यक्ति की भूमिका के आधार पर
कानून के अनुसार कार्रवाई की जाए, जिससे भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके। पैदल मार्च में राकेश कुमार गुप्ता कॉन्ट्रेक्टर, रघुनाथ प्रसाद गुप्ता, रोशनलाल सर्राफ, श्रीभगवान रैपुरिया, विनोद कुमार गुप्ता सर्राफ, शशिकांत गुप्ता, वीरेन्द्र गुप्ता, सुधीर गुप्ता, वीरेंद्र गुप्ता मई, विमल सर्राफ, प्रमोद गुप्ता, कन्हैयालाल गुप्ता, राकेश मैरोठिया, मनीष अलंकार, राजीव गोलस, अश्वनी कुमार गुप्ता, देवेन्द्र बादलस, ध्रुव कुमार आचार्य, सत्यप्रकाश गुप्ता, अशोक गुप्ता, भगवान गुप्ता, प्रदीप गुप्ता, पंकज गुप्ता, वीरेंद्र
एडवोकेट, विनय गुप्ता, मुकेश कुमार गुप्ता, विष्णु भगवान गुप्ता, मनोज गुप्ता सर्राफ, अचल गुप्ता, संजय गुप्ता, मनोज कुमार गुप्ता, रामकुमार गुप्ता, शैलेन्द्र गुप्ता, श्रीभगवान गुप्ता, सहित सैकड़ो की संख्या में समाजबंधु मौजूद रहे। महिलाओं की ओर से केंद्रीय महिला मंडल अध्यक्ष डॉ.
मधुरिमा गुप्ता, शालिनी गुप्ता, नीरा गुप्ता, पदमा गुप्ता, सिन्धु गुप्ता और उपमा गुप्ता सहित बड़ी संख्या में महिलाओं ने भी सहभागिता की।

29/09/2026
सेवा में,सम्मानित सदस्यगणसाधारण सभा / प्रबन्ध समितिमाथुर वैश्य महासभा, भवन / माथुर वैश्य अतिथि गृह (छात्रावास)विषय :- सा...
21/09/2026

सेवा में,
सम्मानित सदस्यगण
साधारण सभा / प्रबन्ध समिति
माथुर वैश्य महासभा, भवन / माथुर वैश्य अतिथि गृह (छात्रावास)

विषय :- साधारण सभा / प्रबन्ध समिति की बैठक दिनांक 27.09.2026 दिन रविवार को आहुत के सम्बन्ध में

महोदय/महोदया,
आशा है आप सपरिवार स्वस्थ एवं आनन्दमय होगें।
आपको सूचित करते हुये अपार हर्ष है कि माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष जी के निर्देशानुसार माथुर वैश्य महासभा भवन / माथुर वैश्य अतिथि गृह (छात्रावास) की साधारण सभा की बैठक दिनांक 27.09.2026, दिन रविवार को प्रातः 11:00 बजे से दोपहर 01:00 बजे तक एवं प्रबन्ध समिति की बैठक दिनांक 27.09.2026 दोपहर 02:00 बजे 3:00 बजे तक माथुर वैश्य महासभा, भवन पचकुईयाँ आगरा पर आहुत की गई है।

**बैठक विषय**

* **हवन प्रातः** :- 10:00 बजे

* **माथुर वैश्य अतिथि गृह लोकार्पण** :- 10:30 बजे

1. ईश वन्दना

2. राष्ट्रीय अध्यक्ष जी द्वारा उद्बोधन

3. माथुर वैश्य महासभा भवन के जीर्णोद्धार पर चर्चा

4. माथुर वैश्य अतिथि गृह की प्रगति रिपोर्ट

5. माथुर वैश्य महासभा भवन प्रबन्ध समिति के नये सदस्यों हेतु चर्चा

6. दुकानदारों के किराये के सम्बन्ध में चर्चा

7. अन्य विषय राष्ट्रीय अध्यक्ष जी की अनुमति से

8. शान्ती पाठ

बैठक में आपकी उपस्थिति प्रार्थनीय है।

नोट :- दोपहर भोज दालबाटी 01:00 बजे से 2:00 बजे तक
धन्यवाद ।।
संजय गुप्ता
भवन मंत्री
मनोज कुमार गुप्ता
अतिथि गृह मंत्री

सामूहिक विवाह 25-11-2026
11/09/2026

सामूहिक विवाह 25-11-2026

10/08/2026

*🌟 एक नई शुरुआत…एक नई पहचान…🌟*

अखिल भारतीय माथुर वैश्य महासभा की जयंती के अवसर पर गुजरात मंडलीय परिषद द्वारा
*माथुर वैश्य गुजरात महोत्सव*
का भव्य आयोजन होने जा रहा है।✨

*_यह आयोजन गुजरात भर के माथुर वैश्य बंधुओं को एक सूत्र में जोड़ने वाला विशेष कार्यक्रम होगा।_*

*एकता, संस्कृति, सम्मान और अपनत्व का भव्य उत्सव।*

🎊 भव्य शोभायात्रा
🏆 मेधावी छात्रों एवं समाज की प्रतिभाओं का सम्मान
🙏 वरिष्ठ दंपतियों का सम्मान
📖 युवक-युवती परिचय पुस्तिका का अनावरण
🎭 आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम

*📅 20 दिसंबर 2026 | रविवार*
*📍 पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम, बोडकदेव, अहमदाबाद, गुजरात*

आइए… साथ जुड़ें, साथ बढ़ें और मिलकर
“माथुर वैश्य गुजरात महोत्सव” को ऐतिहासिक बनाएं।

*आयोजक:- माथुर वैश्य गुजरात मंडलीय परिषद*
*अखिल भारतीय माथुर वैश्य महासभा* के अंतर्गत

.                  *आमंत्रण पत्र**आगरा मंडल की सभी शाखा सभाओं के अध्यक्ष पूरी टीम सहित**समस्त शाखा सभाएं मंडलीय परिषद, आ...
23/07/2026

. *आमंत्रण पत्र*
*आगरा मंडल की सभी शाखा सभाओं के अध्यक्ष पूरी टीम सहित*

*समस्त शाखा सभाएं मंडलीय परिषद, आगरा*

*समस्त महिला मंडल ,सेवादल पूरी टीम सहित*

*आप सभी को अत्यंत हर्ष और गर्व के साथ सूचित किया जाता है कि हमारे माथुर वैश्य समाज के गौरव भारत देश के मुख्य चुनाव आयुक्त आदरणीय श्री ज्ञानेश कुमार जी का अपने माथुर वैश्य महासभा भवन पंचकुइया आगरा में दिनांक 25.07.2026 दिन शनिवार को प्रथम बार आगमन हो रहा है इस गौरवशाली अवसर पर माथुर वैश्य मंडलीय परिषद आगरा के तत्वावधान में आदरणीय श्री ज्ञानेश कुमार जी का भव्य स्वागत एवं अभिनंदन समारोह आयोजित किया जा रहा है*

*कार्यक्रम का विवरण*
*दिनांक: 25 जुलाई 2026*
*समय: सायं 5:00 बजे*
*स्थान: माथुर वैश्य महासभा भवन पंचकुइया आगरा*

*सभी समाज बंधुओं से निवेदन है इस कार्यक्रम में परिवार सहित शामिल होकर माथुर वैश्य समाज का गौरव बढ़ाएं आप सभी की उपस्थिति इस आयोजन को और अधिक भव्यता प्रदान करेगी एवं गरिमामय बनाएगी*
====================
*निवेदक-*
*माथुर वैश्य मंडलीय परिषद आगरा*
====================

Address

Mahasabha Bhawan Panchkuiyan
Agra
282010

Opening Hours

Monday 11am - 5pm
Tuesday 11am - 5pm
Thursday 11am - 5pm
Friday 11am - 5pm
Saturday 11am - 5pm
Sunday 9am - 5pm

Telephone

+919997455666

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Akhil Bhartiya Mathur Vaisya Mahasabha posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Akhil Bhartiya Mathur Vaisya Mahasabha:

Shortcuts

Share