29/03/2026
आज 29/03/2026 कामदा एकादशी साल के पहले फूल बंगला में विराजमान ठाकुर श्री बांके बिहारी जी महाराज के दिव्य दर्शन ❤️🌺
कामदा एकादशी से हरियाली अमावस्या तक ठाकुर श्री बाँके बिहारी लाल जी भव्य फूल बंगले में विराजमान रहेंगे। ये समय 108 या 109 दिन के समय करीब रहता है परंतु इस वर्ष प्रसन्नता की बात यह है कि इस बार फूल बंगले 136 दिन के बन रहे हैं। जिसमें वे अपने भक्तो को अपने गर्भ गृह से बहार आकर जगमोहन में बने भव्य एवं दिव्य फूल बंगले में दर्शन देते हैं। इसमे बिहारीजी के दिन में 2 बंगले सजाए जाते हैं एवं मंदिर में लाइटिंग भी होती है। इन दिनों के बीच में बिहारी जी को फूलों की पोशाक भी धारण करवायी जाती है । जिनमें बिहारीजी के बहुत सुंदर मनमोहक दर्शन होते हैं।🌺
जय बिहारी जी की❤️