Kalyanam Foundation

Kalyanam Foundation Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Kalyanam Foundation, Non-Governmental Organization (NGO), One M. G. Road, Agra.

रिमझिम बरसे सावन गूंजे मल्हार सज उठे सखियों का मायका ,खुशियों के रंग हज़ार .!!!!!कल्याणम् फाउंडेशन हमेशा अपनी भारतीय संस...
13/08/2026

रिमझिम बरसे सावन गूंजे मल्हार सज उठे सखियों का मायका ,खुशियों के रंग हज़ार .!!!!!
कल्याणम् फाउंडेशन हमेशा अपनी भारतीय संस्कृति और त्योहारों को धूमधाम से मनाते हुए अपनी भारतीय परम्परा को जीवंत रखता हे,तो सावन में हमारा मायका की थीम पर तीज उत्सव का आयोजन होटल पी .एल . पैलेस में रखा गया मुख्य अतिथि के रूप में डॉ श्री मति सुधा बंसल जी एम. डी एस.आर अस्पताल जी का प्यार भरा उदबोधन और आशीर्वाद सभी बहनो को मिला
तीज रानी ज्योति जादोन 🧚🏿
महारानी मनीषा सोनी 🧚🏿🧚🏿
राजमाता अलका भार्गव 🧚🏿🧚🏿🧚🏿रही !
सभी बहनो ने एक दूसरे को सिंधारा दिया और गीत मल्हार गा कर और घूमर नृत्य कर तीज की खुशिया मनाई ! माँ गौरा सबका सुहाग अमर रखे 🙏🙏

26/07/2026

Kalyanam Foundation has been working towards this cause for the past 8 years. Requesting all to support such causes and celebrate your joyous moments with these precious children and help shape their bright future.🌷🌈🧚🏿🙏 Today's learners are tomorrow's leaders !!

आप सभी को बताते हुए हर्ष हो रहा हे की प्रधानमंत्री जी बारह वर्ष के सफल कार्यकाल के उपलक्ष्य में सभी योजनाओं की एक प्रदर्...
19/07/2026

आप सभी को बताते हुए हर्ष हो रहा हे की प्रधानमंत्री जी बारह वर्ष के सफल कार्यकाल के उपलक्ष्य में सभी योजनाओं की एक प्रदर्शनी बी.एस.एल ग्राउंड मे चार दिन तक लगाई गई !जिसमे कल्याणम फाउंडेशन को एक नुक्कड़ नाटक बेटी बचाओ ,बेटी पढ़ाओ पर आधारित करने की स्वीक्रति सी.डी, ओ मेम प्रतिभा सिंह द्वारा मिली ! संस्था ने अपने वॉलिंटियर्स उड्डयन शालिनी के साथ चार दिन तक अपनी प्रस्तुति दी जिसकी प्रशंसा प्रदेश स्तर तक की गई उसी उपलक्ष्य में विकास भवन में सभीको सम्मान पत्र दे कर सम्मानित किया गया 🧚🏿🧚🏿

"शिक्षा हमारा अधिकार है" और "बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ" अभियान के अन्तर्गत कल्याणम् फाउंडेशन द्वारा अनाथ व असहाय बच्चों के वि...
17/07/2026

"शिक्षा हमारा अधिकार है" और "बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ" अभियान के अन्तर्गत कल्याणम् फाउंडेशन द्वारा अनाथ व असहाय बच्चों के विभिन्न स्कूलों में रजिस्ट्रेशन दिलाकर उनके जीवन में शिक्षा की ज्योति जलाने का कार्य कई वर्षों से अथक रूप से कर रही है।
अध्यक्ष प्रतिमा भार्गव ने बताया की आज कल्याणम फाउंडेशन द्वारा पढ़ रहे बच्चों का भी मन होता है कि वह भी और बच्चों की तरह अच्छे से रेस्टोरेंट और होटल में जाएं और वहां मस्ती करें। उनके चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए कल्याणम् फाउंडेशन के सदस्यों ने आज "चा मसका" रेस्टोरेंट में सभी बच्चों के साथ मस्ती की। उनके चेहरे की खुशी देखते ही बन रही थी और संस्था द्वारा पढ़ रहे सभी बच्चों ने एक-दूसरे के बारे में जाना। सभी बच्चों को आकर्षक उपहार भी भेंट किए।

सचिव संगीता जैन ने कहा कि इसी तरह के आयोजनों से बच्चों का मानसिक विकास व उनका उत्साह वर्धन होगा। उन्हें भी एहसास होगा कि वह किसी से कम नहीं है। आठ बच्चों की फीस भरकर शिक्षा देने का कार्य प्रारम्भ किया था और आज संस्था द्वारा 80 से ज्यादा बच्चे पढ़ रहे हैं। कोषाध्यक्ष रत्ना अस्थाना ने कहा हम उन लोगों का भी आभार व्यक्त करते हैं, जिनके सहयोग और योगदान की वजह से हम यह कार्य कर पा रहे हैं,आज हम "चा मस्का" रेस्टुरेंट के ओनर श्री स्पर्श बंसल जी का आभार व्यक्त करते है जिनकी वज़ह से इन बच्चो को आज खुशियाँ मिली है,और सभी से निवेदन करते हैं कि आपका एक सहयोग किसी बच्चे के जीवन में उजाला भर देगा। हमारा आज का युवा शिक्षित होगा तो यह कल हमारी विकसित भारत की मजबूत आधारशिला रखेगा। देश की राष्ट्रीयता व विकास के लिए उनका सकारात्मक प्रयास रहेगा।

"एक शिक्षित युवा व युवती राष्ट्र का निर्माण करती है, बिना शिक्षा सब कुछ अधूरा है।"

संस्था की उपाध्यक्ष रेनू मेहता , सीमा शर्मा के साथ संस्था की भावना अस्थाना, मनीषा सोनी, अल्पा भार्गव, सरोज गालव, ज्योति जादौन, इंदु जैन और सुरुचि भार्गव शर्मा आदि उपस्थित रहे।

दिनांक 25-6-26 को निर्जला एकादशी के पावन पर्व पर कल्याणम् फाउंडेशन के तत्वधान में करुणा शर्मा जी के सहयोग से गन्ने के रस...
26/06/2026

दिनांक 25-6-26 को निर्जला एकादशी के पावन पर्व पर कल्याणम् फाउंडेशन के तत्वधान में करुणा शर्मा जी के सहयोग से गन्ने के रस की प्याऊ का आयोजन लताकुंज हनुमान मंदिर पर किया गया ,भीषण गर्मी के चलते राहगीरो को गन्ने का रस पीकर मुख पर शीतलता का एहसास देखकर एक अलग ही आनंद की अनुभूति हुई 🌈नर सेवा नारायण सेवा 🙏🙏

With Ultra Bollywood – I just earned their TopBollywoodFan badge! 🎉
14/06/2026

With Ultra Bollywood – I just earned their TopBollywoodFan badge! 🎉

कल्याणम फाउंडेशन द्वारा 3-6-26 को जिला कारागर आगरा में महिला बैरक में बीस छत के पंखे और अधिकमास के चलते खरबूजे आम का वित...
07/06/2026

कल्याणम फाउंडेशन द्वारा 3-6-26 को जिला कारागर आगरा में महिला बैरक में बीस छत के पंखे और अधिकमास के चलते खरबूजे आम का वितरण किया गया

Address

One M. G. Road
Agra
282002

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Kalyanam Foundation posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share