Abohar kisan sangarsh samiti

Abohar kisan sangarsh samiti ਕਿਸਾਨੀ ਦੇ ਹਿੱਤਾਂ ਦੀ ਰੱਖਿਆ

19/04/2026
19/04/2026

*👉युवा कांग्रेस नेता सत्य भादू को मिली बड़ी जिम्मेवारी,किसान कांग्रेस का प्रदेश सचिव किया गया नियुक्त*

*किसान हित में भादू द्वारा कई वर्षों से आवाज बुलंद करने के चलते दिया गया अहम पद*

*👉सत्य भादू ने जताया पार्टी आलाकमान का आभार, कहा मिली जिम्मेवारी को पूरी तनदेही के साथ निभाऊंगा*

*सवेरा न्यूज/प्रवीण जग्गा* अबोहर विधानसभा क्षेत्र के गांव गुमजाल निवासी युवा कांग्रेस नेता सत्य भादू की पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी की किसान कांग्रेस का प्रदेश सचिव नियुक्त किया गया है।भादू की यह नियुक्ति किसान कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष स. सुखपाल सिंह खैहरा एवं किसान कांग्रेस के पंजाब अध्यक्ष स.किरणजीत संधू ने जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष स.हरप्रीत सिंह सिद्धू की सिफारिश पर की।भादू को यह जिम्मेवारी उनके द्वारा वर्षों से किसानों के हित में आवाज बुलंद करने और किसानों से संबंधित आंदोलनों में सक्रिय रूप से भाग लेने पर की गई।भादू ने अपनी नियुक्ति के लिए पार्टी आलाकमान का आभार जताते हुए कहा कि उन्हें जो अहम जिम्मेवारी दी गई है उसे वे पूरी निष्ठा और तनदेही के साथ निभाएंगे।

16/04/2026

*👉बिग ब्रेकिंग*

*जिला फाजिल्का काग्रेस की कार्यकारणी घोषित,गांव गुमजाल निवासी वरिष्ठ नेता श्री बलदेवराज भादू महासचिव नियुक्त*

*👉भादू के पुत्र सत्य भादू भी कांग्रेस पार्टी को समर्पित प्रसिद्ध युवा नेता*

जिला फाजिल्का कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हरप्रीत सिंह सिद्धू की कार्यकारणी को पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग द्वारा मंजूरी दे दी गई है।इस कार्यकारणी गांव गुमजाल निवासी एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता श्री बलदेव राज भादू की महासचिव नियुक्त किया गया है।उल्लेखनीय है कि श्री बलदेव राज भादू ने पिछले वर्ष हुए पंचायत समिति के चुनाव में बिल्कुल अंतिम समय में पार्टी द्वारा उम्मीदवार बनाए जाने के बावजूद न केवल शानदार प्रदर्शन किया था,बल्कि उन्हें गांव गुमजाल में सभी पार्टियों के उम्मीदवारों से ज्यादा वोट मिले थे।बेशक श्री भादू बेहद कम वोटों के अंतर से चुनाव हार गए थे,लेकिन उन्होंने अपनी सादगी और जमीन से जुड़े व्यवहार से सभी का दिल जीत लिया था।अब श्री भादू को उनके शानदार प्रदर्शन के तोहफे के रूप में कांग्रेस पार्टी ने बड़ा पद दिया है।गौरतलब है कि श्री बलदेव राज भादू के पुत्र सत्य भादू भी न केवल एक जुझारू किसान नेता है बल्कि कांग्रेस पार्टी के युवा कार्यकर्ताओं से लेकर सभी वर्गों में भी वे अच्छे खासे लोकप्रिय हैं।इधर श्री भादू की नियुक्ति की जानकारी सामने आते ही भादू परिवार को बधाई देने वालों का तांता लग गया है।श्री बलदेव राज भादू ने अपनी नियुक्ति हेतु पंजाब कांग्रेस प्रभारी श्री भूपेश बघेल,प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजा वडिंग एवं जिलाध्यक्ष हरप्रीत सिंह सिद्धू का आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि पार्टी ने उन्हें जो महत्वपूर्ण जिम्मेवारी दी है,उसे वे पूरी तनदेही के साथ निभाएंगे और पार्टी को और ज्यादा मजबूत करने हेतु जमीनी स्तर पर काम करेंगें।

21/03/2026

पंजाब में आलू किसानों की दुर्दशा, लागत निकालना भी हुआ मुश्किल; फसल पर चला रहे ट्रैक्टर

, चंडीगढ़। पंजाब में इन दिनों आलू की पटाई (खोदाई) जोरों पर है, लेकिन किसानों को सही दाम नहीं मिल रहा। इससे फसल की लागत भी नहीं निकल पा रही है। बड़े किसान तो फसल कोल्ड स्टोर में रखवा रहे हैं, जबकि छोटे किसान फसल पर ट्रैक्टर चलाने को मजबूर हैं।
कई गांवों में यह घोषणा भी करवाई जा रही है कि जिन लोगों को आलू चाहिए, वे खेत से फ्री उठा लें। किसानों की इस पीड़ा का मुख्य कारण राज्य में हरियाणा जैसी कोई भावांतर योजना नहीं होना है। हरियाणा में भी पंजाब जितना आलू का रेट है, लेकिन वहां न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) छह रुपये प्रति किलो तय है। कम दाम मिलने पर हरियाणा सरकार भावांतर योजना के तहत शेष पैसा किसान के खाते में सीधे डाल देती है।
फाजिल्का जिले के अबोहर के गांव दीवानखेड़ा के किसान अजय वधवा ने बताया कि उन्होंने दो एकड़ में आलू की बिजाई की थी। अब फसल तैयार है, लेकिन दाम सिर्फ दो रुपये प्रति किलो मिल रहे हैं। आलू निकालने की मजदूरी पर ही दो रुपये प्रति किलो खर्च हो रहे हैं। बाकी का खर्च कैसे पूरा होगा। इस स्थिति से परेशान होकर उन्होंने खेत में आलू की फसल पर ट्रैक्टर चलाना ही बेहतर समझा।
ऐसा ही दर्द मोगा जिले के गांव चरनी कला के किसान सुखचैन सिंह का है। किसानों ने यह आरोप भी लगाया कि जिन कंपनियों ने अनुबंध के तहत आलू की बुवाई करवाई थी, अब वह फसल उठाने से पीछे हट गई हैं। इससे किसानों की मुश्किलें और बढ़ गई हैं।
कपूरथला के गांव बडाला के किसान सरबजीत सिंह ने बताया कि उन्होंने ठेके पर जमीन ली है और सौ एकड़ में आलू लगाया है। अब आलू का 50 किलो का गट्ट्ठा 150 रुपये, यानी तीन रुपये प्रति किलो के हिसाब से बिक रहा है। इतना तो आलू की पटाई का ही खर्च आया है। हालांकि वह फसल पर ट्रैक्टर नहीं चलाएंगे, क्योंकि बच्चों की तरह पाली है।
दूसरे राज्यों से बीज खरीदने भी नहीं आ रहे व्यापारी
पंजाब के बड़े आलु उत्पादकों में से एक जालंधर के अलीपुर, मिट्ठापुर निवासी सुखजीत सिंह भ‌ट्टी ने बताया कि पांच हजार एकड़ में आलू पैदा किया है। इस बार बंगाल, मध्य प्रदेश, गुजरात व कर्नाटक से भी बड़े व्यापारी आलू का बीज खरीदने नहीं आ रहे हैं। इस कारण आलू के दामों में तेजी नहीं है। हम आलू सस्ता बेचने के बजाय कोल्ड स्टोर में रख रहे हैं। उम्मीद है कि जून-जुलाई में कीमत बढ़ेगी।
पंजाब को भावांतर योजना की जरूरतः पूर्व मंत्री
पूर्व मंत्री राणा गुरजीत सिंह ने कहा कि किसानों को भावांतर जैसी योजना की जरूरत है। हाल ही में विधानसभा में भी मामला उठाया था, लेकिन सरकार इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रही है।,,,,,,

Address

Abohar
152132

Telephone

+919251929000

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Abohar kisan sangarsh samiti posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share