SBJ Charitable Foundation

SBJ Charitable Foundation SBJ Foundation was estb. in Oct. 2011. Serving in the field of Health, Education, Environmental & Community care.

The Foundation is registered under Punjab Govt. & is headed by group of philanthropists serving society keeping humanitarian values in mind.

27/10/2025

श्री बाला जी फाउंडेशन के प्रयासों से राघव चावल और दीपक सोनी ने की पीड़िता की मदद
अबोहर। आगजनी की घटना में महिला का खोखा व सामान जलने के बाद पीड़ित महिला की मदद के लिए दानी सज्जनों व समाजसेवी संस्थाओं ने मदद के लिए अपने हाथ आगे बढ़ाए हैं। इसी कड़ी के तहत समाजसेवी संस्था श्री बाला जी फांउंडेशन के चेयरमैन डा. साहिल मित्तल के प्रयासों से आस्ट्रेलिया निवासी दीपक सोनी की ओर से 10 हजार का योगदान दिया गया। उक्त राशि डा. मित्तल की ओर से पीड़ित महिला को दी गई। इसके अलावा इस पीड़ित परिवार की मूल रूप से यहां के रहने वाले व इस समय न्यूजीलैंड में रह रहे राघव चावला पुत्र प्रवीण चावला की ओर से 15 हजार का सहयोग दिया गया। पीड़ित महिला का जो बर्तनों का नुकसान हुआ है, उसकी भरपाई छाबड़ा बर्तन स्टोर की ओर से करते हुए हजारों रूपये के बर्तन महिला को मुहैया करवाए गए हैं। अरोड़ा विकास मंच की ओर से किताबों व रजाइयों का सहयोग, भाई कन्हैया सेवा सोसायटी की ओर से राशन व बैग का सहयोग दिया गया। इस अवसर पर गगन चुघ, जतिन धवन, दीपक मेहता, लोकेश शर्मा, अतुल आहूजा, बिल्ला संधू आदि उपस्थित थे। वहीं, जग्गा न्यूज के संचालक प्रवीण जग्गा की ओर से पीड़ित परिवार के लिए खाना उपलब्ध करवाया गया। कौशल्या देवी ने सभी सहयोग कर्ताओं का आभार जताया।

Address

Abohar

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when SBJ Charitable Foundation posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share