निर्मला संतकबीर सेवा संस्थान टोकरो का लोकार्पण
अभनपुर - विगत दिन ग्राम टोकरो में निर्मला संत कबीर सेवा संस्थान का लोकार्पण कार्यक्रम संपन्न हुआ , कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः काल महंत चंदन दास साहेब द्वारा सात्विक चौका आरती से हुआ, जिसमें संस्था के संरक्षक व मार्गदर्शक गौकरण लाल साहू के सपरिवार राकेश चंद्र,दुष्यंत चंद्र, शरत चंद्र ,उर्वशी साहू डॉक्टर प्यारेलाल साहू के मार्गदर्शन पर बने समिति के सभ
ी सदस्य, माताएं व ग्रामवासी उपस्थित रहे, सामूहिक भोजन उपरांत द्वितीय सत्र में निर्मल ज्ञान मंदिर नेहरू नगर भिलाई से आए आत्मा दास साहू सचिव प्रेमा दास ट्रस्टी का भजन व करही भदर आश्रम के महंत दिलेन्द्र साहिब ने अपने उद्बोधन में कहा कबीर साहिब जी कहते हैं जिस प्रकार दिल में तेल और चकमक पत्थर में आग दिखाई नहीं देता है उसी प्रकार सद्गुरु हम सबके आत्मा में हैं और हम उसे दुनिया में खोजते हैं हमें अपने आप को पहचान कर सद्गुरु के चरण में समर्पण करना चाहिए जिससे हमारा सभी प्रकार से कल्याण होगा, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि चंद्रशेखर साहू पूर्व कृषि मंत्री छत्तीसगढ़ पूर्व सांसद महासमुंद लोकसभा ने अपने उद्बोधन में कहा कबीर साहेब पूरे विश्व में प्रासंगिक है उनके बताए मार्ग पर कबीरपंथी चलकर अपने आचार व्यवहार और अपने परिवार को सत्संग, सुमार्ग तथा गुरु भक्ति में चलाकर अपना जीवन श्रेष्ठ कर रहे हैं। अध्यक्षता कर रहे मोतीलाल साहू राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तैलीय साहू समाज ने कहा कबीर साहेब के विचार को आगे पीढ़ी में बढ़ाने के लिए कबीर सेवा संस्थान बहुत ही प्रेरणादायक पहल है हर गांव में कबीर की वाणी को जन जन तक पहुंचाने के लिए ऐसे संस्थान होने चाहिए, कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में ग्राम के सरपंच श्रीमती द्रोपती साहू , भोज राम साहू अध्यक्ष परिक्षेत्र साहू समाज अभनपुर तथा चंदन दास साहेब रहे। इस अवसर पर ग्राम के विशिष्ट नागरिकों का परिवार के जेष्ठ व सहपाठियों का साल श्रीफल व पुष्प हार से सम्मान किया गया , मुख्य अतिथि ने षडानंद सरवांकर द्वारा निर्मित झपटमार सार्वा (सरवांकर) परिवार का वंश वृक्ष का विमोचन किया , कार्यक्रम के अंत में कबीर चौरा में ध्वजारोहण तथा आरती किया गया, इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष छबीलाल साहू , उपाध्यक्ष राम विशाल , विष्णु प्रसाद सचिव शमलेश , सह सचिव हरदयाल साहू , कोषाध्यक्ष हरी प्रसाद साहू सदस्य गोपाल राम , योगेश्वर , रामअवतार गणपत, व्यास नारायण, रामकृष्ण , टिकेश्वर , नरेंद्र, नीलमणि , भू प्रकाश , साध्वी सावित्री , साध्वी लता ,संतराम सोनबरसा, नरेश, मिथलेश भगवानी साहू, पुनाराम, हेमलाल , लखन लाल साहू तथा ग्रामवासी उपस्थित रहे कार्यक्रम का सफल संचालन षडानंद सरवांकर ने किया #