02/06/2026
Amity University Haryana एवं Central Sanskrit University, New Delhi द्वारा आयोजित “4th International Conference on Lexicography (शब्दकोश रचना) एवं Translation (अनुवाद)” में सहभागिता करना मेरे लिए अत्यंत सम्मान और गर्व की बात रही।
इस अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में भाषा, साहित्य, अनुवाद तथा भारतीय ज्ञान परंपरा से जुड़े अनेक विद्वानों, शिक्षाविदों और विशेषज्ञों के विचार सुनने का अवसर मिला। ऐसे मंच हमारी भाषाओं, संस्कृति और ज्ञान विरासत को वैश्विक स्तर पर आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
Hindi Shiksha Parishad UK (HSPUK) की ओर से हम हिंदी और भारतीय भाषाओं के प्रचार-प्रसार के लिए निरंतर कार्यरत हैं, और इस प्रकार के आयोजनों से नई ऊर्जा एवं प्रेरणा प्राप्त होती है।
आयोजकों एवं सभी विद्वानों का हार्दिक धन्यवाद।
जय हिंदी • जय संस्कृत • जय भारतीय संस्कृति 🇮🇳🙏
#भारतीय_ज्ञान_परंपरा #हिंदी #संस्कृत #भारतीय_संस्कृति