Nishkam Sewak Jattha Samiti Modinagar - Regd.

Itinéraire

Nishkam Sewak Jattha Samiti Modinagar - Regd. Informations de contact, plan et itinéraire, formulaire de contact, heures d'ouverture, services, évaluations, photos, vidéos et annonces de Nishkam Sewak Jattha Samiti Modinagar - Regd., Organisation non gouvernementale (ONG), Nishkam Bhawan, Democratic Republic of the.

80G प्रमाणित संस्था — आपका हर दान मानवता की सेवा में समर्पित, साथ ही आयकर में tax benefits का लाभ।
-----------------------------------
80G Certified organization — Every donation is dedicated to serving humanity, with added income tax benefits for donors.

02/10/2026

मैं 6 साल बाद आज फिर से निष्काम भवन में आयी हूं, तो मैनें ये देखा है कि आप लोगो नें अपनी सेवा करनें का दायरा इतना बङा लिया है कि मुझे याद भी नही हो रहा है कि आप कौन-कौन सी सेवा कर रहे हो ~ उपजिलाधिकारी मोदीनगर

29/09/2026
"महान सोच से सेवा करनें वाले शख्स का एसडीएम के हाथो हुआ सम्मान"हाल ही में साइकिल पंचर लगाकर जीवन-यापन करने वाले श्री घनश...
28/09/2026

"महान सोच से सेवा करनें वाले शख्स का एसडीएम के हाथो हुआ सम्मान"

हाल ही में साइकिल पंचर लगाकर जीवन-यापन करने वाले श्री घनश्याम दास जी ने अपनी धर्मपत्नी की पुण्यतिथि पर उनकी स्मृति में अपनी मेहनत की कमाई से दसवंत निकालकर ₹5,000 की सेवा भूमि हेतु निष्काम सेवक जत्था समिति को भेंट की थी।

उन्हें ज्ञात हुआ था कि निष्काम समिति अपनी सेवाओं के विस्तार के लिए स्वयं की भूमि प्राप्त करने हेतु निरंतर प्रयासरत है, लेकिन संस्था सार्वजनिक रूप से दान मांगकर किसी को भी असहज नही करती है। इसी भावना से प्रेरित होकर उन्होंने स्वेच्छा से स्वयं आगे बढ़कर निष्काम समिति यह सेवा स्वीकार करनें का अनुरोध किया।

निष्काम समिति द्वारा झोली फैलाकर यह सेवा स्वीकार की तथा उनकी इस महान सेवा-भावना से एसडीएम मोदीनगर श्रीमती कोमल पंवार जी को भी अवगत कराया गया, जिसके बाद एसडीएम मोदीनगर नें निष्काम भवन में श्री घनश्याम दास जी को सम्मानित कर उनका हौसला बढ़ाया।

सेवा धन से नहीं, भावना से बड़ी होती है। 🙏🌸

मोदीनगर की नवनियुक्त एसडीएम श्रीमती कोमल पंवार जी का निष्काम भवन में प्रथम आगमन।निष्काम परिवार के लिए आज का दिन बेहद खास...
27/09/2026

मोदीनगर की नवनियुक्त एसडीएम श्रीमती कोमल पंवार जी का निष्काम भवन में प्रथम आगमन।

निष्काम परिवार के लिए आज का दिन बेहद खास और भावुक रहा।

वर्ष 2019 से निष्काम समिति से जुड़ीं कोमल पंवार जी का आज निष्काम के एक अभिन्न अंग होनें के साथ-साथ मोदीनगर की नवनियुक्त एसडीएम के रूप में निष्काम भवन में प्रथम आगमन हुआ।

अपनें परिवार का एक चेहरा जब नई जिम्मेदारी और नई गरिमा के साथ अपने ही परिवार के बीच लौटता है, तो वह पल अपने आप में बेहद खूबसूरत और भावुक बन जाता है।

एसडीएम कोमल मैम के आगमन से निष्काम परिवार के सभी सदस्यों में ही एक अनूठा उत्साह और आत्मीयता देखने को मिली।

हमें विश्वास है कि उनका संवेदनशील व्यक्तित्व और सेवा के प्रति उनका जुड़ाव मोदीनगर के लिए भी सदैव सकारात्मक ऊर्जा का माध्यम बनेगा।

निष्काम भवन में आपका यह प्रथम आगमन हमारे लिए हमेशा एक खूबसूरत स्मृति के रूप में दर्ज रहेगा। 🙏

"42वीं देह आरोग्यता अरदास"॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰सितंबर माह में निष्काम भवन से ऐंबुलेंस की सेवा एवं चिकित्सकीय उपकरण की...
26/09/2026

"42वीं देह आरोग्यता अरदास"
॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰
सितंबर माह में निष्काम भवन से ऐंबुलेंस की सेवा एवं चिकित्सकीय उपकरण की सेवा लेने वाले तमाम मरीज़ों तथा निष्काम परिवार के संज्ञान में रहे मरीजों के शीघ्र स्वस्थ होनें की कामना तथा ईश्वर की इच्छा अनुसार अपनी सांसरिक यात्रा सम्पूर्ण कर परलोक में गमन कर गये मरीजों की आत्मिक शांति की अरदास की गयी। इस अवसर पर मोदीनगर की नवनियुक्त उपजिलाधिकारी मैडम कोमल पंवार भी विशेष रूप से उपस्थित रहीं।

Helpline number - +91 8401 8401 91

सेवा को समर्पित एक और प्रेरणादायी सहयोग 🙏मोदीनगर निवासी श्री राकेश मोहन गुप्ता जी एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती अनीता गुप्त...
25/09/2026

सेवा को समर्पित एक और प्रेरणादायी सहयोग 🙏

मोदीनगर निवासी श्री राकेश मोहन गुप्ता जी एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती अनीता गुप्ता जी ने निष्काम की निरंतर संचालित हो रही चिकित्सीय सेवाओं से प्रभावित होकर एक अत्याधुनिक ऑक्सीजन कंसंट्रेटर सेवा स्वरूप भेंट किया।

सोशल मीडिया के माध्यम से निष्काम की निरंतर संचालित हो रही सेवाओं को देखकर गुप्ता परिवार ने स्वयं निष्काम समिति से संपर्क कर इस सेवा में सहयोग करने की अपनी इच्छा व्यक्त की।

गुप्ता परिवार के इस सेवाभाव को नमन करते हुए निष्काम परिवार उनके निवास पर पहुँचा और उनके द्वारा भेंट किए गए अत्याधुनिक ऑक्सीजन कंसंट्रेटर की सेवा ससम्मान ग्रहण की।

निष्काम परिवार की ओर से इस सेवाभावी एवं दानी परिवार का हृदय की गहराइयों से आभार एवं साधुवाद। 🙏

आपका यह सहयोग निश्चित रूप से अनेक जरूरतमंद के लिए जीवनरक्षक सिद्ध होगा।

25/09/2026

26 सितंबर, शनिवार, रात्रि 9

बहुमूल्य जीवन बचानें हेतु एक और बहुमत उपकरण की निष्काम भवन में बढ़ोतरी।  बिन मागें निष्काम को ऐसा बहुमूल्य सहयोग देनें ह...
22/09/2026

बहुमूल्य जीवन बचानें हेतु एक और बहुमत उपकरण की निष्काम भवन में बढ़ोतरी।

बिन मागें निष्काम को ऐसा बहुमूल्य सहयोग देनें हेतू आदरणीय अनिल कुमार गुप्ता जी का आभार।

"चार वर्षों की सेवा" — एक संस्था द्वारा दिए गए उपकरण और और परिवार के द्वारा निभाए गये फर्ज की प्रेरणादायक दास्तान।🙏 आज आ...
21/09/2026

"चार वर्षों की सेवा" — एक संस्था द्वारा दिए गए उपकरण और और परिवार के द्वारा निभाए गये फर्ज की प्रेरणादायक दास्तान।

🙏 आज आपको निष्काम भवन की शुरुआत के समय शुरू हुई एक सेवा से रूबरू करा रहे हैं।

वर्ष 2022 के शुरुआती चरण में इन मरीज की आवश्यकता के अनुसार पेशेंट बेड, व्हीलचेयर, ऑक्सीजन मशीन, वॉकर एवं अन्य जरूरी चिकित्सा उपकरण उपलब्ध कराए गए थे।
लेकिन आज, लगभग चार वर्ष बाद, जब निष्काम परिवार स्वयं इस परिवार से मिलने पहुँचा, तो हमारे लिए सबसे महत्वपूर्ण बात यह नहीं थी कि हमारी सेवा इतने वर्षों से वहाँ लगी हुई थी।

सबसे बड़ी बात यह थी कि इन चिकित्सकीय उपकरणों की सपोर्ट पर रहते हुए मरीज के परिवार ने इन चार वर्षों में अपनें इन रोगी की जिस शिद्दत, धैर्य और समर्पण के साथ सेवा की है, वह वास्तव में प्रेरणादायक और भावुक कर देनी वाली है। ❤️

कठिन बीमारी और लंबे सफर के बावजूद यह रोगी आज पहले से काफी बेहतर हैं। यह देखकर मन को बहुत सुकून मिला।

यह कहानी सिर्फ एक परिवार की नहीं, बल्कि हम सभी के लिए एक प्रेरणा है कि अपने बुजुर्गों और अपनों की सेवा में धैर्य और समर्पण कितना महत्वपूर्ण है।

🙏 मरीज की पहचान और सभी निजी विवरण पूर्णतः गोपनीय रखे गए हैं।

Adresse

Nishkam Bhawan
Democratic Republic Of The
201201

Site Web

Notifications

Soyez le premier à savoir et laissez-nous vous envoyer un courriel lorsque Nishkam Sewak Jattha Samiti Modinagar - Regd. publie des nouvelles et des promotions. Votre adresse e-mail ne sera pas utilisée à d'autres fins, et vous pouvez vous désabonner à tout moment.

Raccourcis

Partager