12/04/2026
बॉक्सिंग में भारत का बड़ा मुकाम 🇮🇳🥊
रोहतक के छोरे, कर्नल मनोज कुमार अंतिल ने एक बार फिर पूरे हरियाणा और देश का नाम रोशन कर दिया। विश्व मुक्केबाज़ी में कॉन्टिनेंटल टेक्निकल डेलिगेट (TD) जैसी बड़ी जिम्मेदारी मिलना कोई छोटी बात नहीं—और इस पद तक पहुंचने वाले वे भारत के पहले प्रतिनिधि बने हैं।
ये उपलब्धि केवल एक पद नहीं, बल्कि सालों की मेहनत, अनुशासन और खेल के प्रति समर्पण की पहचान है। स्कूल के दिनों से ही बॉक्सिंग में उनकी लगन साफ दिखाई देती थी, और आज वही जुनून उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इस मुकाम तक ले गया।
हरियाणा की मिट्टी में जो दम है, वो आज फिर पूरी दुनिया ने देख लिया—अब हमारे खिलाड़ी ही नहीं, बल्कि हमारे अधिकारी भी विश्व मंच पर नेतृत्व कर रहे हैं 💪
Bolo Haryanvi page की तरफ से कर्नल साहब नै ढेर सारी बधाई और राम-राम 🙏
भगवान उन्हें और तरक्की दे, और वे यूं ही देश और हरियाणा का नाम रोशन करते रहें ✨
घणी - घणी बधाई कर्नल साहब 👏🇮🇳