Akhil Bhartiya Samaj Sewa Sansthan

  • Home
  • Akhil Bhartiya Samaj Sewa Sansthan

Akhil Bhartiya Samaj Sewa Sansthan Organisation is working since 1978 with bonded labours and deprived section of society in Bundelkhand.

उत्तर प्रदेश गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष श्री श्याम बिहारी गुप्ता जी की गरिमामयी उपस्थिति में गौ आधारित प्राकृतिक खेती एवं ग...
01/05/2026

उत्तर प्रदेश गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष श्री श्याम बिहारी गुप्ता जी की गरिमामयी उपस्थिति में गौ आधारित प्राकृतिक खेती एवं गौपालक किसानों के साथ एक विशेष वार्ता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में प्राकृतिक खेती से जुड़े किसान साथियों ने अपने अनुभव साझा किए, जिससे अन्य किसानों को भी प्रेरणा मिली। इस अवसर पर उपस्थित सभी महिला-पुरुष किसानों एवं गौपालकों का सम्मान श्री गुप्ता जी द्वारा किया गया।
इसी क्रम में ग्राम सकरौन्हा की प्रगतिशील किसान सरिता कुशवाहा द्वारा संचालित जैव उत्पाद केंद्र (BRC) में द्रव्य जीवामृत निर्माण हेतु प्रसंस्करण इकाई का लोकार्पण भी किया गया।
सरिता कुशवाहा ने बताया कि यह केंद्र संस्थान के सहयोग से लगभग 5 वर्ष पूर्व शुरू किया गया था और अब यह नेशनल मिशन फॉर नेचुरल फार्मिंग के अंतर्गत सफलतापूर्वक संचालित हो रहा है।
DM Chitrakoot Acharya Shyam Bihari Surya Pratap Shahi Shivraj Singh Chouhan Chief Minister Office Uttar Pradesh

🌱 प्राकृतिक खेती की ओर बढ़ते कदम 🌱अखिल भारतीय समाज सेवा संस्थान (टाटा ट्रस्ट सहायतित परियोजना) द्वारा ग्राम विकास समितिय...
25/01/2026

🌱 प्राकृतिक खेती की ओर बढ़ते कदम 🌱
अखिल भारतीय समाज सेवा संस्थान (टाटा ट्रस्ट सहायतित परियोजना) द्वारा ग्राम विकास समितियों से जुड़े किसानों का शैक्षणिक भ्रमण संपन्न हुआ।
किसानों ने ग्राम गिदुरहा में प्रगतिशील किसान पीएम चरण के प्राकृतिक खेती एवं बीज उत्पादन प्लॉट तथा ग्राम सकरौंहा स्थित प्राकृतिक कृषि केंद्र का अवलोकन किया।
भ्रमण के दौरान किसानों ने जीवामृत, घनजीवामृत, नीमास्त्र, अग्नियास्त्र जैसी प्राकृतिक विधियों को जाना और विषमुक्त भोजन उत्पादन का संकल्प लिया।
इस भ्रमण में ब्लॉक मानिकपुर के डोडामाफी, टिकरिया, बंभिया एवं जगन्नाथपुरम से लगभग 50 महिला-पुरुष किसान शामिल रहे।
DM Chitrakoot Acharya Shyam Bihari Chief Minister Office Uttar Pradesh Surya Pratap Shahi Shivraj Singh Chouhan

🌾 अन्नदाता को नमन – राष्ट्रीय किसान दिवस 🌾किसानों का सम्मान | जल सुरक्षा का सशक्तिकरण | सतत कृषि का प्रोत्साहनदिनांक 23 ...
26/12/2025

🌾 अन्नदाता को नमन – राष्ट्रीय किसान दिवस 🌾
किसानों का सम्मान | जल सुरक्षा का सशक्तिकरण | सतत कृषि का प्रोत्साहन
दिनांक 23 दिसम्बर 2025 को अखिल भारतीय समाज सेवा संस्थान (ABSSS) द्वारा इंडसइंड बैंक एवं सृजन के सहयोग से VISTAR कार्यक्रम के अंतर्गत राष्ट्रीय किसान दिवस का आयोजन झरी गौशाला परिसर, मझगवां ब्लॉक में किया गया। इस कार्यक्रम में 40 गांवों के 300 किसान (महिला-पुरुष) शामिल हुए।
कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि एवं गणमान्य
🔹 डॉ. मदनगोपालदास जी, मुख्य अतिथि, चित्रकूट
🔹 लल्लूराम शुक्ल जी, मंत्री – ABSSS एवं पूर्व विभागाध्यक्ष, ग्रामोदय विश्वविद्यालय
🔹 श्री रामखेलावन कोल जी, जिला पंचायत अध्यक्ष
🔹 श्री संजय सिंह जी, जिला पंचायत सदस्य
🔹 श्री निरंजन जायसवाल जी, सांसद प्रतिनिधि
🔹 डॉ. संतप्रकाश त्रिपाठी एवं डॉ. अजय चौरसिया, कृषि विज्ञान केंद्र, मझगवां
🔹 ग्राम पंचायत प्रतिनिधि: श्री तिवारी (सरपंच प्रतिनिधि) एवं श्री चन्द्रपाल यादव (सचिव)
कार्यक्रम की प्रमुख उपलब्धियाँ एवं हस्तक्षेप
✅ 15 वर्षों बाद 3 चेकडेमों का जीर्णोद्धार, जिससे 101 किसान परिवारों की 78 एकड़ (अनुसूचित जनजाति समुदाय की भूमि) में खेती संभव हो सकी।
✅ प्राकृतिक खेती, जल प्रबंधन एवं सतत कृषि पर किसान जागरूकता सत्र।
✅ गो-आधारित कृषि इनपुट – घनजीवामृत, जीवामृत एवं बीजामृत का प्रचार-प्रसार।
✅ सभी प्रतिभागी किसानों को नीमास्त्र (प्राकृतिक कीटनाशक) का वितरण, जिससे फसल में कीट नियंत्रण हो और रासायनिक निर्भरता कम हो।
किसानों एवं सामुदायिक प्रेरणाओं का सम्मान
🌿 85 वर्षीय बुलाकी बाबा को विशेष रूप से सम्मानित किया गया, जिन्होंने अपने जीवनकाल में 1000 से अधिक फलदार पौधों का रोपण कर प्रकृति संरक्षण का अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया।
सम्मानित किसान लाभार्थी: प्रेम लाल मवासी, राम मिलन मवासी, राजा मवासी, शोभा देवी, रानी मवासी, उषा मवासी एवं शिव कुमारी।
🖊️ पत्रकार एवं सामाजिक कार्यकर्ता सम्मान
आर. के. सोनी (दैनिक भास्कर), बीरेन्द्र गुप्ता (एम.पी. जन संदेश), पंकज कुशवाहा (सोशल मीडिया) एवं आनंद मझगवां।
कार्यक्रम का प्रभाव
🌱 जल सुरक्षा एवं जलवायु अनुकूलन क्षमता में वृद्धि
🌱 किसानों में प्राकृतिक एवं सतत कृषि अपनाने का आत्मविश्वास
🌱 समावेशी एवं दीर्घकालिक आजीविका सुधार की स्पष्ट झलक
यह आयोजन किसानों को “अन्नदाता – जीवनदाता” के रूप में सम्मान देने के साथ-साथ यह दर्शाता है कि VISTAR कार्यक्रम के अंतर्गत ABSSS और इंडसइंड बैंक का सहयोग ग्रामीण क्षेत्रों में स्थायी और सकारात्मक परिवर्तन ला रहा है।

🌾 जब किसान बने प्रकृति के साथी — प्राकृतिक खेती से उग रही है सेहत, समृद्धि और स्थायित्व 🌿अखिल भारतीय समाज सेवा संस्थान (...
11/11/2025

🌾 जब किसान बने प्रकृति के साथी — प्राकृतिक खेती से उग रही है सेहत, समृद्धि और स्थायित्व 🌿

अखिल भारतीय समाज सेवा संस्थान (ABSSS) द्वारा 08 नवम्बर 2025 को बिवाल–स्वावलम्बन / हार्वेस्ट परियोजना के अंतर्गत क्षेत्रीय कार्यालय मानिकपुर (चित्रकूट) में किसानों के लिए खुला सब्जी उत्पादन एवं बीज वितरण प्रशिक्षण सफलतापूर्वक आयोजित किया गया।

इस प्रशिक्षण में 25 प्रगतिशील किसानों ने भाग लिया, जहाँ उन्होंने प्राकृतिक खेती की वैज्ञानिक विधियाँ सीखीं — जिसमें किसी भी रासायनिक उर्वरक या कीटनाशक का प्रयोग नहीं किया जायेगा ।
किसानों ने जीवामृत और घनजीवामृत तैयार करने की विधि सीखी और खेत की तैयारी, फसल विविधता तथा सिंचाई प्रबंधन पर व्यवहारिक अनुभव प्राप्त किया।

🌱 प्रभाव और परिणाम:
प्रत्येक किसान ने लगभग 1600 वर्ग मीटर क्षेत्र में प्राकृतिक सब्जी उत्पादन की शुरुआत की है, जिससे अगले 5 महीनों में ₹35,000–₹40,000 की आय होने की संभावना है।
सामूहिक रूप से, ये 25 किसान लगभग ₹10,00,000 की आय अर्जित करेंगे — जिससे न केवल उनकी आजीविका सुदृढ़ होगी, बल्कि मिट्टी की गुणवत्ता, किसान का स्वास्थ्य और पर्यावरण तीनों सुरक्षित रहेंगे।

यह पहल किसानों में आत्मनिर्भरता, संगठनात्मक एकता और सतत् विकास की भावना को प्रोत्साहित करती है।
ABSSS सभी किसानों का आभार व्यक्त करता है, जो इस पहल को सफल बनाने का बीड़ा उठाया है । 🌍

#प्राकृतिकखेती #सतत्कृषि #किसानसशक्तिकरण #जैविकखेती #बुंदेलखंड #आजीविकासंवर्धन #स्वावलम्बन #स्वस्थकिसान #स्वच्छपर्यावरण

23/10/2025
मानिकपुर (चित्रकूट) उपजिलाधिकारी मोहम्मद जसीम जी की गरिमामयी उपस्थिति में ग्राम डोडामाफी में "ग्राम स्तरीय हितग्राही विच...
03/09/2025

मानिकपुर (चित्रकूट) उपजिलाधिकारी मोहम्मद जसीम जी की गरिमामयी उपस्थिति में ग्राम डोडामाफी में "ग्राम स्तरीय हितग्राही विचार विमर्श गोष्ठी" का आयोजन, जल संचयन, बागवानी, प्राकृतिक कृषि संबंधित विषयों पर चर्चा की गई साथ ही प्राकृतिक कृषि अपना चुके किसान साथियों ने अनुभवों को सभी के साथ साझा किया।।
उपजिलाधिकारी महोदय के करकमलों से ग्राम पाटिन के मछरिहा मजरा स्थित कंचन सरोवर तालाब के जीर्णोद्धार का लोकार्पण, व जनसुनवाई का कार्य भी किया गया।।

प्रकाश आश्रय बालिका शिक्षा सहायता कार्यक्रम अन्तर्गत ऐतिहासिक गौरव एवं सांस्कृतिक धरोहर संजोये अजेय दुर्ग कालिंजर का शैक...
30/07/2025

प्रकाश आश्रय बालिका शिक्षा सहायता कार्यक्रम अन्तर्गत ऐतिहासिक गौरव एवं सांस्कृतिक धरोहर संजोये अजेय दुर्ग कालिंजर का शैक्षणिक भ्रमण।।

कृपापूर्ण सहयोग अग्रवाल फाउंडेशन।।

अंतरराष्ट्रीय योग एवं संगीत दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
21/06/2025

अंतरराष्ट्रीय योग एवं संगीत दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

30 दिवसीय ग्रीष्मकालीन शिक्षा संस्कार शिविर का समापन समारोह संपन्न हुआ। प्रतिभागी बच्चियों द्वारा ध्रुपद गायन एवं नाटक '...
08/06/2025

30 दिवसीय ग्रीष्मकालीन शिक्षा संस्कार शिविर का समापन समारोह संपन्न हुआ। प्रतिभागी बच्चियों द्वारा ध्रुपद गायन एवं नाटक 'टका पसीना' का शानदार मंचन किया गया।

सम्मानित समाचार पत्रों में।
13/05/2025

सम्मानित समाचार पत्रों में।

Address

Ranipur Bhatt, PO Sitapur,

210204

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Akhil Bhartiya Samaj Sewa Sansthan posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Akhil Bhartiya Samaj Sewa Sansthan:

  • Want your organization to be the top-listed Non Profit Organization?

Share