Kurmi world Prayagraj

  • Home
  • Kurmi world Prayagraj
Website Contact the organization

Kurmi world Prayagraj हम कुर्मी समाज के समग्र विकास के लिए प?

हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ!जलालपुर (अम्बेडकरनगर) निवासी श्रीमती बबिता वर्मा जी (पूर्व डिप्टी रजिस्ट्रार, पूर्वांचल विश्...
24/09/2026

हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ!

जलालपुर (अम्बेडकरनगर) निवासी श्रीमती बबिता वर्मा जी (पूर्व डिप्टी रजिस्ट्रार, पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर) को उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग, प्रयागराज से कुलसचिव पद पर चयनित होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।

उज्ज्वल कार्यकाल की हार्दिक शुभकामनाएँ।

━━━━━━━━━━━━━
www.KurmiWorld.com
A Digital Platform of Kurmi Cummnity
━━━━━━━━━━━━━

#बबितावर्मा #अम्बेडकरनगर #कुलसचिव

प्रयागराज निवासी आदरणीय श्रीमान सत्य प्रकाश पटेल जी को जनपद हाथरस का जिलाधिकारी बनाए जाने की बहुत बहुत बधाई I
23/09/2026

प्रयागराज निवासी आदरणीय श्रीमान सत्य प्रकाश पटेल जी को जनपद हाथरस का जिलाधिकारी बनाए जाने की बहुत बहुत बधाई I

अनुभव और सक्रिय भूमिका का मिला सम्मान, प्रो. ओपी चौधरी फिर बने कार्य परिषद सदस्यजय सरदार जय शिवराय                      ...
20/09/2026

अनुभव और सक्रिय भूमिका का मिला सम्मान, प्रो. ओपी चौधरी फिर बने कार्य परिषद सदस्य

जय सरदार
जय शिवराय

खबर चलाने वाले बेदाग, शेयर करने वाले पर FIR क्यों?अम्बेडकरनगर के प्रतियोगी छात्र और सामाजिक मुद्दों पर मुखर रहने वाले छो...
26/08/2026

खबर चलाने वाले बेदाग, शेयर करने वाले पर FIR क्यों?

अम्बेडकरनगर के प्रतियोगी छात्र और सामाजिक मुद्दों पर मुखर रहने वाले छोटे भाई मुकेश वर्मा जी के खिलाफ UPPSC द्वारा सोशल मीडिया पर भ्रामक सूचना फैलाने के आरोप में FIR कराई गई है।

लेकिन सवाल यह है कि अगर मुकेश वर्मा जी ने वही खबर भारत समाचार सहित अन्य मीडिया संस्थानों में प्रकाशित/प्रसारित खबरों के आधार पर साझा की थी, तो फिर कार्रवाई का पैमाना सिर्फ एक प्रतियोगी छात्र तक क्यों सीमित है?

अगर खबर गलत थी तो सबसे पहले उस खबर को प्रकाशित करने वाली न्यूज एजेंसी से सवाल होना चाहिए।
अगर खबर सही थी तो उसे साझा करने वाले छात्र पर FIR क्यों?

कानून सबके लिए बराबर होना चाहिए—चाहे वह कोई बड़ा मीडिया संस्थान हो या प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाला एक युवा।

और सबसे बड़ा सवाल यह भी है कि क्या किसी खबर को साझा करने से पहले हर आम नागरिक को आधिकारिक विभागीय सत्यापन कराना अनिवार्य है?

मुकेश वर्मा जी कुर्मी समाज से आने वाले एक युवा प्रतियोगी छात्र हैं, लेकिन इस मुद्दे को केवल जाति के चश्मे से नहीं, बल्कि न्याय और समान कार्रवाई के सवाल के रूप में देखा जाना चाहिए।

गलत सूचना फैलाने वाला कोई भी हो, कार्रवाई होनी चाहिए।
लेकिन कार्रवाई की तलवार सिर्फ कमजोर और आम नागरिक पर ही क्यों?

UPPSC को स्पष्ट करना चाहिए कि—
जिस खबर के आधार पर मुकेश वर्मा ने पोस्ट की, उस मूल खबर के प्रकाशक/प्रसारक के खिलाफ क्या कार्रवाई की गई?

यही सवाल आज हर प्रतियोगी छात्र और जागरूक नागरिक पूछ रहा है।

अपना दल (एस) के राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व सांसद श्री नागेन्द्र प्रताप सिंह पटेल जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभक...
10/07/2026

अपना दल (एस) के राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व सांसद श्री नागेन्द्र प्रताप सिंह पटेल जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं! 💐🎂

ईश्वर से कामना है आपका जीवन सदैव सुख, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य से परिपूर्ण रहे।

उत्तर प्रदेश की राजनीति के पुरोधा,स्वतंत्रता सेनानी एवं जन-जन के लोकप्रिय नेता स्वर्गीय ऊदल पटेल जी की 21वीं पुण्यतिथि प...
06/07/2026

उत्तर प्रदेश की राजनीति के पुरोधा,स्वतंत्रता सेनानी एवं जन-जन के लोकप्रिय नेता स्वर्गीय ऊदल पटेल जी की 21वीं पुण्यतिथि पर उन्हें शत-शत नमन एवं विनम्र श्रद्धांजलि।

आज उनकी 21वीं पुण्यतिथि के अवसर पर हम उनके त्याग सादगी,ईमानदारी और जनसेवा को कृतज्ञतापूर्वक स्मरण करते हैं। लगातार 9 बार विधायक निर्वाचित होकर उन्होंने जनता की निस्वार्थ सेवा की और अपने बेदाग राजनीतिक जीवन से जनविश्वास की अद्वितीय मिसाल प्रस्तुत की। स्वतंत्रता संग्राम से लेकर विधानसभा तक उनका संपूर्ण जीवन राष्ट्र और समाज के प्रति समर्पित रहा।

उनके आदर्श,शुचिता और लोकसेवा की भावना आने वाली पीढ़ियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत बनी रहेगी।

भावपूर्ण श्रद्धांजलि। 🙏

#श्रद्धांजलि #ऊदलपटेल #21वींपुण्यतिथि #जनसेवा #उत्तरप्रदेश

मिर्जापुर की बेटी ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर बढ़ाया भारत का मान मिर्जापुर जिले के पचेंगड़ा गांव की बेटी रूपा पटेल ने यूरोप ...
18/06/2026

मिर्जापुर की बेटी ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर बढ़ाया भारत का मान

मिर्जापुर जिले के पचेंगड़ा गांव की बेटी रूपा पटेल ने यूरोप के सर्बिया की राजधानी बेलग्रेड में आयोजित दक्षिण-पूर्वी यूरोपीय अंतरराष्ट्रीय सूक्ष्मजीव विज्ञान सम्मेलन 2026 में भारत का प्रतिनिधित्व कर पूरे देश और समाज को गौरवान्वित किया है।

बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के कृषि विज्ञान संस्थान में पीएच.डी. शोधार्थी रूपा पटेल ने वैश्विक वैज्ञानिकों के बीच अपने शोध और ज्ञान का प्रदर्शन कर यह साबित किया कि गांव की बेटियां भी अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा सकती हैं।

पचेंगड़ा गांव से निकलकर विश्व पटल तक पहुंचने वाली इस होनहार बेटी को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए अनंत शुभकामनाएं।


विधानसभा करछना के माननीय भाजपा विधायक श्री पीयूष रंजन निषाद (सोनू) जी से आग्रह है कि रामपुर चौराहा प्रयागराज स्थित लौहपु...
16/06/2026

विधानसभा करछना के माननीय भाजपा विधायक श्री पीयूष रंजन निषाद (सोनू) जी से आग्रह है कि रामपुर चौराहा प्रयागराज स्थित लौहपुरुष Sardar Vallabhbhai Patel जी के स्मृति द्वार पर लगाया गया जन्मदिन संबंधी पोस्टर तत्काल प्रभाव से हटवाने की कष्ट करें।

किसी भी महापुरुष के स्मारक, प्रतिमा अथवा स्मृति स्थल का व्यक्तिगत अथवा राजनीतिक प्रचार के लिए उपयोग किया जाना उनकी गरिमा और सम्मान के अनुरूप नहीं है। यह लोगों की भावनाओं से जुड़ा विषय है।

साथ ही करछना के माननीय SDM महोदय एवं पुलिस प्रशासन से भी निवेदन है कि उक्त पोस्टर को हटवाकर स्मृति द्वार की गरिमा एवं सम्मान को बनाये रखने हेतु आवश्यक कार्रवाई करें।

महापुरुष किसी एक व्यक्ति, दल या समाज की नहीं, बल्कि पूरे राष्ट्र की धरोहर होते हैं। उनके सम्मान की रक्षा करना हम सभी का दायित्व है।

#सरदार_वल्लभभाई_पटेल
#महापुरुषों_का_सम्मान
#स्मृति_द्वार_की_गरिमा
#करछना
#रामपुर_चौराहा

12/06/2026

कन्नौज में पत्रकार शिवा पटेल ने थाने में खुद के ऊपर पेट्रोल डालकर आत्मदाह का प्रयास किया

निजी अखबार के पत्रकार शिवा पटेल के खेत से किसी ने फसल काट ली. वह पुलिस के पास गए, सुनवाई नहीं हुई. आज तीसरे दिन एडिशनल SP के सामने गुहार लेकर पहुंचे. SP ने समस्या पर - "तो क्या हो गया!" कमेंट कर दिया.

नाराज शिवा ने खुद की जान लेने की कोशिश की. शिवा का आरोप है कि पुलिस बिना पैसा लिए कोई मदद करने को तैयार नहीं है.

जय सरदार
जय शिवराय

गार्गी पटेल के मामले में आप लोगों के माध्यम से ट्वीट प्राप्त हुआ था।इस घटना पर आप लोगों की क्या प्रतिक्रिया है समाज जवाब...
10/06/2026

गार्गी पटेल के मामले में आप लोगों के माध्यम से ट्वीट प्राप्त हुआ था।

इस घटना पर आप लोगों की क्या प्रतिक्रिया है समाज जवाब लिए इच्छुक हैं उम्मीद करते हैं कि आप जवाब या पीड़ित को न्याय देंगे

समाज के सभी शुभचिंतकों से निवेदन है कि सोशल मीडिया पर महानुभाव को टैग करके जवाब जरूर पूछें।

Address


Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Kurmi world Prayagraj posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Kurmi world Prayagraj:

Shortcuts

  • Want your organization to be the top-listed non profit organization?

Share