30/06/2025
आज 28जुन को प्रिय मम्मी स्वर्गीय सरोजनी सिंह जी के 10वीं #पुण्यतिथि पर अक्सा एजुकेशनल एण्ड सोशल वेलफेयर सोसाइटी,रतसरकला के संयोजन मे बडी बहन तृप्ति सिंह, दीप्ति सिंह तथा भैया मुक्तानन्द सिंहजी के साथ पैतृक आवास "शारदा सदन" पर आयोजित शिविर में उपस्थित सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए 9 से 14 वर्ष की किशोरियो को #निःशुल्क #वैक्सीन लगवाई।
#सर्वाइकल #कैंसर के कारण प्रतिवर्ष सिर्फ भारत मे ही 65 हजार से अधिक महिलाये अपनी जान गवा देती है।भारत मे हर वर्ष 1.25 लाख से अधिक मामले सिर्फ सर्वाइकल कैंसर के मिल रहे हैं। सर्वाइकल कैंसर के मामलों में अनवरत वृद्धि हो रही है और इसके पीछे जागरूकता की कमी, देर से निदान और उपचार की अपर्याप्त पहुंच जैसे कई कारण हैं।
इससे बचाव के लिए सर्वाइकल कैंसर वैक्सीन, जिसे HPV (ह्यूमन पेपिलोमावायरस) वैक्सीन भी कहा जाता है, जो सर्वाइकल कैंसर और अन्य HPV से संबंधित कैंसर और बीमारियों से बचाने में मदद करती है। लेकिन आमजन मे इसके प्रति जागरुकता के आभाव के कारण आज भी लोग इस महंगे वैक्सीन को जो हमलोगो द्वारा निःशुल्क लगवाया जा रहा है के प्रति रुची नही दिखा रहे है । जिनको भी अपनी 9 से 14 वर्ष उम्र की बालिकाओ को #निशुल्क वैक्सीनेशन कराना है, वो किशोरियो के आधारकार्ड के साथ हमसे सम्पर्क कर सकते हैं।
आज मम्मी की पुण्यतिथि है, काश ये दिन और तारीख मैं डिलीट कर पाती। काश सब कुछ पहले सा हो जाता। बहुत याद आती है आपकी मम्मी । ढेर सारा प्यार मम्मी आप जहां भी हो खुश हो और हम सबको आशीर्वाद दीजियेगा।आपकी पुण्यतिथि पर कोटि कोटि नमन🙏🏻
आज मम्मी, जो अवध क्षेत्र के हरदोई मे एक पुर्णतया अलग माहौल मे जन्मी, पली-बढ़ी और विवाह के बाद पुर्वाचंल के बलिया में पुर्णतया अलग माहौल मे आने के बाद भी अपने को पुर्णतया अपरिचित माहौल मे ढालने के साथ-साथ आजीवन लोगो की खुशिया बाटने मे लगी रही ;
उनके #पुण्यतिथि पर #रतसरकला की बेटियों को निःशुल्क एंटी सर्वाइकल कैंसर वैक्सीन लगवाकर मम्मी को श्रद्धासुमन अर्पित करने की हमसब भाई-बहनो ने एक छोटी सी कोशिश की।
टीकाकरण कराने वाली बालिकाओ की ये मेंहदी वाले हाथ नहीं बल्कि उनसे भी खूबसूरत हाथ है। इन हाथों में एंटी सर्वाइकल कैंसर वैक्सीन का सर्टिफाइड लोगो और सर्टिफिकेट है। अब ये बेटियां 7 तरह के कैंसर से मुक्त है; इन्हें अब 7 तरह के कैंसर नहीं होंगे। मेरे #रतसर की बेटियां मेरी जिम्मेदारी हैं। पापा-मम्मी आप दोनों के लिए कुछ भी जो कोई नहीं कर सकता वो करने की कोशिश कर रही हुं, सिर्फ आपकी परवरिश और आशीर्वाद की वजह से, हर चीज पहली बार होगी, नई होगी और बेहतर होगी। आपके पुण्य तिथि पर आपको सादर नमन #मम्मी 🙏💐
Bharatiya Janata Party (BJP) Mahila Morcha BJP BJP Uttar Pradesh BJP Mahila Morcha UP Gorakhpur Kshetra bjp Bjym Gorakhpur Gorakhpur Kshetra Bjp BJP Ballia BJP Ballia BJP INDIA
Followers Ministry of Women & Child Development, Government of India PMO India PMO, INDIA Narendra Modi MYogiAdityanath Baby Raani Mourya Annapurna Devi Governor of Uttar Pradesh Anandiben Patel President of India Smriti singh