10/13/2021
*अच्छा पति मिले इसके लिए व्रत की कल से शुरुआत हो चुकी है।*
ये व्रत अपने भारत के अलावा और कहीं भी देखने को नहीं मिलेगा।
हम अपनी आठ दस वर्ष की बेटियों को क्या सन्देश दे रहे हैं?
व्रत रखने से अच्छा पति मिलेगा।
अपनी बेटियों को पढ़ाइये, काबिल बनाइये, उसे अपने अधिकारों के प्रति जागरूक करिये तब मिलेगा उसे अच्छा पति........ अपनी बेटियों को संविधान के मौलिक अधिकार व स्वतंत्रता व समानता अधिकार के बारे में ठीक से पूरी जानकारी देना चाहिए।
बाकी तो हमारे समाज में व्रत रखने वाली हजारों लाखों महिलाओं के पति शराबी, जुआरी और नसेड़ी आसानी से देखे जा सकते हैं तो क्या उन महिलाओं का व्रत झूठा था!
मेरी सभी बहन-बेटियों से अपील है की धार्मिक बनने से ज्यादा शिक्षित व जागरूक बनना जरुरी है, बेटियों को शिक्षित बनकर- मंत्री, सांसद, विधायक, जज, मजिस्ट्रेट, आईएएस, आईपीएस, डीएम, कलेक्टर, एसपी, एसडीएम, डीएसपी, डाक्टर, इंजीनियर, वकील, प्रोफेसर, लेक्चरार, टीचर, अध्यापक, पुलिस इंस्पेक्टर, तहसीलदार, बिजनेसमैन, आदि बनकर सम्मानित जीवन जीना सिखाना चाहिए।
आजकल लड़की के अच्छे पद पर पहुँच जानें से शादी हेतु बहुत अच्छे अच्छे लड़के / वर मिलते हैं।
*शादी से पहले* जब लड़का, लड़की को देखने आता है तब वह यह नहीं पूछता की कितने व्रत रखी हो अब तक, परन्तु यह जरूर पूछता है की कितना पढ़ी लिखी हो........
*इसलिए इस पाखंडवादी गुलामी में से अपने बच्चों को बाहर* *निकालें और पढ़ाएं।*
अपनी बेटियों को अंधविश्वास- पाखंडवाद, कुरीतियो से दूर करें,और आज की आवश्यकता के हिसाब से ज्ञान, विज्ञान, बुद्धि, विवेक, जीवन की सच्चाई से अवगत
कराएँ।
और जीवन के हर दुख - सुख में मजबूती से निबटने व जीतने की कला सिखाएं।
अपने समाज का इतिहास व महापुरुषों के बारे में ज्ञान अवश्य दीजिए।
*यह पाखंडवादी सिस्टम बचपन में ही हमारे बेटे एवं बेटियों में प्लांट कर दिया जाता है*
*जिससे वे बड़े होकर पूरे परिवार सहित पाखंडवाद के शिकार होकर रह जाते हैं।*
इस पाखंडवाद के पैदाइशी परम्परा को हमें नए बन रहे परिवारों में प्रवेश करने से रोकना होगा और जिन परिवारों में प्रवेश कर चुका है वहां से ख़त्म करना होगा। * 🙏🙏🙏
🙏