Yamuna Parivar Council

Yamuna Parivar Council Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Yamuna Parivar Council, Non-Governmental Organization (NGO), 1722/5, LGF, Govindpuri Extension, Kalkaji, New Delhi, IL.

आपका यमुना परिवार काउंसिल में स्वागत है। माँ यमुना जी की मुस्कुराती सुन्दर छवि बने तथा माँ यमुना जी के आसपास स्वच्छ वातावरण दे सकें, यही यमुना परिवार काउंसिल का प्रयास है।
कपिल गर्ग निदेशक, यमुना परिवार काउंसिल
Cont- 011-41814646, 9810618916, 9968497782

08/07/2026
*सादर आमंत्रण*यमुना परिवार काउंसिलसावन के पावन महिने में आप को आमंत्रित करते हैं।भगवान भोलेनाथ जी के रुद्राभिषेक व भंडार...
08/04/2026

*सादर आमंत्रण*
यमुना परिवार काउंसिल
सावन के पावन महिने में आप को आमंत्रित करते हैं।
भगवान भोलेनाथ जी के
रुद्राभिषेक व भंडारे में
दिनांक: बुधवार, 05.08.2026, समय: 10ः00 बजे से
स्थान: श्री दुर्गा माता मंदिर , गुरु रविदास मार्ग, गली नं. 15 व 16, मेन रोड, गोविन्दपुरी, कालकाजी, दक्षिण दिल्ली
Location : https://maps.app.goo.gl/28jomKH4GhXdciRd6

कपिल गर्ग
निदेशक, यमुना परिवार काउंसिल

कंचन गर्ग
कार्यक्रम सह-संयोजिका
रूद्राभिषेक व भंडारे

घनश्याम पाण्डेय
प्रसादम व भंडारा कमेटी प्रमुख,
यमुना परिवार काउंसिल

मालीराम अग्रवाल
प्रसादम व भंडारा कमेटी सह-प्रमुख,
यमुना परिवार काउंसिल

सरोज जोशी
संख्या समन्वय व वाहन सह-प्रमुख
यमुना परिवार काउंसिल

प्रमोद मौर्य
कार्यालय प्रमुख, सोशल मीडिया व सूचना प्रमुख
यमुना परिवार काउंसिल

तुषार कन्नौजिया
कार्यालय सह-प्रमुख, सोशल मीडिया व सूचना सह-प्रमुख
यमुना परिवार काउंसिल
011-41814646, 9810618916, 7838555144

प्रेस विज्ञप्ति:*‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के अंतर्गत दक्षिण दिल्ली स्थिति आस्था कुंज पार्क, नेहरू प्लेस, कालकाजी में ह...
07/27/2026

प्रेस विज्ञप्ति:
*‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के अंतर्गत दक्षिण दिल्ली स्थिति आस्था कुंज पार्क, नेहरू प्लेस, कालकाजी में हुआ भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न।*

*नई दिल्ली, 27 जुलाई 2026।* भारत के यशस्वी *प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी* द्वारा पर्यावरण संरक्षण को जन-जन से जोड़ने तथा मातृशक्ति के प्रति सम्मान की भावना को प्रकृति संरक्षण से जोड़ने के उद्देश्य से शुरू किए गए “ *एक पेड़ माँ के नाम* ” अभियान ने देशभर में एक व्यापक जनआंदोलन का रूप लिया है। इस अभियान के माध्यम से देशवासियों को अपनी माँ के सम्मान एवं स्मृति में एक पौधा लगाने तथा उसे अपने परिवार के सदस्य की तरह संरक्षित एवं पोषित करने का संदेश दिया जा रहा है। इसी प्रेरणादायी अभियान को आगे बढ़ाते हुए पर्यावरण संरक्षण एवं हरित दिल्ली के संकल्प को साकार करने के उद्देश्य से *यमुना परिवार काउंसिल* एवं *दिल्ली विकास प्राधिकरण* (DDA) के संयुक्त तत्वावधान में ’ *एक पेड़ माँ के नाम* ’ अभियान के अंतर्गत आस्था कुंज पार्क, गेट नं. 1, नेहरू प्लेस, कालकाजी, दक्षिण दिल्ली में भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में दक्षिण दिल्ली के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में समाजसेवी, यमुना साधक, पर्यावरण प्रेमी एवं स्थानीय नागरिक उत्साहपूर्वक शामिल हुए। सभी ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया और “ *एक पेड़ माँ के नाम* ” अभियान में उत्सवपूर्ण सहभागिता करते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने एवं उनके संरक्षण का संकल्प लिया।

इस अवसर पर *दिल्ली विकास प्राधिकरण* (DDA), *आस्था कुंज पार्क* की ओर से *श्री लखपत मीणा जी* (डिप्टी डायरेक्टर), *श्री अजय जी* (असिस्टेंट डायरेक्टर) तथा *श्री अभिषेक पाटीदार जी* (सेक्शन ऑफिसर) की गरिमामयी उपस्थिति एवं सहयोग रहा। DDA, अधिकारियों ने वृक्षारोपण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए पर्यावरण संरक्षण के लिए सामूहिक प्रयासों को आवश्यक बताया।

*यमुना परिवार काउंसिल* के निदेशक *श्री कपिल गर्ग* ने उपस्थित सभी लोगों का स्वागत करते हुए कहा कि वृक्ष केवल पर्यावरण को स्वच्छ और हरा-भरा बनाने का माध्यम नहीं हैं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित एवं स्वस्थ भविष्य की नींव भी हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार द्वारा “ *एक पेड़ माँ के नाम* ” अभियान को जन-जन तक पहुँचाने तथा पर्यावरण संरक्षण और वृक्षारोपण को जनभागीदारी से जोड़ने का निरंतर प्रयास किया जा रहा है। माननीय मुख्यमंत्री *श्रीमती रेखा गुप्ता जी* (दिल्ली सरकार)के मार्गदर्शन एवं प्रेरणा से चल रहे इस अभियान का हिस्सा बनना *यमुना परिवार काउंसिल* के लिए अत्यंत गौरव एवं प्रसन्नता का विषय है।
*श्री कपिल गर्ग* ने बताया कि “ *एक पेड़ माँ के नाम* ” अभियान केवल पौधा लगाने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह अपनी माँ के सम्मान एवं स्मृति में एक पौधा लगाने, उसकी देखभाल करने और प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का भावनात्मक एवं सामाजिक संकल्प है।
उन्होंने आगे कहा कि दिल्ली सरकार द्वारा “ *हर घर पौधा रोपण* ” की भावना को बढ़ावा देते हुए अधिक से अधिक परिवारों एवं नागरिकों को पौधारोपण से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है तथा पौधे उपलब्ध कराकर लोगों को अपने घर एवं आसपास हरियाली बढ़ाने के लिए प्रेरित भी किया जा रहा है। ऐसे प्रयास दिल्ली को स्वच्छ, सुंदर और हरित बनाने की दिशा में महत्त्वपूर्ण कदम हैं।
उन्होंने कहा कि एक पेड़ माँ के नाम अभियान में सक्रिय सहभागिता एवं वृक्षारोपण के प्रति प्रतिबद्धता के लिए *यमुना परिवार काउंसिल* को *Certificate of Participation* से सम्मानित किया जाना संस्था के लिए गौरव का विषय है। यह सम्मान केवल यमुना परिवार काउंसिल का नहीं, बल्कि संस्था से जुड़े सभी यमुना साधकों, समाजसेवियों, पर्यावरण प्रेमियों एवं कार्यकर्ताओं के सामूहिक प्रयासों का सम्मान है। श्री कपिल गर्ग ने कहा कि यमुना परिवार काउंसिल पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण, यमुना संरक्षण एवं स्वच्छ-हरित दिल्ली के संकल्प के प्रति निरंतर प्रतिबद्ध है। हमारा प्रयास है कि दक्षिण दिल्ली सहित अधिक से अधिक नागरिक इस अभियान से जुड़ें, पौधे लगाएँ और लगाए गए पौधों की जिम्मेदारीपूर्वक देखभाल भी करें।
कार्यक्रम में उपस्थित यमुना साधकों, समाजसेवियों, पर्यावरण प्रेमियों एवं स्थानीय नागरिकों ने पौधारोपण कर संकल्प लिया कि लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल एवं संरक्षण भी सुनिश्चित किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान आज लगाएंगे पेड़, कल होगा सुरक्षित भविष्य तथा एक पेड़ माँ के नाम के संदेश के साथ पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता का संदेश दिया गया।
’यमुना परिवार काउंसिल की माँ यमुना महाआरती की सह-संयोजक *श्रीमती कंचन गर्ग* ने कार्यक्रम को सफल एवं सार्थक बनाने के लिए DDA, आस्था कुंज पार्क के अधिकारियों, सभी समाजसेवियों, यमुना साधकों, पर्यावरण प्रेमियों एवं दक्षिण दिल्ली के नागरिकों का हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल किसी एक व्यक्ति या संस्था की जिम्मेदारी नहीं, अपितु हम सभी का सामूहिक दायित्व है। उन्होंने सभी से आह्वान किया कि भविष्य में भी इसी प्रकार वृक्षारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण के अभियानों में बढ़-चढ़कर सहभागिता करें और लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल एवं संरक्षण को अपनी जिम्मेदारी समझें। उन्होंने विशेष रूप से कहा कि ’ *एक पेड़ माँ के नाम* ' केवल एक पौधा लगाने का अभियान नहीं, बल्कि माँ के प्रति सम्मान, प्रकृति के प्रति प्रेम और आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य का संकल्प के साथ कार्यक्रम समापन हुआ।

*माँ के सम्मान में एक पौधा लगाएँ, प्रकृति को जीवन दें और आने वाली पीढ़ियों के लिए हरित भविष्य बनाएँ।*

*यमुना परिवार काउंसिल*, कार्यालय : 011-41814646

Pujya Swami Chidanand Saraswatiji - Muniji Parmarth Niketan Narendra Modi Nitin Nabin Rekha Gupta Harsh Malhotra Ramvir Singh Bidhuri PMO India CMO Delhi #एकपेड़माँकेनाम

On the auspicious occasion of the 73rd Birthday Celebration of Respected Shri Satya Bhushan Jain Ji , President of the A...
07/20/2026

On the auspicious occasion of the 73rd Birthday Celebration of Respected Shri Satya Bhushan Jain Ji , President of the Advisory Board of Yamuna Parivar Council and a distinguished social worker of Delhi, it was a privilege to meet various political and social dignitaries at "The Zora" Jawaharlal Nehru Stadium.
Kapil Garg
Director
Yamuna Parivar Council

यमुना परिवार काउंसिल के सलाहकार बोर्ड के अध्यक्ष व प्रबुद्ध समाजसेवी, दिल्ली आदरणीय श्रीमान् सत्य भूषण जैन जी के 73वें जन्मोत्सव के शुभ अवसर पर "द जोरा", जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में विभिन्न राजनैतिक व समाजिक महानुभवों से मिलना हुआ।
कपिल गर्ग
निदेशक
यमुना परिवार काउंसिल

Satya Bhushan Jain Satya Bhushan Jain Page

Rekha Gupta CMO Delhi
07/18/2026

Rekha Gupta CMO Delhi

Satya Bhushan Jain Page Satya Bhushan Jain
07/17/2026

Satya Bhushan Jain Page Satya Bhushan Jain

07/17/2026

07/17/2026

To commemorate the memory of our founder chairman sh Girdhari Lal Sachdeva ji,every year the school organises Social welfare events in the school premises.This year
also these events will be held on 23 August 2026


विनम्र निवेदन

प्रिय अभिभावक
आप सभी से विनम्र निवेदन है कि यदि आपको अपने आस पड़ोस में कहीं रास्ते पर जाते हुए ऐसे जरूरतमंद लोग दिखाई दें जिन्हें ट्राईसिकल, व्हील चेयर, बैसाखी आदि किसी चीज की आवश्यकता हो तो उनसे जानकारी लेते हुए केवल फोन नंबर ला कर श्रीमती दिव्या त्रिपाठी या श्रीमती नीलिमा बिष्ट को लाकर दे दें। अन्य सभी जानकारी वह स्वयं प्राप्त कर लेंगी। यह कार्यक्रम 23अगस्त 2026 को किया जाएगा इसलिए आप शीघ्र अति शीघ्र हमें जानकारी ला कर दें ।
हम मानवता के इस कार्य में सदैव की भाँति आपसे सहयोग की आशा करते हैं। नीचे दिए गए फोन नंबरों पर 3 बजे के बाद संपर्क करें।

Regards,
DivyaTripathi
9250637107
Neelima Bisht
9718552143

यमुना परिवार काउंसिल व दिल्ली विकास प्राधिकरण(DDA) के संयुक्त तत्वावधान मेंवृक्षारोपण (TREE PLANTATION कार्यक्रम का आयोज...
07/13/2026

यमुना परिवार काउंसिल व दिल्ली विकास प्राधिकरण(DDA) के संयुक्त तत्वावधान में
वृक्षारोपण (TREE PLANTATION कार्यक्रम का आयोजन)
दिनांक : 27 जुलाई, 2026 (सोमवार)
समय : 09 बजे
स्थान : आस्था कुंज पार्क , गेट नं. 1, नेहरू प्लेस, कालकाजी, दक्षिण दिल्ली
Location : https://maps.app.goo.gl/SXJhokv6zHx6Wmfb6

आप सपरिवार, मित्रों सहित सादर आमंत्रित हैं।
कपिल गर्ग
निदेशक
यमुना परिवार काउंसिल
Pujya Swami Chidanand Saraswatiji - Muniji Narendra Modi PMO India Harsh Malhotra Rekha Gupta Delhi Development Authority Ek Ped Maa Ke Naam

06/30/2026

Pujya Swami Chidanand Saraswati Maharaj "Muni Ji " (President, Parmarth Niketan) and Chief Patron , Yamuna Parivar Council , addressing on Maa Yamuna Ji .
पूज्य स्वामी चिदानंद सरस्वती महाराज ‘मुनि जी’ (परमाध्यक्ष, परमार्थ निकेतन) व मुख्य संरक्षक, (यमुना परिवार काउंसिल) जी का माँ यमुना जी को लेकर उद्बोधन।

Address

1722/5, LGF, Govindpuri Extension, Kalkaji
New Delhi, IL
110019

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Yamuna Parivar Council posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Yamuna Parivar Council:

Share