08/08/2026
ग़ज़ल प्रतियोगिता - 6
'नवांकुर साहित्य सभा', दिल्ली-नोएडा
तरही मिसरा गज़ल प्रतियोगिता क्रमांक - 6 *(यूँ तो आपस में बिगड़ते हैं खफा होते हैं )*
समय अवधि - 10 अगस्त 2026 से 25 अगस्त 2026
इस गज़ल प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में अति वरिष्ठ गज़लकार बालस्वरूप राही जी, देवेंद्र मांझी जी और लक्ष्मी शंकर वाजपेई जी रहेंगे।
कृपया नियमों और निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ें।
1 - अपनी गज़ल के साथ प्रतियोगिता का नाम और क्रमांक-6 अवश्य लिखें।
2 - गजल में कम से कम पांँच और ज्यादा से ज्यादा 10 शेर होने चाहिए।
3 - रचना के अंत में अपना एक चित्र, शहर का नाम और फोन नंबर जरूर लिखें।
4 - ग़ज़ल में तरही मिसरा -- *( यूँ तो आपस में बिगड़ते हैं खफा होते हैं)* जरूर आना चाहिए।
5 - केवल एक ही रचना प्रेषित कर सकते हैं।
6 - यह प्रतियोगिता नवांकुर साहित्य सभा फेसबुक और व्हाट्सएप ग्रुप दोनों जगह एक साथ आयोजित की जा रही है। अपनी गज़ल आप कहीं भी एक जगह कमेंट में पोस्ट कर सकते है। याद रहे इस पेज पर नहीं, नवान्कुर साहित्य सभा के प्रोफाइल पेज पर पोस्ट करें।
7 - प्रथम तीन विजयी रचनाओं को फोटो सहित पोस्टर से सम्मानित किया जाएगा और आगामी पुस्तक 'काव्यांकुर -13' में प्रकाशित किया जायगा। अन्य 3 सराहनीय प्रयासों को फोटो प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया जाएगा।
संचालिका: सरिता गुप्ता