02/24/2026
हिमाचल सेब उत्पादक संघ, जुब्बल ब्लॉक का प्रथम सम्मेलन संपन्न
आज हिमाचल सेब उत्पादक संघ के जुब्बल ब्लॉक का प्रथम सम्मेलन जुब्बल, हाटकोटी में सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। सम्मेलन में जुब्बल क्षेत्र के विभिन्न गांवों में गठित स्थानीय इकाईयों से किसान व बागवान प्रतिनिधि उपस्थित रहे। इस दौरान अध्यक्ष मण्डल में सेब उत्पादक संघ राज्य कमेटी सदस्य संजय चौहान,सेब उत्पादक संघ रोहड़ू से रमन थारटा तथा धार इकाई से अशोक झौहटा, सास्कीर इकाई से चन्दर चौहान, सालना इकाई से बॉबी छाजटा व बटाड़गलू इकाई से जय सिंह जैहटा उपस्थित थे। संजय कुमार ने कार्यक्रम का संचालन किया तथा विगत वर्षों की संगठनात्मक रिपोर्ट उपस्थित सदस्यों के समक्ष रखी।
सम्मेलन में भूमि से बेदखली से जुड़े मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई और भविष्य की रणनीति को लेकर विचार-विमर्श किया गया। वक्ताओं ने सेब उत्पादकों के अधिकारों की रक्षा हेतु संगठित एवं चरणबद्ध आंदोलन की आवश्यकता पर बल दिया। ये आंदोलन तब तक जारी रहेगा जब तक कि सरकार उच्चतम न्यायालय द्वारा पारित आदेश के अनुसार सरकार ज़मीन देने के लिए नीति नहीं बनाती है।
इसके साथ ही केंद्र सरकार द्वारा अतिरिक्त न्यूजीलैंड व यूरोपियन यूनियन से किए गए मुक्त व्यापार समझौता (FTA) तथा अमेरिका से की जा रही ट्रेड डील से सेब की खेती को पैदा खतरों, बिजली संशोधन बिल, 2025 व स्मार्ट मीटर, मनरेगा जैसे मुद्दों पर भी चर्चा की गई तथा सरकार की इन किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ आंदोलन तेज करने का भी निर्णय लिया गया।
नवीन कार्यकारिणी में जय सिंह जैहटा अध्यक्ष, संजय कुमार महासचिव व चन्दर चौहान वितसचिव चुने गए। उपाध्यक्ष पद पर अशोक झौहटा, गणेश छाजटा, पन्ना लाल ठाकुर, पवन कुमार, बॉबी छाजटा, लक्ष्मी चौहान, शारदा लुदरेटा को चुना गया। तथा सचिव पद पर आर्यन नेगी, देवी लाल,नरेश कुमार, प्रेम कालटा,भूपेश चौहान, रविन्द्र लुदरेटा व हरीश चन्द्रा को चुना गया। इस अवसर पर सेब उत्पादक संघ जुब्बल ब्लाक की 39 सदस्यीय ब्लॉक कमेटी बनाई गई जिसमें आर्यन नेगी, अशोक दिलटा, अशोक झौहटा, अशोक नेगी, कमाल चंद राजटा, कृष्ण हौटा, गणेश छाजटा, गिरधारी लाल नंदा, चन्दर चौहान, चमन चौहान, जय सिंह थापा, जयसिंह जैहटा, देविंद्र गुप्ता, देवीलाल, नरेन्द्र चौहान, नरेश कुमार, पन्ना लाल ठाकुर, पवन हरटा, पवन शर्मा, प्रेम कालटा, बलविंदर जस्टा, बसन्त चौहान, बालक राम राजटा, भूपेश चौहान, मनीत जैहटा, मोती राम तेज़टा, यशपाल, रमेश कुमार, रविन्द्र लुदरेटा, लक्ष्मी सिंह चौहान, लोकिन्दर सिंह, शारदा लुदरेटा, संजय कुमार, सुनील गुप्ता, सतेन्द्र चौहान, सुरेन्द्र चौहान, हरीश चन्द्रा तथा हुमानंद ब्रागटा जी को सर्वसम्मति से शामिल किया गया।
इसके साथ ही 27 व 28 फरवरी, 2025 को शिमला में होने जा रहे जिला सम्मेलन के लिए 17 सदस्यीय कार्यकारिणी सदस्यों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराने पर सहमति जताई।
सम्मेलन का समापन संगठन को और मजबूत करने के लिए गांव स्तर की कमेटियों का गठन करने का कार्य प्राथमिकता से करने तथा बागवानों की समस्याओं के समाधान हेतु एकजुट होकर कार्य करने का निर्णय लिया गया।
सेब उत्पादक संघ
HKS-Himachal Kisan Sabha