07/08/2026
मारवाड़ी महिला मंच नारायण घाट द्वारा २०८३, सावन १६ गते शनिवार, पर्व बैन्केट में भव्य रूप में एक दिवसिय सावन मेला का आयोजन किया गया। सावन मेला प्रदर्शनी अत्यंत सफलता पूर्वक संपन्न हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि उद्योग वाणिज्य संघ, नारायणघाट के कार्यबाहक अध्यक्ष श्री राजेन्द्र ओलिद्वारा रिबन काटकर किया गया। यह एक ऐसी प्रदर्शनी तथा उद्योग मेला रहा जिसमें चितवन जिल्ला के अतिरिक्त बिरगंज, भैरहवा तथा रक्सौल से भी महिलाएं अपने व्यापार के प्रबर्द्धन के लिये शामिल हुए। इसके अलावा मारवाडी समाज के अलावा भी विभिन्न हस्तकला, ढाका सारी, बुटिक तथा ओर्गेनिक सामाग्रीयों का भी व्यापार हुआ।
इसके अलावा सावन थीम के अनुसार चर्चित गायिका द्वारा लाइव म्यूजिक , सेल्फी बूथ तथा सावन स्पेसल बिङ्गो ने इस इवेन्ट में चार चांद लगा दिये।
स्थापना काल से अब तक यह आठवीं बार इस तरह के मेले का आयोजन किया गया।
मारवाडी समाज व इतर समाज से इस कार्यक्रम की बहुत प्रशंसा की गई और आने वाले समय में और भी भव्य तथा एक से ज्यादा दिनों के लिये आयोजन करने का सुझाव तथा प्रोत्साहन भी प्राप्त हुआ।