09/10/2026
वाराणसी स्वर्णकार समाज की GST कमिश्नर के साथ महत्वपूर्ण बैठक संपन्न📍 चेतगंज, वाराणसी | 8 अक्टूबर 2026
आज सेलटैक्स कार्यालय, चेतगंज में GST कमिश्नर श्री श्याम सुंदर तिवारी जी के साथ सर्राफा व्यापारियों की महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक में सर्राफा कारोबार की समस्याओं पर चर्चा की गई।
साथ ही, वाराणसी में आयोजित होने वाली ज्वेलरी एग्जिबिशन को रद्द करने की मांग स्थानीय सर्राफा व्यापारियों ने उठाई। व्यापारियों ने कहा कि इस आयोजन को लेकर स्थानीय कारोबारियों में भारी नाराजगी है।
बैठक में वाराणसी स्वर्णकार समाज के प्रदेश अध्यक्ष श्री सत्यनारायण सेठ जी सहित अन्य सर्राफा व्यापारी उपस्थित रहे। व्यापारियों ने अपनी समस्याओं से कमिश्नर को अवगत कराते हुए उचित कार्रवाई का अनुरोध किया।
स्थानीय सर्राफा व्यापारियों के हितों की रक्षा और उनकी समस्याओं का समाधान ही बैठक का प्रमुख उद्देश्य रहा।
#वाराणसी #स्वर्णकारसमाज #सर्राफाव्यापारी िश्नर #सत्यनारायणसेठ #सर्राफाबाजार #व्यापारीएकता #वाराणसीसमाचार