23/09/2026
दुर्गा पूजा महोत्सव 2026🙏
स्थान: अकोटा अतिथि गृह, वडोदरा
आयोजन अवधि: 11 अक्टूबर 2026 से 20 अक्टूबर 2026
बिहार सांस्कृतिक मंडल, वडोदरा* द्वारा आयोजित दुर्गा पूजा महोत्सव 2026 इस वर्ष भव्य धार्मिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों के साथ आयोजित किया जा रहा है।
प्रमुख आकर्षण
🌺 भव्य कलश एवं शोभा यात्रा
हजारों श्रद्धालुओं की सहभागिता के साथ भव्य कलश एवं शोभा यात्रा, जो महोत्सव का प्रमुख आकर्षण होगी।
🙏 प्रतिदिन हवन एवं धार्मिक अनुष्ठान
मां दुर्गा की विधिवत पूजा-अर्चना के साथ प्रतिदिन हवन एवं अन्य वैदिक धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन।
📖 श्रीमद्भागवत कथा
प्रख्यात कथावाचक *रामानुजाचार्य श्री गुप्तेश्वर जी महाराज* द्वारा विशेष श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन।
🩸 भव्य रक्तदान शिविर
समाजसेवा की भावना से प्रेरित विशेष रक्तदान शिविर का आयोजन, जिसमें अधिक से अधिक लोगों से सहभागिता का आह्वान किया जाएगा।
🏥 निःशुल्क चिकित्सा शिविर
जरूरतमंद लोगों के लिए विशेषज्ञ चिकित्सकों की सहभागिता से चिकित्सा जांच एवं स्वास्थ्य परामर्श शिविर।
🎶 भव्य सांस्कृतिक संध्या
मैथिली, भोजपुरी एवं मगही संगीत और संस्कृति के प्रख्यात कलाकारों द्वारा विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं संगीतमय प्रस्तुतियां।
धार्मिक आस्था, सामाजिक सेवा और सांस्कृतिक विरासत का संगम
यह महोत्सव केवल दुर्गा पूजा तक सीमित न होकर धर्म, सेवा, संस्कृति और सामाजिक एकता का एक व्यापक उत्सव होगा, जिसमें गुजरात में रहने वाले बिहार एवं पूर्वांचल सहित सभी समाज के लोगों की सहभागिता अपेक्षित है।
अकोटा वाली मैया के आशीर्वाद से आयोजित यह महोत्सव श्रद्धा, सेवा और संस्कृति के माध्यम से समाज को जोड़ने का एक विशेष प्रयास है।