Adarsh jan chetana samiti

Adarsh jan chetana samiti Adarsh jan chetana samiti is a non govermental organisation. its work in uttar pradesh
and mostly i

आदर्श जन चेतना समिति उत्तर प्रदेश एक ऐसी संस्था है जिसकी स्थापना नक्सल प्रभावित जनपद चन्दौली में १२ अक्टूबर सन् २०१२ को की गई।जब कि इसे शासन द्वारा मान्यता २२ मार्च सन् २०१३ को प्राप्त हुई जो निरन्तर आम नागरिको ंको जागरूक करने के साथ ही सरकार द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओंं को जनता तक पहुचाने व उससे लाभ दिलाने व उसमे आने वाली बाधाओंंको दूर करने का प्रयास करती आ रही है।लगभग एक दशक बीत जाने के

बाद भी देश की लगभग ८० प्रतिशत जनता या तो इस अधिनियम को जानती नही या फिर इसके क्रियाकलापों से अनभिज्ञ है। आदर्श जन चेतना समिति सूचना अधिकार अधिनियम २००५ को प्रमुखता के साथ जन -जन तक पहुचाने का कार्य कर रही है।इसी उद्श्य को लेकर समिति की नींव रखी गई।
सूचना का अधिकार अधिनियम २००५-सूचना के अधिकार से आशय है कि किसी भी शासकीय नीति ,निर्णय,अथवा गतिविधियों की जानकारी प्राप्त करने का अधिकार।यह सरकार में अधिक से अधिक खुलेंपन,पारदर्शिता एवं जबावदेही को सुनिश्चित करता है।एक प्रजातांत्रिक समाज मेंं नागरिको को यह जानने का पूर्ण अधिकार होता है कि उसकी सरकार क्या कर रही है।तथा वे ब्यक्ति को जनता की ओर से शासन एवं प्रशासन का संचालन करते है उनके कार्य ब्यवहार का लेखा जोखा वैâसा है क्यों कि,इस लेखादेयता के बिना कोई भी लोकतंत्र वास्तविक लोकतंत्र नही हो सकता।इसी तत्थ्य को ध्यान में रखते हुए भारतीय संसद ने सन् २००५ ई० में सूचना अधिकार अधिनियम २००५ पारित किया। जो १२ अक्टूबर को पूरे देश में एक साथ प्रभावी हो गया।सूचना का अधिकार मिल जाने से अब हमारा भारतीय लोकतंत्र वास्तविक अर्र्थो में लोकतंत्र बन गया।यह विधायन देश के प्रजातांत्रिक इतिहास में मील का पत्थर साबित हो रहा है।
आदर्श जन चेतना समिति का उद्देश्य- भारत सरकार व उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं को जन -जन तक पहुचाने व नारी शशक्तिकरण को बढ़ावा देने के साथ शिक्षा अधिकार कानून ६-१४ वर्ष के छात्रो ंको शिक्षा के प्रति जागरूक करने का प्रयास कर रही है। वही कम्यूटर शिक्षा व सामाजिक मुद्दो से जुड़े मुद्दो को लाना।पीढ़ीतों को न्याय दिलाने में उनकी मदद करने के साथ ही गोष्ठियो को आयोजित करना।
जन जागरूकता -समिति अपने स्थापाना के प्रारम्भिक काल से ही सूचना के अधिकार पर अनेक जन जागरूकतर अभियान व गोष्ठियों का आयोजन किया जिसमें पहली बार स्थापना के दिन तहसील मुख्यालय चकिया के सभागार में एक दिवसीय गोष्ठी करने के तुरन्त बाद १ नवम्बर सन् २०१२ को अति नक्सल प्रभावित नौगढ़ में सूचना के अधिकार को जन -जन तक पहुचाने के लिए गोष्ठी आयोजित की गई,वही १ मई सन् २०१३ ई० को जनपद का पहला एक दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार सूचना के अधिकार पर आ०ना०रा०इंटर कालेज चकिया में आयोजित किया गया।इसके बाद समिति ने अपना अगला कदम बढ़ाते हुए २१ व २२ मार्च सन् २०१४ई० को जनपद मुख्यालय पर सूचना के अधिकार पर दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन किया गया।सभी आयोजनों में सूचना के अधिकार से सम्बंधित विशैषज्ञों ने लोगो को जागरूक करने का प्रयास किया।वही चकिया ब्लाक मुख्यालय पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के संयुक्त तत्वावधान में ‘सेव द गर्ल चाइल्ड’’के आयोजन के अलावा,मतदाता जागरूकता,बृक्षारोपड़,स्वच्छता अभियान का आयोजन समय -समय पर समिति करती रही हे। आगे भी समिति सूचना के अधिकार को प्रमुखता के साथ जन -जन तक पहुचाने के लिए छोटी -छोटी गोष्ठीयों से लेकर राष्ट्रीय व अर्न्तराष्ट्रीय गोष्ठियों का आयोजन करेंगी

Address

Chakia, Chandauli
Uttar Pradesh
232103

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Adarsh jan chetana samiti posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Adarsh jan chetana samiti:

Share