Hariprabha Wellness Trust

Hariprabha Wellness Trust Hariprabha Wellness Trust ( HPWT) is a humanitarian organization of selfless service to mankind

मीडिया के साथियों का धन्यवाद
21/11/2025

मीडिया के साथियों का धन्यवाद

नेशनल साइंस ओलंपियाड की परीक्षा हुई संपन्नआज हरिप्रभा वेलनेस ट्रस्ट के प्रोजेक्ट उड़ान के अंतर्गत एक महत्वपूर्ण उपलब्धि ...
19/11/2025

नेशनल साइंस ओलंपियाड की परीक्षा हुई संपन्न

आज हरिप्रभा वेलनेस ट्रस्ट के प्रोजेक्ट उड़ान के अंतर्गत एक महत्वपूर्ण उपलब्धि दर्ज हुई।
प्राथमिक विद्यालय, कोदहूं, मुंगरा बादशाहपुर (जौनपुर) के वे 10 विद्यार्थी, जिनका रजिस्ट्रेशन ट्रस्ट द्वारा कराया गया था, ने आज National Science Olympiad (NSO) की परीक्षा सफलतापूर्वक दी।

इन बच्चों की यह बड़ी उपलब्धि विद्यालय परिवार के सहयोग से ही संभव हो सकी। इस कार्य में विद्यालय के इंचार्ज/प्रधानाचार्य, सभी अध्यापकगण, खंड शिक्षा अधिकारी (ABSA) तथा शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों का मार्गदर्शन और निरंतर समर्थन अत्यंत महत्वपूर्ण रहा है। इन्हीं के सहयोग और देखरेख में यह पहल आगे बढ़ रही है और सफल हो रही है।

इन विद्यार्थियों ने सीमित संसाधनों के बीच भी दृढ़ इच्छाशक्ति और लगन के साथ परीक्षा दी, और यही प्रोजेक्ट उड़ान का उद्देश्य है, सरकारी विद्यालयों के प्रतिभाशाली बच्चों को राष्ट्रीय मंच तक पहुँचाना।

हरिप्रभा वेलनेस ट्रस्ट इन 10 बच्चों को हार्दिक शुभकामनाएँ देता है और विद्यालय परिवार को धन्यवाद प्रेषित करता है।

Project Udaan – Giving Wings to Government School Students









16/11/2025

@ Mental Health Seminar

15/11/2025

@ Mental health Seminar

एम.बी. पब्लिक स्कूल, मुंगरा बादशाहपुर में मेंटल वेलनेस सेमिनार आज हरिप्रभा वेलनेस ट्रस्ट द्वारा प्रोजेक्ट “निर्मय” के अं...
07/11/2025

एम.बी. पब्लिक स्कूल, मुंगरा बादशाहपुर में मेंटल वेलनेस सेमिनार

आज हरिप्रभा वेलनेस ट्रस्ट द्वारा प्रोजेक्ट “निर्मय” के अंतर्गत एम.बी. पब्लिक स्कूल में बच्चों के लिए एक सेमिनार आयोजित किया गया।

इस सत्र में बच्चों को निम्नलिखित बातें सिखाई गईं —
1.याददाश्त बढ़ाने के आसान तरीके
2.पढ़ाई में ध्यान और एकाग्रता बनाए रखने के उपाय
3.सकारात्मक सोच और आत्मविश्वास बढ़ाने की तकनीकें

लगभग 100 छात्रों ने सक्रिय रूप से भाग लिया और सत्र का आनंद लिया।

इच्छुक विद्यालय, कॉलेज, संस्थान या कार्यालय अपने यहां मेंटल वेलनेस सेमिनार आयोजित कराने एवं हरिप्रभा वेलनेस ट्रस्ट से जुड़ने हेतु संपर्क कर सकते हैं।






आज हरिप्रभा वेलनेस ट्रस्ट के प्रतिनिधियों ने माननीय श्री राकेश राठौर ‘गुरु' जी, नगरीय विकास एवं गरीबी उन्मूलन (स्वतंत्र ...
04/11/2025

आज हरिप्रभा वेलनेस ट्रस्ट के प्रतिनिधियों ने माननीय श्री राकेश राठौर ‘गुरु' जी, नगरीय विकास एवं गरीबी उन्मूलन (स्वतंत्र प्रभार) मंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार से शिष्टाचार भेंट की।

बैठक में ट्रस्ट द्वारा संचालित विभिन्न सामाजिक एवं स्वास्थ्य कल्याण कार्यक्रमों की जानकारी साझा की गई।
माननीय मंत्री जी ने इन सामाजिक पहलों पर सकारात्मक संवाद किया एवं आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया।

"प्रोजेक्ट उड़ान – सरकारी विद्यालयों में नई दिशा, नई प्रेरणा का अभियान"हरिप्रभा वैलनेस ट्रस्ट द्वारा प्रारंभ प्रोजेक्ट उ...
03/11/2025

"प्रोजेक्ट उड़ान – सरकारी विद्यालयों में नई दिशा, नई प्रेरणा का अभियान"

हरिप्रभा वैलनेस ट्रस्ट द्वारा प्रारंभ प्रोजेक्ट उड़ान के अंतर्गत सरकारी विद्यालयों के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं, विशेष रूप से नेशनल साइंस ओलंपियाड (NSO) में प्रतिभाग करने हेतु प्रेरित किया जा रहा है।

हमें प्रसन्नता है कि हमारी इस पहल ने अब एक व्यापक स्वरूप ग्रहण कर लिया है l अनेक विद्यालय इस मिशन से प्रेरणा लेकर अपने विद्यालयों में भी बच्चों का रजिस्ट्रेशन एवं तैयारी प्रारंभ कर रहे हैं। यह दर्शाता है कि एक सकारात्मक पहल कैसे धीरे-धीरे एक आंदोलन का रूप ले सकती है।

हरिप्रभा वैलनेस ट्रस्ट सदैव इस दिशा में कार्यरत रहेगा कि हर सरकारी विद्यालय का बच्चा अपनी प्रतिभा को राष्ट्रीय मंच तक ले जाने का अवसर पाए l

Address

Kodahun, Mungra Badshahpur, Jaunpur
Uttar Pradesh

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Hariprabha Wellness Trust posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Hariprabha Wellness Trust:

Share