Hum Hain Na Foundation

  • Home
  • Hum Hain Na Foundation

Hum Hain Na Foundation देश सेवा व समाज सेवा के लिए समर्पित

।। विश्व प्रसिद्ध भेड़ाघाट धुआंधार गंदगी के अंबार में चलाया स्वच्छता अभियान नागरिकों को दिया जागरूकता संदेश, बड़ी मात्रा...
20/04/2026

।। विश्व प्रसिद्ध भेड़ाघाट धुआंधार गंदगी के अंबार में चलाया स्वच्छता अभियान नागरिकों को दिया जागरूकता संदेश, बड़ी मात्रा में निकला कचरा।।

जबलपुर। विश्व प्रसिद्ध पर्यटन एवं आस्था का केंद्र भेड़ाघाट धुआंधार क्षेत्र इन दिनों गंदगी की समस्या से जूझ रहा है। क्षेत्र में जगह.जगह फैली पन्नियां, गुटखा के पाउच, डायपर, तेल-शैम्पू के पाउच, पानी की बातलें, शराब की बोतलें, खराब कपड़े, बाल तथा अन्य कचरे के कारण यहां की प्राकृतिक सुंदरता प्रभावित हो रही है। इसी स्थिति को देखते हुए सनातन सर्वोपरि संघ के माध्यम से क्षेत्र में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। जिसमें थैलेसीमिया जनजागरण समिति मप्र व हम हैं न फाउण्डेशन के पदाधिकारी भी मौजूद रहे। अभियान के दौरान सभी ने संगमरमरी वादियों में फैली गंदगी से कचरा एकत्रित कर उन्हें व्यवस्थित स्थान पर पहुंचाया। इस मौके पर नगर पालिका परिषद भेड़ाघाट का भी सहयोग रहा।
इस मौके पर सभी ने यहां आने वाले नागरिकों और पर्यटकों से अपील की कि वे धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों की स्वच्छता बनाए रखने में अपनी जिम्मेदारी निभाएं। मां नर्मदा के तट एवं धुआंधार जैसे पवित्र स्थल पर गंदगी फैलाना न केवल पर्यावरण बल्कि आस्था के विरुद्ध भी है। उन्होंने कहा कि यदि सभी नागरिक जागरूकता दिखाएं और कचरा निर्धारित स्थान पर ही डालें, तो भेड़ाघाट धुआंधार की प्राकृतिक सुंदरता और पवित्रता लंबे समय तक सुरक्षित रखी जा सकती है। स्वच्छता अभियान के माध्यम से संघ ने यह संदेश देने का प्रयास किया कि सामाजिक सहभागिता से ही तीर्थ एवं पर्यटन स्थलों को स्वच्छ और सुंदर बनाया जा सकता है।

।। हम हैं न फाउंडेशन के सेवा कार्यों को विभिन्न लोकप्रिय अखबारों  ने 12 जनवरी 2026 को समाचार प्रकाशित किया गया, इसके लिए...
17/01/2026

।। हम हैं न फाउंडेशन के सेवा कार्यों को विभिन्न लोकप्रिय अखबारों ने 12 जनवरी 2026 को समाचार प्रकाशित किया गया, इसके लिए सभी का दिल से शुक्रिया।

।। हम हैं न फाउंडेशन के सेवा कार्यों को विभिन्न लोकप्रिय अखबारों  ने 05 जनवरी 2026 को समाचार प्रकाशित किया गया, इसके लिए...
11/01/2026

।। हम हैं न फाउंडेशन के सेवा कार्यों को विभिन्न लोकप्रिय अखबारों ने 05 जनवरी 2026 को समाचार प्रकाशित किया गया, इसके लिए सभी का दिल से शुक्रिया।

।। नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में सैकड़ों मरीजों को मिला लाभ, जांच, परामर्श व दवा का भी हुआ नि:शुल्क वितरण, पौराणिक अद्भुत...
11/01/2026

।। नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में सैकड़ों मरीजों को मिला लाभ, जांच, परामर्श व दवा का भी हुआ नि:शुल्क वितरण, पौराणिक अद्भुत विद्या शोध संस्थान एवं हम हैं न फाउंडेशन ने किया आयोजन।।

जबलपुर। पौराणिक अद्भुत विद्या शोध संस्थान एवं हम हैं न फाउंडेशन के तत्वावधान में अमृतसिटी हॉस्पिटल उखरी चौक एवं सिद्धेश्वर धाम सिद्ध मंदिर के संयुक्त सहयोग से उमरिया बुड़ई, मझौली में विशाल नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में सैकड़ों की संख्या में ग्रामवासियों ने पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लिया।
इस शिविर में आकर्षण महाराज के सानिग्ध में जबलपुर शहर के जाने.माने विशेषज्ञ चिकित्सकों ने अपनी सेवाएं दीं। जिसमें नाक, कान,गला रोग विशेषज्ञ डॉ संचय चौकसे, हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ हर्षा रेड्डी, जनरल सर्जन डॉ दिनेश कटेहा, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ जितेन्द्र लोधी, डॉ दिव्या चौकसे, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ शैलजा गुप्ता, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ रश्मि प्रजापति एवं नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ शालम अम्रवंशी द्वारा मरीजों की जांच कर उचित परामर्श व उपचार के अलावा दवाईयां भी प्रदान की गई।

इन बीमारियों की हुई जांच:-
शिविर के दौरान नि:शुल्क ब्लड प्रेशर, ईसीजी, हीमोग्लोबिन एवं शुगर की जांच की गई। वहीं जरूरतमंद मरीजों का नि:शुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन हेतु चयन किया गया। विशेषज्ञ चिकित्सकों ने ग्रामीण एवं आसपास के क्षेत्रों से आए मरीजों को स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां भी प्रदान कीं।

आकर्षक महाराज का अनूठा प्रयास:-
कार्यक्रम में आकर्षण महाराज की विशेष उपस्थिति रही, जिनके सान्निध्य में सेवा कार्य को और अधिक ऊर्जा मिली। आकर्षक महाराज ने श्री सिद्ध महोत्सव के धार्मिक आयोजन में ग्रामवासियों के लिए नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित कराकर एक अनूठा प्रयास किया। जिसमें अमृतसिटी हॉस्पिटल के डायरेक्टर शरद विश्वकर्मा ने अपनी महत्वपूर्ण सेवा प्रदान की। आयोजक संस्थाओं ने शिविर को सफ ल बनाने में सहयोग देने वाले सभी चिकित्सकों, सेवाभावी कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों के प्रति आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी इसी प्रकार के जनहितकारी आयोजनों को निरंतर आयोजित करने की प्रतिबद्धता जताई।

।। पीड़ित मानवता की सेवा के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य, जांच और दवा वितरण शिविर।।
06/01/2026

।। पीड़ित मानवता की सेवा के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य, जांच और दवा वितरण शिविर।।

।। पीड़ित मानवता की सेवा के लिए नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित, 1500 से अधिक पीड़ितों ने लिया स्वास्थ्य लाभ, पीड़ितों क...
04/01/2026

।। पीड़ित मानवता की सेवा के लिए नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित, 1500 से अधिक पीड़ितों ने लिया स्वास्थ्य लाभ, पीड़ितों की हुई निःशुल्क जांच, दवा का भी हुआ वितरण, रक्तदाताओं ने थैलेसीमिया, सिकिलसेल और अन्य बीमारियों से पीड़ितों के लिए किया रक्तदान।।

जबलपुर। पीड़ित मानवता की सेवा के संकल्प के साथ हम हैं न फाउंडेशन द्वारा अधारताल तिराहा स्थित अमृतसरी नान रेस्टोरेंट एवं होटल उत्सव इन में वृहद नि:शुल्क स्वास्थ्य, जांच एवं दवा वितरण शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर सेठ गोविंददास जिला चिकित्सालय विक्टोरिया, शासकीय आयुर्वेद महाविद्यालय ग्वारीघाट, पूर्णायु आयुर्वेद चिकित्सालय एवं अनुसंधान विद्यापीठ तिलवाराघाट के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुआ। जिसमें में करीब 1500 मरीजों ने लाभ अर्जित किया। इस मौके पर 7 रक्तदाताओं ने थैलेसीमिया, सिकिलसेल और अन्य बीमारियों से पीड़ितों के रक्तदान किया। रक्त संग्रहण का कार्य जिला अस्पताल विक्टोरिया की ब्लड बैंक की टीम ने किया। इस मौके पर निःशुल्क आयुष्मान कार्ड भी बनाए गए।

शिविर में दादा वीरेंद्रपुरी जी नेत्र संस्था देवजी नेत्रालय के सहयोग से विशाल नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर भी लगाया गया, जिसमें मोतियाबिंद ऑपरेशन हेतु रोगियों का चयन किया गया। साथ ही कांचियाबिंद, आँखों की सूजन, रेटीना एवं अन्य नेत्र रोगों की नि:शुल्क जांच की गई।
स्वास्थ्य शिविर में शहर के विभिन्न रोगों के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने अपनी सेवाएं दीं। इनमें हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. पुष्पराज पटेल, मधुमेह रोग विशेषज्ञ डॉ विशाल काश्तवार, इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. राहुल दारनुले, छाती, दमा एवं फेफड़ा रोग विशेषज्ञ डॉ. स्पंदन विश्वास एवं डॉ. हर्षित श्रीवास्तव, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. अलका अग्रवाल एवं डॉ. शालिनी अग्रवाल, त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. सागर जायसवाल, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. मोहसिन अंसारी, आयुर्वेद चिकित्सक डॉ. पंकज मिश्रा, डॉ. वेदांत गुप्ता, डॉ. शुभम जैन सहित होम्योपैथी चिकित्सक डॉ. रीता शर्मा एवं चिकित्सकों की टीम शामिल रही। शिविर में आने वाले मरीजों को नि:शुल्क परामर्श, जांच, उपचार एवं दवाइयां प्रदान की गईं। इसके अतिरिक्त बीपी, शुगर, लिपिड प्रोफाइल, ईसीजी जैसी आवश्यक जांचें भी नि:शुल्क की गईं। बड़ी संख्या में नागरिकों ने शिविर का लाभ उठाया। हम हैं न फाउंडेशन द्वारा अधिक से अधिक लोगों से इस प्रकार के सेवा शिविरों का लाभ उठाने की अपील की गई, ताकि समाज के जरूरतमंद वर्ग को समय पर बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकें।

।। हम हैं न फाउंडेशन के सेवा कार्यों को विभिन्न लोकप्रिय अखबारों  ने 29 नवंबर 2025 को समाचार प्रकाशित किया गया, इसके लिए...
03/12/2025

।। हम हैं न फाउंडेशन के सेवा कार्यों को विभिन्न लोकप्रिय अखबारों ने 29 नवंबर 2025 को समाचार प्रकाशित किया गया, इसके लिए सभी का दिल से शुक्रिया।

।। हम हैं न फाउंडेशन, समर्पित सेवा समिति और पटेल चेस्ट सेंटर ने नागरिकों के लिए आयोजित किया निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, पी...
28/11/2025

।। हम हैं न फाउंडेशन, समर्पित सेवा समिति और पटेल चेस्ट सेंटर ने नागरिकों के लिए आयोजित किया निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, पीड़ितों को मिला स्वास्थ्य लाभ और दवाईयां भी।।

जबलपुर। नागरिकों के स्वास्थ्य संरक्षण और जागरूकता को ध्यान में रखते हुए हम हैं न फाउंडेशन, समर्पित सेवा समिति और पटेल चेस्ट सेंटर एवं शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बड़ा पत्थर रांझी के संयुक्त तत्वावधान में एक निशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। यह शिविर शुक्रवार, सरस्वती स्कूल के समीप रांझी में आयोजित किया गया।
शिविर में मौजूद छाती एवं निंद्रा रोग विशेषज्ञ (इंटरवेंशनल पल्मोनोलॉजिस्ट) डॉ. विकास पटेल ने बताया कि शिविर उन लोगों के लिए विशेष रूप से अत्यंत उपयोगी रहा, जो लंबे समय से खांसी, जुकाम, दमा, अस्थमा, एलर्जी, सांस फूलना, फेफड़ों में पानी भरना, फेफड़ों के संक्रमण, डायबिटीज, थायराइड, कमजोरी, अनिद्रा, घबराहट, वजन बढ़ना/घटना जैसी समस्याओं से परेशान चल रहे हैं। शिविर में आने वाले मरीजों के लिए एचबीए1सी, पीएफटी, लिपिड प्रोफाइल, थायराइड, आरबीएस सहित कई जांचें निशुल्क की गई। इस मौके पर हम हैं न फाउंडेशन, समर्पित सेवा समिति से आशीष विश्वकर्मा, नीरू पंड्या, रंजीता सोनी, विशाखा कुशवाहा, मीरा पटेल, वर्षा पाल, कलावती रैकवार, नर्सिंग ऑफिसर नेहा बर्मन, गिलौरिया सागर, सुपरवाइजर धीरज दुबे, गौरव गढ़वाल, नवीन पंड्या, इंदु विश्वकर्मा, कंचन सोनी, सोनाली ठाकुर, प्रियांक ठाकुर, सजल ठाकुर, नरेंद्र पटेल आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

28/11/2025

विभिन्न बीमारियों से पीड़ितों के लिए आयोजित हुआ स्वास्थ्य शिविर

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में मरीजों को मिला लाभ

हम हैं न फाउंडेशन, समर्पित सेवा समिति और पटेल चेस्ट सेंटर सहयोग से आयोजित हुआ शिविर

जबलपुर। नागरिकों के स्वास्थ्य संरक्षण और जागरूकता को ध्यान में रखते हुए हम हैं न फाउंडेशन, समर्पित सेवा समिति और पटेल चेस्ट सेंटर एवं शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बड़ा पत्थर रांझी के संयुक्त तत्वावधान में एक निशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। यह शिविर शुक्रवार, सरस्वती स्कूल के समीप रांझी में आयोजित किया गया।
शिविर में मौजूद छाती एवं निंद्रा रोग विशेषज्ञ (इंटरवेंशनल पल्मोनोलॉजिस्ट) डॉ. विकास पटेल ने बताया कि शिविर उन लोगों के लिए विशेष रूप से अत्यंत उपयोगी रहा, जो लंबे समय से खांसी, जुकाम, दमा, अस्थमा, एलर्जी, सांस फूलना, फेफड़ों में पानी भरना, फेफड़ों के संक्रमण, डायबिटीज, थायराइड, कमजोरी, अनिद्रा, घबराहट, वजन बढ़ना/घटना जैसी समस्याओं से परेशान चल रहे हैं। शिविर में आने वाले मरीजों के लिए एचबीए1सी, पीएफटी, लिपिड प्रोफाइल, थायराइड, आरबीएस सहित कई जांचें निशुल्क की गई। इस मौके पर हम हैं न फाउंडेशन, समर्पित सेवा समिति से आशीष विश्वकर्मा, नीरू पंड्या, रंजीता सोनी, विशाखा कुशवाहा, मीरा पटेल, वर्षा पाल, कलावती रैकवार, नर्सिंग ऑफिसर नेहा बर्मन, गिलौरिया सागर, सुपरवाइजर धीरज दुबे, गौरव गढ़वाल, नवीन पंड्या, इंदु विश्वकर्मा, कंचन सोनी, सोनाली ठाकुर, प्रियांक ठाकुर, सजल ठाकुर, नरेंद्र पटेल आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

।। बीमारियों से पीड़ित बच्चों को खुशियां बांटकर मनाया बेटे का जन्मदिन, दी उन्हें खुशियां।।हम हैं न फाउण्डेशन द्वारा खुशी...
19/09/2025

।। बीमारियों से पीड़ित बच्चों को खुशियां बांटकर मनाया बेटे का जन्मदिन, दी उन्हें खुशियां।।

हम हैं न फाउण्डेशन द्वारा खुशी पहल के तहत निरंतर पीडि़त मानवता की सेवा करने की दिशा में प्रयास किया जा रहा है। इन प्रयासों के तहत हम लगातार समाज के शोषित व पीडि़त वर्गों तक पहुंचकर पीडि़त मानवता की सेवा करने का कार्य कर रहे हैं। जिसके तहत हम किसी के जन्म दिवस, उत्सव, त्यौहार आदि पर उनके बीच में पहुंचकर खुशी पहल के तहत खुशियां बांटने का प्रयास करते हैं।

इसी क्रम में हम हैं न फाउण्डेशन की पहल खुशी के तहत 19 सितंबर 2025 को हम हैं न फाउंडेशन परिवार के सदस्य श्री आशीष विश्वकर्मा जी ने सुपुत्र शुभ विश्वकर्मा राम का जन्मदिन मध्यप्रदेश के जिला अस्पताल विक्टोरिया के बच्चा वार्ड में पहुंचकर थैलेसीमिया व अन्य बीमारियों से पीड़ित बच्चों के साथ खुशियां बांट कर मनाया गया और पीड़ित बच्चों को खुशियां प्रदान की गई। इस दौरान हम हैं न फाउंडेशन ने ईश्वर से प्रार्थना की कि ईश्वर अस्पताल में भर्ती विभिन्न बीमारियों से पीड़ितों को जल्द स्वस्थ्यमय जीवन प्रदान करें।

।। आप भी हमारे साथ जुड़ें और देश व समाज सेवा के क्षेत्र में मिलकर काम करें।।

हमारी सोसल आईडी एड्रेस
Gmail:- [email protected]
Website:-www.humhainna.org.in
Facebook:- Hum Hain Na
page:- Hum Hain Na foundation
Instagram:- Hum Hain Na foundation
Twitter:- Hum Hain Na foundation

अपील:- हम हैं न फाउण्डेशन (देश व समाज सेवा के लिए समर्पित)
पता:- वी-डिजाईन यू, विजय नगर जबलपुर मध्यप्रदेश।
संपर्क नम्बर:- 9977436628, 9329108180
#जबलपुर #जबलपुर

।। शासकीय स्कूल के बच्चों को स्टेशनरी प्रदान कर मनाया बेटे का जन्मदिन, स्टेशनरी प्राप्त करते ही बच्चों के चेहरे पर आई मु...
19/09/2025

।। शासकीय स्कूल के बच्चों को स्टेशनरी प्रदान कर मनाया बेटे का जन्मदिन, स्टेशनरी प्राप्त करते ही बच्चों के चेहरे पर आई मुस्कान।।

हम हैं न फाउण्डेशन द्वारा खुशी पहल के तहत निरंतर पीडि़त मानवता की सेवा करने की दिशा में प्रयास किया जा रहा है। इन प्रयासों के तहत हम लगातार समाज के शोषित व पीडि़त वर्गों तक पहुंचकर पीडि़त मानवता की सेवा करने का कार्य कर रहे हैं। जिसके तहत हम किसी के जन्म दिवस, उत्सव, त्यौहार आदि पर उनके बीच में पहुंचकर खुशी पहल के तहत खुशियां बांटने का प्रयास करते हैं।

इसी क्रम में हम हैं न फाउण्डेशन की पहल खुशी के तहत 19 सितंबर 2025 को हम हैं न फाउंडेशन परिवार के सदस्य श्री आशीष विश्वकर्मा जी ने अपने सुपुत्र शुभ विश्वकर्मा राम का जन्मदिन शासकीय प्राथमिक शाला, शंकर चमन नगर, करमेता, स्टार सिटी, जबलपुर में पहुंच कर बच्चों के अध्ययन कार्य के लिए स्टेशनरी प्रदान कर उनके चेहरे पर मुस्कान लाई। इस दौरान बच्चों को तीन खंड, चार खंड और दो लाइन की कॉपी, रजिस्टर, पेन, पेंसिल, रबर, स्पॉनर, स्केल, चॉकलेट, बिस्कुट, केक आदि का वितरण किया गया।

।। आप भी हमारे साथ जुड़ें और देश व समाज सेवा के क्षेत्र में मिलकर काम करें।।

हमारी सोसल आईडी एड्रेस
Gmail:- [email protected]
Website:-www.humhainna.org.in
Facebook:- Hum Hain Na
page:- Hum Hain Na foundation
Instagram:- Hum Hain Na foundation
Twitter:- Hum Hain Na foundation

अपील:- हम हैं न फाउण्डेशन (देश व समाज सेवा के लिए समर्पित)
पता:- वी-डिजाईन यू, विजय नगर जबलपुर मध्यप्रदेश।
संपर्क नम्बर:- 9977436628, 9329108180
#जबलपुर #जबलपुर

Address


Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Hum Hain Na Foundation posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Hum Hain Na Foundation:

  • Want your organization to be the top-listed Non Profit Organization?

Share