आर्यादेव समर्पण सेवा संस्था

  • Home
  • आर्यादेव समर्पण सेवा संस्था
Call

आर्यादेव समर्पण सेवा संस्था Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from आर्यादेव समर्पण सेवा संस्था, Non-Governmental Organization (NGO), .

🚆✨ जन-जागरूकता अभियान – धनबाद रेलवे स्टेशन ✨🚆धनबाद रेल मंडल, Mai Hoon Dhanbad एवं Aryaadev Samarpan Seva Foundation⁠ के ...
22/06/2026

🚆✨ जन-जागरूकता अभियान – धनबाद रेलवे स्टेशन ✨🚆
धनबाद रेल मंडल, Mai Hoon Dhanbad एवं Aryaadev Samarpan Seva Foundation⁠ के संयुक्त तत्वावधान में धनबाद रेलवे स्टेशन पर जन-जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया।
अभियान के दौरान यात्रियों एवं आम नागरिकों को रेल सुरक्षा, स्वच्छता, जिम्मेदार नागरिकता तथा सुरक्षित यात्रा के प्रति जागरूक किया गया। इस अवसर पर सभी से रेलवे नियमों का पालन करने, स्टेशन परिसर को स्वच्छ रखने तथा सामाजिक उत्तरदायित्व निभाने का आह्वान किया गया।
समाज और संस्थाओं के सामूहिक प्रयास से ही एक सुरक्षित, स्वच्छ और जागरूक भारत का निर्माण संभव है। 🌱🇮🇳

आर्यादेव समर्पण सेवा फाउंडेशन द्वारा चैताटाड़, बोकारो में सड़क सुरक्षा, नशा उन्मूलन एवं बाल विवाह जैसे गंभीर सामाजिक विष...
18/01/2026

आर्यादेव समर्पण सेवा फाउंडेशन द्वारा चैताटाड़, बोकारो में सड़क सुरक्षा, नशा उन्मूलन एवं बाल विवाह जैसे गंभीर सामाजिक विषयों पर जागरूकता अभियान चलाया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में सिटी डीएसपी श्री आलोक रंजन सर एवं हरला थाना प्रभारी श्री खुर्शीद आलम सर और संस्थापक खुशवंत सर और निशांत सर की गरिमामयी उपस्थिति रही।
माननीय अतिथियों ने युवाओं और आमजन को कानून, सुरक्षा और सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति जागरूक करते हुए नशा व बाल विवाह जैसी कुरीतियों के विरुद्ध एकजुट होने का संदेश दिया।
आर्यादेव समर्पण सेवा फाउंडेशन समाज के सुरक्षित, स्वस्थ और सशक्त भविष्य हेतु निरंतर प्रतिबद्ध है।
आइए, जागरूक बनें—समाज को सुरक्षित बनाएं।







आज चास के सहयोग विलेज में बच्चों के बीच स्वेटर वितरण कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजित किया गया।यह कार्यक्रम आर्यादेव समर्पण ...
11/12/2025

आज चास के सहयोग विलेज में बच्चों के बीच स्वेटर वितरण कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजित किया गया।

यह कार्यक्रम आर्यादेव समर्पण सेवा फाउंडेशन और लाल बाबू सिंह अरविंद राय की संयुक्त पहल पर संपन्न हुआ। बढ़ती ठंड को ध्यान में रखते हुए जरूरतमंद बच्चों को गर्म कपड़े उपलब्ध कराना इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य रहा।

इस अवसर पर उपस्थित सभी सदस्यों ने बच्चों के साथ समय बिताया और उनके चेहरों पर मुस्कान देखकर कार्यक्रम की सार्थकता को महसूस किया। फाउंडेशन आगे भी ऐसे सामाजिक कार्यों के माध्यम से शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण और मानव सेवा के क्षेत्रों में निरंतर योगदान देता रहेगा।

आर्यादेव समर्पण सेवा फाउंडेशन सभी सहयोगकर्ताओं, ग्रामीणों और स्वयंसेवकों का हृदय से आभार व्यक्त करता है।

Kanak Badshah















Address


828306

Telephone

+918117926768

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when आर्यादेव समर्पण सेवा संस्था posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

  • Want your organization to be the top-listed non profit organization?

Share