SEEL Foundation

SEEL Foundation Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from SEEL Foundation, Non-Governmental Organization (NGO), Umaria.

हम वर्तमान में मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के साथ कार्य कर रहे है, SEEL FOUNDATION (SKILL, EDUCATION, Environment And LIVELIHOOD) जिसका पंजीयन मध्यप्रदेश सोसायटी एक्ट अधिनियम 1973 के अधीन 22 अक्टूबर 2024 को रजिस्ट्रीकृत किया गया है।

26/03/2026

☑️उफरी में ग्राम स्तरीय ग्रामोदय से अभ्युदय मध्यप्रदेश संगोष्ठी संपन्न

☑️मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद विकासखंड के सेक्टर करकेली स्थित ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति उफरी द्वारा ग्रामोदय से अभ्युदय मध्यप्रदेश अभियान के तहत कार्यालय ग्राम पंचायत भवन उफरी में संगोष्ठी का आयोजन सरपंच कौशल्या भाई कोल के मुख्यातिथ्य में व नवांकुर संस्था सील फाउंडेशन अध्यक्ष दीपक नामदेव की उपस्थिति में किया गया।

☑️ कार्यक्रम में नवांकुर संस्था सील फाउंडेशन अध्यक्ष दीपक नामदेव द्वारा परिषद की रूपरेखा व कार्यों के बारे में बताया गया तथा कहा कि जरूरतमंद पात्र हितग्राहियों को शासन की विभिन्न योजनाओं के साथ जोड़ना ही इस अभियान का उद्देश्य है। कार्यक्रम में उपसरपंच जयभान सिंह, पंचायत सचिव सुदामा कोल, परामर्शदाता सुनीता सिंह, प्रस्फुटन समिति अध्यक्ष अध्यक्ष रवि सिंह, सचिव मोलई कोल, सदस्य ज्योति कोल, अवधेश सेन, सीएमसीएलडीपी छात्र - शुभी द्विवेदी, मालिका, शमशाद बानो, कोमल सिंह, गोविंद रैदास, अंकित बर्मन, सुशील सिंह, सोनू रैदास, पंच - रेवा सिंह, मोहित सिंह, गीता बाई कोल सहित अन्य ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
Department of Planning, Economics & Statistics, MP
Jansampark Madhya Pradesh
#उमरिया

26/03/2026

⏩जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत रैली का किया गया आयोजन

⏩जिला समन्वयक जन अभियान परिषद रविन्द्र शुक्ला ने बताया कि मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद विकासखंड करकेली व्दारा जल गंगा संवर्धन अभियान के अन्तर्गत रैली का अयोजन प्रधानमंत्री कॉलेज आफ एक्सीलेंस रणविजय प्रताप सिंह महाविद्यालय से किया गया एवं दीवार लेखन एवं जन जागरूकता अभियान चलाया गया। रैली के माध्यम से लोगो को जल को संरक्षित करने की जानकारी प्रदाय की गई तथा अपील करते हुए कहा गया कि प्रदेश शासन व्दारा चलाए जा रहे जल गंगा संवर्धन अभियान में अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता दर्ज कराते हुए जल को संग्रहित करें ।

⏩इस अवसर पर सीएमसीएलडीपी, बीएसडब्लू, एमएसडब्ल्यू तथा परामर्शदाता उपस्थित रहे।
Department of Planning, Economics & Statistics, MP
Jansampark Madhya Pradesh
#उमरिया

26/03/2026

⏩नवांकुर संस्था सील फाउंडेशन की सेक्टर बैठक संपन्न

⏩मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद विकासखंड करकेली के जिला समन्वयक रवींद्र शुक्ल के निर्देशन में नवांकुर संस्था सील फाउंडेशन सेक्टर करकेली द्वारा प्रस्फुटन समिति, परामर्शदाता व सीएमसीएलडीपी छात्र छात्राओं के साथ सेक्टर बैठक का आयोजन करकेली में किया गया।

⏩बैठक में सील फाउंडेशन अध्यक्ष दीपक नामदेव द्वारा उपस्थित जनों को शासन द्वारा संचालित योजनाओं को जन जन तक पहुंचने व शासन की विभिन्न योजनाओं के साथ पात्र हितग्राहियों को जोड़ने व लाभांवित करने हेतु आवश्यक चर्चा की गई। साथ ही उपस्थित प्रस्फुटन समिति के कार्यों व दस्तावेजों की समीक्षा की गई, साथ ही आगामी कार्ययोजना व गतिविधियों के आयोजन हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए।
बैठक में परामर्शदाता श्रीमती सिंह, प्रस्फुटन समिति प्रमुख रवि सिंह, जगनू सिंह, शनि सिंह, खुशबू सिंह, सीएमसीएलडीपी छात्र छात्रा अनिलेश नामदेव, स्वेता कांत, ऊषा सिंह सहित अन्य सदस्यगण उपस्थित रहे।
Department of Planning, Economics & Statistics, MP
Jansampark Madhya Pradesh
#उमरिया

26/03/2026
आभार PRO Jansampark Umaria
28/12/2025

आभार PRO Jansampark Umaria

⏩नवांकुर मासिक संवाद बैठक सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न

⏩मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के तत्वावधान में नवांकुर मासिक संवाद बैठक सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन संपन्न हुआ। संवाद बैठक का शुभारंभ मां भारती एवं मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं पूजन कर मुख्य अतिथियों द्वारा विधिवत रूप से किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भीम डामोर संभाग समन्वयक द्वारा नवांकुर कार्य योजना के अनुरूप सभी नवांकुर संस्थाओं को नियोजित ढंग से कार्य करने एवं ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति को सक्रिय बनाए रखने हेतु निरंतर बैठकों एवं गतिविधियों के संचालन पर विस्तृत चर्चा की गई। इसके पश्चात जल संचय अभियान 2025 अंतर्गत 15 नवंबर से 31 दिसंबर 2025 तक किए जा रहे बोरी बंधान कार्यों की समीक्षा की गई तथा आगामी दिवसों की कार्ययोजना साझा की गई। साथ ही डप्ै पोर्टल पर समयबद्ध एवं अद्यतन अपलोडिंग के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।
बैठक रविन्द्र कुमार शुक्ला द्वारा नवांकुर संस्थाओं के त्रैमासिक कार्य योजना अनुसार आदर्श ग्राम विकास के अंतर्गत संस्कार केंद्र, जन सूचना केंद्र, वाचनालय, नवांकुर सखी नर्सरी एवं वाटिका के प्रभावी संचालन हेतु आवश्यक कार्यों पर विस्तार से मार्गदर्शन दिया गया।
बैठक में संभाग विकासखण्ड मानपुर समन्वयक महेन्द्र सिंह तराम करकेली के नवांकुर संस्था सील फाउंडेशन सिलौड़ी , पैगाम फाउंडेशन उमरिया, कांता देवी अंत्योदय सेवा समिति , व्यास धाम सेवा समिति के प्रतिनिधि तथा विकासखण्ड मानपुर से नवांकुर संस्था प्रतिनिधि , जया सेवा समिति, यूथ फार यूनिटी, राम कृष्ण शोध संस्थान, उत्सव ग्रामीण विकास सेवा संस्थान , ज्ञानगंगा शिक्षा समिति तथा विकासखण्ड पाली से नवांकुर संस्था प्रतिनिधि तरूण शिक्षा समाज कल्याण समिति, नगर विकास प्रस्फुटन समिति, नंदिनी समाज कल्याण समिति, वैशाली फाउंडेशन समिति के प्रतिनिधियों की सक्रिय सहभागिता रही ।
Department of Planning, Economics & Statistics, MP
Jansampark Madhya Pradesh
#उमरिया

आभार मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद
28/12/2025

आभार मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद

आभार🙏🏻PRO Jansampark Umaria
22/12/2025

आभार🙏🏻
PRO Jansampark Umaria

09/12/2025

मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद
Deepak Namdev
Bheemsingh Damor

आभार🙏🏻🙏🏻मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद
25/11/2025

आभार🙏🏻🙏🏻
मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद

25/11/2025

आभार🙏🏻🙏🏻
मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद

Address

Umaria
484661

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when SEEL Foundation posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share