Tara Sansthan

Tara Sansthan Tara Sansthan, an NGO devoted to the suffering poor & old people, was founded in Udaipur ( Raj. ) INDIA in 2009.

श्रीमती कल्पना गोयल
संस्थापक एवं अध्यक्ष

श्रीमती कल्पना गोयल डॉ. कैलाश मानव की पुत्री हैं और बचपन से ही नारायण सेवा संस्थान की दैनिक गतिविधियों में उनसे जुड़ी हुई हैं। कल्पनाजी दर्शनशास्त्र में स्नातक हैं अपने पिता के आशीर्वाद से, उन्होंने वर्ष 2009 में तारा संस्थान की स्थापना की। तब से, कल्पना जी तारा संस्थान की संस्थापक व अध्यक्ष के रूप में योजना और प्रशासन जैसे सभी पहलुओं पर काम कर रही हैं।

्री दीपेश मित्तल
संस्थापक एवं सचिव

श्री दीपेश मित्तल एक इंजीनियरिंग स्नातक हैं और सन 2001 से नारायण सेवा संस्थान के संस्थापक डॉ. कैलाश मानव के करीबी सहयोगी थे और फिर श्रीमती कल्पना गोयल के साथ काम किया। वे तारा संस्थान के संस्थापक भी हैं और अब संस्थापक और सचिव के रूप में तारा संस्थान की गतिविधियों की योजनाओं के कार्यान्वयन में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

The activities of the Sansthan:
1. OLD AGE HOMES: -
• Called “ANAND VRIDHASHRAM” to take care of elderly people who are destitute, lonely and helpless. Tara Sansthan is running 6 Anand Old Age Homes completely free of cost in Rajasthan, Prayagraj, Banaras and Raipur.
2. EYE HOSPITALS: -
• Called “TARA NETRALAYA” Operates free eye hospitals in 5 cities - Udaipur, Delhi, Mumbai, Faridabad and Loni (Ghaziabad). Organize free eye camps to select patients for providing general eye treatment, mainly cataract operations absolutely free to the poor and the needy.
3. HELPING YOUNG WIDOWS: -
• Tara Sansthan helps by way of providing Rs. 1000/- per month to the women whose husbands died early and left them support less.
4. SHIKHAR BHARGAV PUBLIC SCHOOL: -
• Another way of helping widows is providing their children with free education at the "Shikhar Bhargav Public School" (English Medium) in Udaipur run by the Sansthan itself.
5. AN INFORMAL EVENING SCHOOL FOR SLUM KIDS (Masti Ki Pathashala)
• This special evening school aims to help provide a better future to the working-class children living in the slums of Udaipur.

जहाँ उम्मीद ने थामा एक परिवार का हाथ:प्रतीप की कहानी उन हजारों बच्चों की प्रेरणा है, जिनके जीवन में कठिनाइयाँ तो बहुत हो...
21/08/2026

जहाँ उम्मीद ने थामा एक परिवार का हाथ:

प्रतीप की कहानी उन हजारों बच्चों की प्रेरणा है, जिनके जीवन में कठिनाइयाँ तो बहुत होती हैं, लेकिन सही समय पर मिला एक सहारा उनकी पूरी दुनिया बदल सकता है। तारा संस्थान द्वारा उदयपुर में विधवा महिलाओं के बच्चों के लिए समाजसेवी एवं तारा संस्थान, दिल्ली के संरक्षक श्री एन. पी. भार्गव जी के सहयोग से निःशुल्क संचालित शिखर भार्गव पब्लिक स्कूल में पढ़ने वाला प्रतीप आज आत्मविश्वास के साथ अपने उज्ज्वल भविष्य की ओर कदम बढ़ा रहा है। लेकिन उसकी इस मुस्कान के पीछे उसकी माँ का अथाह संघर्ष और त्याग छिपा हुआ है।

प्रतीप अपनी माँ का इकलौता पुत्र है। उसके जन्म से पहले ही उसके जीवन से पिता का साया उठ गया। जब उसकी माँ केवल तीन महीने की गर्भवती थीं, तभी एक सड़क दुर्घटना में उनके पति का असामयिक निधन हो गया। यह दुखद घटना उनके पूरे जीवन को बदल देने वाली थी। प्रतीप की माँ ने अपने परिवार की इच्छा के विरुद्ध अपनी पसंद से विवाह किया था। पति के निधन के बाद ससुराल में परिस्थितियाँ इतनी कठिन हो गईं कि वहाँ रहना संभव नहीं रहा। अंततः उन्होंने अपने मायके लौटकर अपने पिता के साथ नया जीवन शुरू किया। आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर थी और सबसे बड़ी चिंता अपने बेटे की शिक्षा को लेकर थी। वे चाहकर भी उसे किसी अच्छे विद्यालय में पढ़ाने में सक्षम नहीं थीं।

इसी दौरान उन्हें जानकारी मिली कि तारा संस्थान द्वारा संचालित शिखर भार्गव पब्लिक स्कूल में विधवा महिलाओं के बच्चों को निःशुल्क शिक्षा प्रदान की जाती है। यह जानकारी उनके लिए किसी नई उम्मीद से कम नहीं थी। उन्होंने तुरंत विद्यालय पहुँचकर प्रतीप का प्रवेश कराया और यहीं से उनके जीवन में एक सकारात्मक बदलाव की शुरुआत हुई।

आज प्रतीप विद्यालय की कक्षा पाँचवीं का छात्र है। वह पढ़ाई में अत्यंत मेधावी, अनुशासित और जिज्ञासु है। शिक्षक भी उसकी लगन और सीखने की इच्छा की सराहना करते हैं। आर्थिक अभाव अब उसके सपनों के रास्ते में बाधा नहीं बन रहे, क्योंकि उसे गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का अवसर मिल चुका है।

प्रतीप की कहानी यह संदेश देती है कि यदि समाज जरूरतमंद परिवारों के साथ खड़ा हो जाए, तो कठिन से कठिन परिस्थितियाँ भी किसी बच्चे के भविष्य को अंधकारमय नहीं बना सकतीं। तारा संस्थान का उद्देश्य केवल निःशुल्क शिक्षा देना नहीं, बल्कि ऐसे बच्चों को आत्मविश्वास, अवसर और सम्मान के साथ जीवन में आगे बढ़ने का मार्ग प्रदान करना है।

आज प्रतीप अपनी मेहनत और अपनी माँ के संघर्ष को अपनी सबसे बड़ी प्रेरणा मानते हुए एक सुनहरे भविष्य की ओर बढ़ रहा है। उसकी सफलता यह विश्वास दिलाती है कि सही समय पर मिला सहयोग किसी बच्चे का पूरा जीवन बदल सकता है।

हर बुजुर्ग की सेहत का रखते हैं पूरा ख्याल:तारा संस्थान द्वारा संचालित सभी 7 वृद्धाश्रमों में रहने वाले हमारे बुजुर्ग आवा...
20/08/2026

हर बुजुर्ग की सेहत का रखते हैं पूरा ख्याल:
तारा संस्थान द्वारा संचालित सभी 7 वृद्धाश्रमों में रहने वाले हमारे बुजुर्ग आवासियों के स्वस्थ और सुखद जीवन के लिए नियमित स्वास्थ्य जाँच की व्यवस्था की गई है। हर महीने डॉक्टर एवं उनकी मेडिकल टीम वृद्धाश्रमों में पहुँचकर सभी आवासियों की स्वास्थ्य जाँच सुनिश्चित करती है। जाँच के दौरान स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की पहचान, आवश्यकतानुसार दवाइयाँ एवं चिकित्सकीय सलाह प्रदान की जाती है।
हमारा प्रयास है कि उम्र के इस पड़ाव पर हमारे बुजुर्गों को केवल सुरक्षित आश्रय ही नहीं, बल्कि नियमित चिकित्सा देखभाल, सम्मान और अपनापन भी मिलता रहे।
#सेवा #वृद्धसेवा #बुजुर्गोंकीदेखभाल

निःशुल्क नेत्र शिविर से 500 लोगों को मिला स्वास्थ्य का संबल:तारा संस्थान, उदयपुर द्वारा अनुकम्पा सेवा संघ, दिल्ली के सहय...
19/08/2026

निःशुल्क नेत्र शिविर से 500 लोगों को मिला स्वास्थ्य का संबल:

तारा संस्थान, उदयपुर द्वारा अनुकम्पा सेवा संघ, दिल्ली के सहयोग से उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के नारंगपुर गांव में निःशुल्क नेत्र जाँच एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन चयन शिविर आयोजित किया गया। इस शिविर में 500 लोगों की निःशुल्क आँखों की जाँच की गई, वहीं 39 लोगों का निःशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चयन किया गया।

हमारा प्रयास है कि आर्थिक अभाव किसी की आँखों की रोशनी के रास्ते में बाधा न बने। जरूरतमंदों तक निःशुल्क नेत्र चिकित्सा पहुँचाकर उन्हें बेहतर एवं स्वस्थ जीवन की ओर ले जाना ही हमारी सेवा का उद्देश्य है।

सेवा की एक पहल, किसी के जीवन में रोशनी की नई किरण। 🌿👁️
#सेवा #नेत्रजांच #मोतियाबिंद #निःशुल्कनेत्रशिविर

🌸उम्र नहीं, उत्साह मायने रखता है!🌸वाराणसी के रामनगर स्थित वृद्धाश्रम में हमारे बुजुर्ग आवासियों का हर दिन अपनापन, आनंद औ...
18/08/2026

🌸उम्र नहीं, उत्साह मायने रखता है!🌸
वाराणसी के रामनगर स्थित वृद्धाश्रम में हमारे बुजुर्ग आवासियों का हर दिन अपनापन, आनंद और सकारात्मक ऊर्जा से भरा रहता है। ❤️ सुबह की शुरुआत सामूहिक आरती और योगाभ्यास से होती है, इसके बाद भजन-कीर्तन में आध्यात्मिक आनंद और मन की शांति का अनुभव होता है। 🙏
दिनभर कभी क्रिकेट के मैदान में उत्साह देखने को मिलता है, तो कभी कैरम और ताश की बाज़ी में हंसी-मजाक के पल सजते हैं।

🎯🃏 वहीं टीवी पर धार्मिक धारावाहिक देखते हुए सभी साथ बैठकर समय बिताते हैं।

इन छोटी-छोटी खुशियों में छिपा है एक खूबसूरत संदेश—खुश रहने की कोई उम्र नहीं होती। जहाँ साथ हो, अपनापन हो और मुस्कुराने की वजह हो, वहाँ हर दिन खास बन जाता है। 🌿😊

रामनगर वृद्धाश्रम — जहाँ बुजुर्गों का हर दिन सम्मान, अपनापन और खुशियों के साथ बीतता है। ❤️

#बुजुर्गों_के_साथ #अपनापन #खुशियों_भरे_पल

🌿💚 माँ द्रौपदी देवी वृद्धाश्रम में सजा सावन का रंग 💚🌿तारा संस्थान के माँ द्रौपदी देवी वृद्धाश्रम में उदयपुर की महिला मंड...
17/08/2026

🌿💚 माँ द्रौपदी देवी वृद्धाश्रम में सजा सावन का रंग 💚🌿

तारा संस्थान के माँ द्रौपदी देवी वृद्धाश्रम में उदयपुर की महिला मंडली द्वारा प्रेम, भक्ति और उल्लास से सावन उत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर वृद्धाश्रम के सभी बुजुर्गों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और सावन की खुशियों को अपने बीच महसूस किया।
महिला मंडली द्वारा एक से बढ़कर एक मधुर भजनों की प्रस्तुति दी गई, वहीं नृत्य कार्यक्रम ने पूरे वातावरण को आनंद और उमंग से भर दिया। 🎶💃 कार्यक्रम के अंत में सभी बुजुर्गों को प्रसाद स्वरूप केले एवं पेड़े वितरित किए गए। 🍌🍬
ऐसे आयोजन बुजुर्गों के जीवन में खुशियों के रंग भरने के साथ-साथ उन्हें अपनापन और साथ होने का सुख भी देते हैं। ❤️
#सावनउत्सव #माँद्रौपदीदेवीवृद्धाश्रम #वृद्धाश्रम #बुजुर्गोंकीखुशियाँ #सेवा #अपनापन

17/08/2026

इस पॉडकास्ट में सुनिए हमारे उदयपुर के वृद्धाश्रम में निवास कर रहे बुजुर्ग मोहन लाल जी की कहानी, ये मध्य प्रदेश के रहने वाले हैं और पिछले 12 वर्षों से अलग अलग वृद्धाश्रमों में रह रहे थे और अब तारा संस्थान के उदयपुर के वृद्धाश्रम में रहने आए हैं। और दूसरी आवासी हैं कमला बाई जो कि उदयपुर की रहने वाली हैं जिनकी लगभग उम्र 85 से 90 वर्ष के आसपास है, इनके एक बेटा और 3 बेटियां हैं।

17/08/2026

#सेवाकार्य #सावनसोमवार

15/08/2026

Address

Udaipur

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Tara Sansthan posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Tara Sansthan:

Shortcuts

Share