Mahila Samaj Society Udaipur

Mahila Samaj Society Udaipur Mahila Samaj Society is a group of inspired women desirous of contributing in the unique ways for th Welfare of women and children are our only objective.

Mahila Samaj Society is a group of inspired women desirous of contributing in the unique ways for the upliftment of women. We believe that women, especially the homemakers busy who are in the routine chores of looking after their families and children, possess great untapped potential. And, if given ample opportunity, they can come together and do wonders for women empowerment. We no longer want t

o limit ourselves to giving doles to the poor in charity, and thus condemning them to remain as they are in their miserable existence. Our endeavor is to bring about substantial change in the lives of deprived women and children by providing them education and life skills so that they can break the shackles of deprivation and poverty as they grow up and earn their livelihoods in a respectful manner. We also strive to bring the good work being done by so many individual women and organizations in the limelight by recognizing their efforts thus enabling them to know about each other and in developing a new vibrant synergy. Our Mahila Samaj Society is an organization buzzing with the creative energy of its enlightened women members ever ready to put in their efforts to create a happy society around us complete with compassion, equality and harmony. OUR OBJECTIVES
To devote ourselves to and to create and implement plans for the cultural, financial, civil, physical, intellectual, literary, educational and spiritual development of women and children of Udaipur city, Rajasthan and the entire country. To always strive for drawing the attention of the authorities and the governments towards the problems being faced by women and children and get them resolved. To preserve our heritage structures after obtaining requisite permissions from the competent authority. To organize workshops, seminars, symposiums, training camps etc. and to receive donations and resources for the same. To plan and implement programs and campaigns for social service for women and children, for their education, and to work for the promotion. To establish ‘Palnaghars’ for abandoned children. To raise funds and receive donations time to time for the fulfillment of the above mentioned objectives; to organize resources for the same; build a building or take on rent; rent out the building and to undertake any action for the benefit of the organization. Never to derive any personal benefit or profit from the activities of the organization.

महिला समाज और इनरव्हील ने मनाया फागुन उत्सवकाम वाली बाईजी की बेटी को दिए शादी के तोहफे उदयपुर, 21 फरवरी। महिला समाज सोसा...
01/04/2025

महिला समाज और इनरव्हील ने मनाया फागुन उत्सव

काम वाली बाईजी की बेटी को दिए शादी के तोहफे

उदयपुर, 21 फरवरी। महिला समाज सोसायटी और इनरव्हील क्लब की ओर से गुरुवार को फागुन उत्सव मनाया गया। महाकाल मंदिर के रुद्राक्ष भवन में आयोजित कार्यक्रम में काम वाली बाईजी की बेटी को "शादी का जोड़ा" सहित विभिन्न उपहार प्रदान किये गए। महिला समाज सोसायटी की ओर से हर साल इस तरह से किसी न किसी काम वाली बाईजी की बेटी के विवाह पर विभिन्न उपहार प्रदान किए जाते हैं।

सोसायटी की अध्यक्ष माया कुम्भट ने बताया कि उपहारों में 10 साड़ी, चादर, 3 मिक्सी, वाटर कैन, आभूषण, बर्तन आदि शामिल थे। 5 हजार का चेक भी दिया गया।

दुल्हन को तिलक लगा ज्वेलरी, कंगन पहना चुनरी ओढ़ाकर विदा किया।

मुख्य अतिथि पुष्पा कोठारी, विशिष्ट अतिथि बेला जैन थीं। सोसायटी के कार्यों को देखते हुए मुख्य अतिथि पुष्पा कोठारी ने सोसायटी को 11 हजार रुपये का चेक प्रदान किया।

फाग उत्सव के तहत सभी को गुलाल से तिलक किया गया। माया कुम्भट ने अपना लिखा फागुन गीत 'कृष्ण प्यारे खेले फाग उत्सव, मैं तो हो गई बावरी..' सुनाया।

कार्यक्रम में स्वाति भार्गव, कौशल्या रूंगटा, रीता महाजन, चंद्रकाता मेहता, शारदा तलेसरा, निर्मला सहलोत, यशवन्त भंसाली, सुन्दरी छितवानी, शकुन्तला घोष, बबीता जैन, अन्जु माहेश्वरी, सुनयना, हेमा, सुशीला मेहता, बीना सिंघवी, मधु सूद, वंदना शर्मा आदि उपस्थिति थे।

सादर प्रकाशनार्थ


भारतीय नववर्ष पर प्रज्ञाचक्षु विद्यालय में कराया भोजन -महिला समाज सोसायटी की नई पहल उदयपुर, 31 मार्च। भारतीय त्योहारों, ...
31/03/2025

भारतीय नववर्ष पर प्रज्ञाचक्षु विद्यालय में कराया भोजन

-महिला समाज सोसायटी की नई पहल

उदयपुर, 31 मार्च। भारतीय त्योहारों, जन्मदिन, वैवाहिक सालगिरह आदि अवसरों पर कोई न कोई समाज सेवा के कार्य को समर्पित करने के अपने लक्ष्य के तहत महिला समाज सोसायटी की ओर से भारतीय नववर्ष पर अम्बामाता स्थित प्रज्ञाचक्षु (अंध) विद्यालय में निवासरत बच्चों को भोजन कराया गया।

सोसायटी की संस्थापक अध्यक्ष माया कुम्भट ने बताया कि सोसायटी की सदस्याओं ने यह संकल्प किया है कि त्योहार या परिवार में मांगलिक अवसर होने पर वे कोई न कोई सेवा कार्य का प्रयास अवश्य करेंगी। इसी उद्देश्य को लेकर सोसायटी की सदस्य मीनू कुम्भट की पुत्री श्रेया के जन्मदिन व नववर्ष के उपलक्ष्य में सोसायटी के बैनर तले यह आयोजन रखा गया। साथ ही, आगामी दिनों में अंध विद्यालय के बच्चों के लिए काम में आने वाली विशेष प्रकार की कॉपियां भी तैयार करवाकर प्रदान करने का निर्णय किया गया।

सादर प्रकाशनार्थ

🎉 ❤️ 💪
🤝 💖 🌍 🏰 👀 🙏 😊

मकर संक्रांति के उपलक्ष्य में महिला समाज सोसाइटी ने समाज सेवा की पहल करते हुए महाकाल मंदिर में ज़रूरतमंद लोगों के बीच आव...
23/01/2025

मकर संक्रांति के उपलक्ष्य में महिला समाज सोसाइटी ने समाज सेवा की पहल करते हुए महाकाल मंदिर में ज़रूरतमंद लोगों के बीच आवश्यक वस्तुओं का वितरण किया। कार्यक्रम के दौरान तिल के लड्डू, शक्कर, दाल के पैकेट्स, बच्चों के लिए गेंद और कपड़ों का वितरण किया गया। इस आयोजन में सोसाइटी की सभी सदस्याओं ने उत्साह और सामूहिक प्रयास के साथ भाग लिया।

इस कार्यक्रम का उद्देश्य समाज के वंचित वर्गों को सहयोग प्रदान करना और उनके जीवन में ख़ुशियाँ भरना था। महिला समाज की सदस्यों ने न केवल सामग्री का वितरण किया, बल्कि ज़रूरतमंदों के साथ संवाद स्थापित कर उनके साथ समय भी बिताया। इस आयोजन ने समाजसेवा के महत्व को रेखांकित किया और यह संदेश दिया कि छोटे-छोटे प्रयास भी समाज में बड़े बदलाव ला सकते हैं।

नववर्ष पर महिला समाज के संकल्प का एक और कदम। 💫समाचार पत्रों का भी आभार
04/01/2025

नववर्ष पर महिला समाज के संकल्प का एक और कदम। 💫

समाचार पत्रों का भी आभार

दिपावली मिलन पे पिंक औटॉ चालकों का सम्मान 💥💫
08/11/2024

दिपावली मिलन पे पिंक औटॉ चालकों का सम्मान 💥💫

महिला समाज सोसायटी ने किया पिंक महिला ऑटो चालकों का सम्मान🚗💕🔥—महिला स्वावलम्बन समाज की ताकत — संगीता मंडल उदयपुर, 7 नवम्...
07/11/2024

महिला समाज सोसायटी ने किया पिंक महिला ऑटो चालकों का सम्मान🚗💕🔥

—महिला स्वावलम्बन समाज की ताकत — संगीता मंडल

उदयपुर, 7 नवम्बर। महिला समाज सोसायटी द्वारा दीपावली मिलन समारोह का आयोजन चित्रकूट नगर स्थित महिला समाज भवन में किया गया, जिसमें समाज की महिलाओं ने एकजुट होकर दीपावली की शुभकामनाएं प्रेषित कीं। कार्यक्रम का प्रारंभ दीप प्रज्वलन और शारदा तथा मीनू कुम्भट की प्रार्थना से हुआ, जबकि स्वागत माया कुम्भट ने किया।

समारोह में उदयपुर की पहली पिंक ऑटो चालक खुशबू व पुष्पा का सम्मान विशेष रूप से किया गया। महिला समाज सोसायटी ने खुशबू का पारंपरिक रूप से तिलक लगाकर, उपरणा ओढ़ाकर और पगड़ी पहनाकर सम्मान किया।

समाजसेवी माया कुम्भट ने इस अवसर पर कहा कि कोई भी कार्य छोटा-बड़ा नहीं होता और समाज को ऐसी आत्मनिर्भर महिलाओं से प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने उम्मीद जताई कि कम पढ़ी-लिखी युवतियां और महिलाएं भी इन साहसी महिलाओं से प्रेरित होकर स्वावलंबन की राह पर आगे बढ़ेंगीं।

पिंक ऑटो चालक खुशबू ने बताया कि उनकी इस यात्रा में उनकी मां निर्मला देवी ने विशेष प्रेरणा दी। इसी क्रम में पिंक ऑटो चालक पुष्पा ने भी अपने अनुभव साझा किए और बताया कि वे 50 वर्ष की उम्र में भी ऑटो चलाकर अपने परिवार को सहारा दे रही हैं। कार्यक्रम में दिवाली गेम्स भी आयोजित किए गए, जिनमें शकुंतला घोष को प्रथम स्थान, सुषमा गोयल को द्वितीय और उषा गणपत अग्रवाल को तृतीय स्थान पर पुरस्कार से नवाजा गया। शकुंतला को शुभ दीपावली, सुषमा को रूपरानी तथा उषा को धनलक्ष्मी उपमा से नवाजा गया।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि मुंबई से आईं संगीता मंडल ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा देते हुए कहा कि स्वावलंबी महिला न केवल अपने परिवार की बल्कि समाज की भी ताकत बनती है।

समारोह में उपस्थित महिलाओं में कौशल्या रूंगटा, शारदा तलेसरा, रेखा मोगरा, चंद्रकला कोठारी, पुष्पा देवी खुशबन, सुंदरी छितवानी, वीणा गौड़, स्वाति भार्गव और अन्य सदस्य शामिल थीं। धन्यवाद ज्ञापन कौशल्या रूंगटा ने दिया।

वृद्ध आश्रम में महिला समाज सोसाइटी ने बिताए 3 घंटे वृद्धजन के साथ। सभी को दीपक💥 बाटे और खाना खिलाकर दीपावली की शुभकामनाए...
30/10/2024

वृद्ध आश्रम में महिला समाज सोसाइटी ने बिताए 3 घंटे वृद्धजन के साथ। सभी को दीपक💥 बाटे और खाना खिलाकर दीपावली की शुभकामनाएं दी।☺

महिला समाज  सोसाइटी श्रीमती प्रेमलता  सिंघवी का सम्मान करते हुए। 😊
29/10/2024

महिला समाज सोसाइटी श्रीमती प्रेमलता सिंघवी का सम्मान करते हुए। 😊

तारा संस्थान वृद्धाश्रम में महिला समाज सोसाइटी की महिलाओ ने वृद्धजनों के साथ समय बिताया अन्ताक्षरी खिलाई  व नाश्ता कराया...
23/10/2024

तारा संस्थान वृद्धाश्रम में महिला समाज सोसाइटी की महिलाओ ने वृद्धजनों के साथ समय बिताया अन्ताक्षरी खिलाई व नाश्ता कराया।

अंध विद्यालय में नया साल मनाते हुए महिला समाज सोसाइटी, बच्चों को फल नाश्ता के साथ।😊
23/10/2024

अंध विद्यालय में नया साल मनाते हुए महिला समाज सोसाइटी, बच्चों को फल नाश्ता के साथ।😊

हमरी महिला समाज सोसाइटी की सम्मानित सदस्य कामिनी जी करणपुरीया सुन्दर पैंटींग बनती है। उस्से अर्जित धन सेवा के नेक कर्यो ...
22/10/2024

हमरी महिला समाज सोसाइटी की सम्मानित सदस्य कामिनी जी करणपुरीया सुन्दर पैंटींग बनती है। उस्से अर्जित धन सेवा के नेक कर्यो मे लगाती है।
हमे गर्व है कामिनी जी पर....
आपको महिला समाज सोसाइटी की तरफ से बहुत बहुत शुभकामनाये ।💫

दीपावली मिलन समारोह 👏💥प्रेम और एकता फैलाने का माध्यम।
21/10/2024

दीपावली मिलन समारोह 👏💥
प्रेम और एकता फैलाने का माध्यम।

Address

Mahila Samaj Society Rajmaya, 6 A/1, Ambamata Scheme
Udaipur
313004

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Mahila Samaj Society Udaipur posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Mahila Samaj Society Udaipur:

Share