क्षत्रिय राजपूत कायमखानी समाज राजस्थान

  • Home
  • India
  • Nokha
  • क्षत्रिय राजपूत कायमखानी समाज राजस्थान

क्षत्रिय राजपूत कायमखानी समाज राजस्थान Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from क्षत्रिय राजपूत कायमखानी समाज राजस्थान, Community Organization, Mainsar, Nokha.

03/01/2026

फतेहपुर शेखावाटी के शासक व कांगड़ा और काबूल से विजय पाने वाले नवाब अल्पखाँ कायमखानी चौहान के द्वारा निर्मित बावड़ी जिसको विश्व का 17वाँ अजूबा होने का दर्जा प्राप्त है उसकी वर्तमान समय मे हालात झझर हो चुकी है। कल क्षत्रिय मूलनिवासी महासंघ के पदाधिकारी लियाकत खाँ फतनाण व अल्लादीन खाँ गौराण उसका सर्वे करने पहुंचे तो उसको एक कुड़ेदान के रूप में पाया गया। एक पुश्तैनी विरासत की हालात इस कदर भटक रही है यह बहुत बड़ा सोचने का विषय है।

मुस्लिम राजपूत महासभा राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष राणा अब्बास खांजी मोयल के पिताजी श्री राणा मोहनदिन खांजी इस दुनिया को अलवि...
29/11/2025

मुस्लिम राजपूत महासभा राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष राणा अब्बास खांजी मोयल के पिताजी श्री राणा मोहनदिन खांजी इस दुनिया को अलविदा कह गए। खुदा जन्नत नसीब करे । परिवार को दुःख सहन करने की हिफाज़त करें।

पूर्व सांसद बाड़मेर–जैसलमेर, परम श्रद्धेय स्मृतिशेष महारावल रघुनाथ सिंह जी की जयंती पर सादर नमन।महारावल रघुनाथ सिंह जी स...
18/11/2025

पूर्व सांसद बाड़मेर–जैसलमेर, परम श्रद्धेय स्मृतिशेष महारावल रघुनाथ सिंह जी की जयंती पर सादर नमन।

महारावल रघुनाथ सिंह जी सिद्धांतों पर अडिग रहने वाले दूरदर्शी जननेता थे, जो हर परिस्थिति में अपने लोगों के बीच रहकर उनकी समस्याओं के समाधान को सर्वोच्च प्राथमिकता देते थे। द्वितीय आम चुनाव में सांसद निर्वाचित होकर उन्होंने क्षेत्र को सशक्त नेतृत्व प्रदान किया और आमजन की आवाज को मुखरता से संसद तक पहुँचाया।

उनकी दूरदर्शिता का प्रमाण है कि उन्होंने फिल्म निर्देशक सत्यजीत रे को जैसलमेर आमंत्रित किया, जिसके परिणामस्वरूप सोनार किला फिल्म के माध्यम से जैसलमेर की ऐतिहासिक धरोहर और स्थापत्य कला विश्वभर में पहचानी गई। जैसलमेर को पर्यटन नगरी के रूप में स्थापित करने में उनका योगदान सदैव प्रेरणादायी रहेगा।

उनकी जन्म जयंती पर कोटिशः नमन।

पूर्ण रूप से बहिष्कार करें। ज्यादा से ज्यादा पोस्ट करें।आज तक के जाट नेताओं के मुस्लिम हित के कार्य सूची ।1 हनुमान बेनीव...
12/10/2025

पूर्ण रूप से बहिष्कार करें।
ज्यादा से ज्यादा पोस्ट करें।

आज तक के जाट नेताओं के मुस्लिम हित के कार्य सूची ।
1 हनुमान बेनीवाल
• युनूस खाँ को मंत्री पद से निरस्त करवाने के लिए रेलियाँ की , भरे सदन में थप्पड़ दिखाकर अपमानित किया,
• मुसलमानों की तुलना पाकिस्तान से की।
• अनीता चौधरी हत्याकाण्ड के समय एक आरोपी मुस्लिम होने पर मुल्ले, कट्टवे, यह अपनी खुद की बहनो को नहीं छोड़ते, हिन्दू जग जाओ खून का बदला खून से लेंगे वो करेंगे यह करेंगे, मुल्ले विश्वासघाती है।
• समशेर खोखर को टिकट देकर हबीब रहमान को हराया और उसकी राजनीति खत्म की।
• छोटी बेरी गाँव में नवाब कायमखाँ साहब के नाम से बन रहे स्टेडियम को निरस्त करवाया।
• कुचामन में रमेश रुलानिया हत्याकाण्ड में एकमात्र मुस्लिम समाज के घर एकतरफा कारवाही करके मकान गिराया।
• जाकिर हुसैन को हराने के लिए रात दिन मेहनत की लेकिन पार नहीं पड़ी।

2 . बिजेन्द्र ओला
• इनके पिताजी शीशराम ओला ने कप्तान अयूब खाँ (वीर चक्र विजेता) को हराकर खुदने कब्जा किया मुस्लिम राजनीति का अन्त किया।
• यूडी खान ( जिला कलेक्टर) जब झुन्झूनू में लगे थे तब राजपूत और कायमखानी समाज के सीधा मिलन होने लगा तो उसका ट्रांसफॉर करवाया।
• ईद बानो धनखड़ अस्पताल में जब भर्ती थी तब इनके समाज के डॉक्टर ने किडनी निकालकर बेची उसको बचाया।
• समशाद खान के हत्यारों को जैल जाने से बचाया
3. हरीश चौधरी
• बासनपीर मामले में अपने चमच्चों के द्वारा मुस्लिम समाज के लोगों को उकसाया।
• अमीन खान के विपक्ष में फतेहखान को निर्दलीय लड़वाकर हराना।
• 2018 में साल्लेह मोहम्मद को हराने के प्रयास जारी रखे थे पार होते हुए बच गई लेकिन 2023 में हरा ही दिया।
4. मुकेश भाकर
• रज्जाक मोयल हत्याकाण्ड में अध्यापकों को बचाने के लिए कायमखानी समाज के बुजुर्गों के साथ धक्का मुक्की करवाना।
• प्रधान की टिकट अपने समाज को दिलवाना।
5. गोविन्द सिंह डोटासरा
•मुस्लिम समाज की टिकटें कटवाकर जनगणना कोटे से 60% तक दिलवाना। जबकि मुस्लिम समाज को जातिगत अनुपात के हिसाब से कोटे का 35% मिल रहा बाकी कौन खा रहा है सब जानते हैं।
• पार्टी के बड़े-बड़े पदों पर अपने समाज को भरना।
• कायमखानी समाज की बेटी के हत्यारो की जमानत करवाना
• शिव विधायक अमीन खान को रविन्द्र सिंह भाटी को सिर्फ बेटा बोलने पर निलंबित करना।

कायमखानी शौर्य पराक्रम इतिहास क्षत्रिय वंश कायमखानी गांव कायमखानी इतिहास एवं विरासत
कायम सैना राजस्थान कायमखानी युथ ब्रिगेड राजस्थान
Kayamkhani the warriors Kayamkhani Kayamkhani welfare Kayamkhani Kayamkhani yuvas Kayamkhani अखिल भारतवर्षीय चन्द्रवंशी चंद्रवंशी क्षत्रिय महासभा - Chandrawanshi Rajput

आज भारतीय सेना की 21 ग्रेनेडियर्स रेजिमेंट के हवलदार इक़बाल खान (लालपुर ठिकाना, झुंझुनूं) ने कुपवाड़ा, जम्मू-कश्मीर की ध...
27/08/2025

आज भारतीय सेना की 21 ग्रेनेडियर्स रेजिमेंट के हवलदार इक़बाल खान (लालपुर ठिकाना, झुंझुनूं) ने कुपवाड़ा, जम्मू-कश्मीर की धरती पर मातृभूमि की रक्षा करते हुए सर्वोच्च बलिदान दिया।

लाखों युवाओं के मार्गदर्शक, श्री राजपूत करणी सेना के संस्थापक, श्री लोकेन्द्र सिंह जी कालवी साहब की जयन्ति पर सादर प्रणा...
26/08/2025

लाखों युवाओं के मार्गदर्शक, श्री राजपूत करणी सेना के संस्थापक, श्री लोकेन्द्र सिंह जी कालवी साहब की जयन्ति पर सादर प्रणाम।

आपकी आस्था, आशिर्वाद, विश्वास, सोच, संस्कार, चरित्रता, विचार, हमेशा निपुण रहेंगे।
जय माँ भवानी

क्षत्रिय राजपूत कायमखानी समाज राजस्थान परिवार की औरसे भावपूर्ण श्रद्धांजलि ।

समीर खान पुत्र मैनुद्दीन खान s/o कासम खा पहाड़ियान जाजोद भारतीय नौ सेना में चयनित होने के साथ साथ भारतीय वायु सेना में भ...
24/08/2025

समीर खान पुत्र मैनुद्दीन खान s/o कासम खा पहाड़ियान जाजोद भारतीय नौ सेना में चयनित होने के साथ साथ भारतीय वायु सेना में भी टेक्निकल और नॉन टेक्निकल में भी ग्रीन कार्ड दिया जा चुका है उसमें भी अंतिम रूप से चयनित होने वाले है💐💐💐💐

*"इरशाद खान गौरान ने रचा इतिहास – सम्पूर्ण राजस्थान में फूड सेफ्टी ऑफिसर परीक्षा में प्रथम स्थान"*हमारे प्रिय मित्र इरशा...
22/08/2025

*"इरशाद खान गौरान ने रचा इतिहास – सम्पूर्ण राजस्थान में फूड सेफ्टी ऑफिसर परीक्षा में प्रथम स्थान"*

हमारे प्रिय मित्र इरशाद खान गौरान, निवासी सरदारपुरा कलां, ने अपने अदम्य परिश्रम, अनुशासन और दृढ़ इच्छाशक्ति से एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) द्वारा आयोजित फूड सेफ्टी ऑफिसर (FSO) परीक्षा में उन्होंने सम्पूर्ण राजस्थान में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।

यह सफलता केवल व्यक्तिगत नहीं बल्कि पूरे क्षेत्र, समाज और जिले के लिए गर्व का विषय है। इरशाद खान ने कठिन प्रतिस्पर्धा में अपनी लगन, निरंतर अध्ययन और आत्मविश्वास से यह मुकाम पाया। उनकी यह उपलब्धि न सिर्फ युवाओं के लिए प्रेरणा है बल्कि यह संदेश भी देती है कि यदि लक्ष्य स्पष्ट हो और परिश्रम ईमानदारी से किया जाए तो कोई भी मंज़िल मुश्किल नहीं।

इरशाद खान की इस सफलता से जहाँ उनके परिवार और गाँव सरदारपुरा कलां का नाम रोशन हुआ है, वहीं पूरे राजस्थान के युवाओं के लिए यह एक आदर्श उदाहरण बन गया है।

हम सब उनकी इस उपलब्धि पर गर्व महसूस करते हैं और आशा करते हैं कि वे आगे भी समाज व राष्ट्र की सेवा करते हुए इसी तरह ऊँचाइयाँ छुएँगे।

*सरवर खान एडवोकेट*
*राजस्थान हाईकोर्ट जोधपुर*

08/08/2025
सोयल खान पुत्र श्रीअयूब खाँजी कायमखानी ठिकाना रावतसर का इंडियन नेवी में चयन होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं ॥क्षत्रि...
04/08/2025

सोयल खान पुत्र श्रीअयूब खाँजी कायमखानी ठिकाना रावतसर का इंडियन नेवी में चयन होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं ॥

क्षत्रिय राजपूत कायमखानी समाज राजस्थान परिवार आपके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं॥

आठ पौहर चोसठ घड़ी, गुड़ले ऊपर वास।शैल अणि सूं सेकतो, बाटी दूर्गा दास।।वीर दुर्गादास राठौड़ जी की जन्म जयन्ति पर सादर नमन
02/08/2025

आठ पौहर चोसठ घड़ी, गुड़ले ऊपर वास।
शैल अणि सूं सेकतो, बाटी दूर्गा दास।।
वीर दुर्गादास राठौड़ जी की जन्म जयन्ति पर सादर नमन

एडिशनल एसपी (ACB) झुंझुनू जनाब इस्माइल खान साहब को सेवानिवृत्ति की दिली मुबारकबाद।।क्षत्रिय राजपूत कायमखानी समाज राजस्था...
01/08/2025

एडिशनल एसपी (ACB) झुंझुनू जनाब इस्माइल खान साहब को सेवानिवृत्ति की दिली मुबारकबाद।।

क्षत्रिय राजपूत कायमखानी समाज राजस्थान परिवार आपके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं।

Address

Mainsar
Nokha
334802

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when क्षत्रिय राजपूत कायमखानी समाज राजस्थान posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share