Rajak Samaj Tikamgarh

Rajak Samaj Tikamgarh टीकमगढ़ (म.प्र.) रजक समाज का आधिकारिक फेसबुक पेज।
जय संत गाडगे बाबा,
जय भीम-जय भारत।

कुछ बातें आज दिल से कहने का मन हुआ…पता नहीं आज मन इतना उदास क्यों है…शायद इसलिए कि अपनी समाज और अपने लोगो के लिए  दिल से...
06/10/2026

कुछ बातें आज दिल से कहने का मन हुआ…

पता नहीं आज मन इतना उदास क्यों है…
शायद इसलिए कि अपनी समाज और अपने लोगो के लिए दिल से कुछ करने की कोशिश की, उसी समाज में आज अपने ही लोगों को एक-दूसरे की टांग खींचते देखकर मन कहीं अंदर से टूट जाता है।

मैंने समाज के लिए जो भी किया, अपनी क्षमता के अनुसार किया।
समय दिया, मेहनत दी, घर का सब कुछ लगाया, अपनी परेशानियों को पीछे रखा… सिर्फ इसलिए कि अपना समाज आगे बढ़े, संगठन मजबूत हो और जरूरत के समय अपने लोगों के काम आ सकूँ।

लेकिन कभी-कभी मन में सवाल आता है—
आखिर इस सब का मेरा स्वार्थ क्या है?
कभी कभी लगता है संगठन पद छोड़ कर घर बैठे जाऊँ मुझे बिल्कुल भी संकोच नहीं होगा अपना पद छोड़ने मैं अगर बात समाज की आयेगी तो सबसे पहले त्याग पत्र दूँगा

न मेरा कोई व्यक्तिगत फायदा,
बल्कि कई बार अपने परिवार से मिलने वाला समय भी कम हो जाता है।

फिर भी मन कहता है—
अगर अपने लोगों के लिए कुछ अच्छा कर सकता हूँ, तो इससे बड़ी बात मेरे लिए क्या होगी?
लेकिन जब देखता हूँ अपने ही कुछ लोग सोशल मीडिया पर एक दूसरे के लिए लिखने मैं नहीं चूकते सोशल मीडिया का ज़माना है घर बैठे बैठे सोशल मीडिया पर लिखने का काम आज कल करते है और बिना सोचे कुछ भी लिख देते है

लेकिन जब अपने ही लोग एक-दूसरे को गलत साबित करने में लग जाते हैं, अपने ही लोगों की बुराई करते हैं और छोटी-छोटी बातों को लेकर एक-दूसरे से दूर होते जाते हैं, तब मन पूछता है—

हम आखिर जा कहाँ रहे हैं?
क्या हम समाज को आगे ले जा रहे हैं या एक-दूसरे को पीछे खींच रहे हैं?

कई बार लगता है कि सब छोड़ दूँ…
घर बैठूँ, अपने परिवार को समय दूँ, अपने लिए काम करूँ और चैन से जिंदगी जियूँ।

क्योंकि मेरे घरवाले भी तो इंसान हैं…
उन्हें भी मेरी चिंता होती है।
जब मैं घर से निकलता हूँ तो उनके मन में यही रहता है कि बेटा खाना खाया होगा या नहीं, सुरक्षित होगा या नहीं, किसी से विवाद तो नहीं हुआ, कोई परेशानी तो नहीं आई।

और वे भी शायद यही सोचकर खुद को समझा लेते हैं कि बेटा समाज के लिए कुछ कर रहा है, देश के लिए कुछ कर रहा है।

यही सोचकर मैं भी फिर रुक जाता हूँ।

मैंने कभी समाज सेवा को किसी दूसरे समाज से नफरत करना नहीं माना।
मेरे लिए अपनी समाज के लिए खड़ा होना और हर समाज के व्यक्ति का सम्मान करना—दोनों बातें एक साथ चल सकती हैं।

मुझे किसी से शिकायत नहीं है।
बस कभी-कभी इंसान मजबूत होते-होते थक जाता है।

हर बार सभी के लिए लड़ते-लड़ते एक दिन खुद से सवाल होने लगता है—
“मेरे लिए कौन खड़ा होगा?”

शायद इसका जवाब भी मुझे खुद ही ढूँढना होगा।

आज बस इतना ही…

मन में बहुत कुछ है, लेकिन शब्द शायद उतना कह नहीं पाए।

आपका सेवक
श्री आसाराम रजक (जिला अध्यक्ष रजक समाज टीकमगढ़)

रजक समाज युवा रजक समाज टीकमगढ़ की ओर से बहिन मानसी रजक जी को ढेर सारी बधाई
06/10/2026

रजक समाज युवा रजक समाज टीकमगढ़ की ओर से बहिन मानसी रजक जी को ढेर सारी बधाई

29/09/2026

“दुश्मनी जमकर करो लेकिन गुंजाइश रहे, जब कभी हम दोस्त बन जाएं तो शर्मिंदा न हों।”

29/09/2026

जाति कोई भी नीच नहीं होती है
मगर नीच इंसान हर जाति में होता है

*वीर  #अजई धोबी प्रसिद्ध लोकनायक महाबली  #वीर  #लोरिक  #यादव के कुलगुरु और कुश्ती-पहलवानी के गुरु थे।अजई धोबी के बारे मे...
29/09/2026

*वीर #अजई धोबी प्रसिद्ध लोकनायक महाबली #वीर #लोरिक #यादव के कुलगुरु और कुश्ती-पहलवानी के गुरु थे।अजई धोबी के बारे में मुख्य बातें:परिचय: वीर अजई धोबी एक महान योद्धा और कुशल पहलवान थे। उन्हें कुश्ती के प्रसिद्ध दांव 'धोबिया पछाड़' का जन्मदाता माना जाता है।जन्म: इनका जन्म उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के हल्दी थाना अंतर्गत गौरा (गउरा) गांव में पिंजला धोबी के घर हुआ था।गुरु-शिष्य संबंध: लोककथाओं और ऐतिहासिक मान्यताओं के अनुसार, उन्होंने वीर लोरिक को शस्त्र, शास्त्र और अजब पहलवानी की शिक्षा दी थी, जिसके कारण वे उनके कुलगुरु कहलाए।यदि आप वीर अजई धोबी या वीर लोरिक की लोकगाथा से जुड़ी कोई अन्य जानकारी या उनके इतिहास के बारे में जानना चाहते हैं, तो कृपया बताएं·रजक धोबी समाज इतिहासधोबिया पछाड़' के असली जन्मदाता—और महाबली लोरिक के गुरु 'महाबली अजई गुरु .. — ...

एक बार सेवा करने का मौका दे धन्यवाद
29/09/2026

एक बार सेवा करने का मौका दे धन्यवाद

ललितपुर जिले के ग्राम धोवनखेरी में दीपक रजक की निर्मम हत्या कर दी गई है, बताओ ऐसे अत्याचारी लोग छोटी समाज के लोगों को मा...
29/09/2026

ललितपुर जिले के ग्राम धोवनखेरी में दीपक रजक की निर्मम हत्या कर दी गई है, बताओ ऐसे अत्याचारी लोग छोटी समाज के लोगों को मारते रहेंगे।क्या ये घनघोर अन्याय है,
प्रशासन से अनुरोध की हत्यारे को फांसी की सजा मिले।
अन्यथा कि स्थिति में हम सभी लोग अनशन के बाध्य होंगे!!
यह एक और स्पष्ट संदेश है कि समाज को एकत्रित होना बहुत जरूरी।
जब ऐसी घटनाएं सामने आती है तो समाज के हितैषी ,समाज सेवक, और जो समाज में अध्यक्ष है ऐसे लोगों को सामने आना चाहिए। समाज हित में जिला अधिकारियों को ज्ञापन देना चाहिए । एवं समाज के साथ हो रहे अत्याचार को कम करने के लिए। आवाज उठाना चाहिए। आखिर हम 21वी सदी में जी रहे है,इसलिए हमे जागरूकता की बहुत जरूरत है।
यह घटना बहुत ही निंदनीय है। जागो समाज के लोगों जागो ।

जय घटौरिया बब्बा की यही सबसे बड़ा दरबार है सौ जोगी और एक धोबी हमारी सिर्फ भभूत ही इसका प्रमाण है
26/09/2026

जय घटौरिया बब्बा की यही सबसे बड़ा दरबार है
सौ जोगी और एक धोबी हमारी सिर्फ भभूत ही इसका प्रमाण है

वर्षों पुरानी मांग अनुसूचित जाति को लेकर भोपाल गाडगे आश्रम में बैठक आयोजित की गई जिसमें संपूर्ण जिले के समस्त संगठन के र...
21/09/2026

वर्षों पुरानी मांग अनुसूचित जाति को लेकर भोपाल गाडगे आश्रम में बैठक आयोजित की गई जिसमें संपूर्ण जिले के समस्त संगठन के राष्ट्रीय, प्रदेश, जिला स्तरीय पदाधिकारी संयोजक उपस्थिति रहे
#मिशन_अनुसूचित_जाती 🙏

Address

Tikamgarh

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Rajak Samaj Tikamgarh posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share