Marwari Yuva Manch Tezpur Branch

Marwari Yuva Manch Tezpur Branch working for the community since 1998

*मारवाड़ी युवा मंच, तेजपुर शाखा* द्वारा दिनांक 9 अगस्त 2026 को महाभैरव मंदिर के समीप स्थित शिवाय अपार्टमेंट के सामने काव...
11/08/2026

*मारवाड़ी युवा मंच, तेजपुर शाखा* द्वारा दिनांक 9 अगस्त 2026 को महाभैरव मंदिर के समीप स्थित शिवाय अपार्टमेंट के सामने कावड़िया सेवा शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।

भोग के पश्चात कावड़ियों के लिए सेवा कार्य प्रारंभ हुआ, जो पूरी रात निरंतर चलता रहा और लगभग सुबह 8 बजे तक श्रद्धापूर्वक सेवा प्रदान की गई। अनेक सदस्य पूरी रात उपस्थित रहे और अपनी-अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए कावड़ियों की सेवा में बढ़-चढ़कर योगदान दिया।

इस शिविर में लगभग *2,000 से 2,200 कावड़* यात्रियों ने प्रसाद ग्रहण किया। सभी कावड़ियों के लिए प्रसाद एवं सेवा की समुचित व्यवस्था की गई।

इस आयोजन में *मारवाड़ी युवा मंच, जागृति शाखा* का विशेष सहयोग रहा। जागृति शाखा द्वारा कावड़ियों के लिए *चाय एवं फलाहार* की सुंदर व्यवस्था की गई, जिसके लिए तेजपुर शाखा उनका हृदय से आभार व्यक्त करती है।

कावड़िया शिविर के सफल आयोजन के पश्चात दिनांक *10 अगस्त 2026* को लगभग दोपहर 1 बजे महाभैरव मंदिर में रुद्राभिषेक का धार्मिक आयोजन किया गया।

इस पूरे सेवा शिविर की चेयरमैनशिप श्री निखिल अग्रवाल द्वारा संभाली गई। मारवाड़ी युवा मंच, तेजपुर शाखा इस आयोजन में प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने वाले सभी सदस्यों, सहयोगी शाखाओं एवं शुभचिंतकों का हृदय से आभार व्यक्त करती है।

01/07/2026

Mandaliya Sabha organised by Tezpur Branch and Tezpur Jagriti Branch

*भावपूर्ण विदाई – आदरणीय श्री विनोद जी कलानी*आज *मारवाड़ी युवा मंच, तेजपुर शाखा* के लिए अत्यंत भावुक एवं अविस्मरणीय क्षण...
29/06/2026

*भावपूर्ण विदाई – आदरणीय श्री विनोद जी कलानी*

आज *मारवाड़ी युवा मंच, तेजपुर शाखा* के लिए अत्यंत भावुक एवं अविस्मरणीय क्षण था। हमें आदरणीय श्री विनोद जी कलानी को स्नेह, सम्मान और कृतज्ञता के साथ भावपूर्ण विदाई देने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।

लगभग नौ दशकों तक आपने समाज, सेवा और संगठन के प्रति जो समर्पण, निष्ठा एवं प्रेरणादायक योगदान दिया है, वह हम सभी के लिए सदैव अनुकरणीय रहेगा।

आपका व्यक्तित्व, आपके संस्कार और आपकी सेवा-भावना आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बने रहेंगे।
यद्यपि आपके तेजपुर से प्रस्थान का विचार हमारे मन को भावुक कर देता है, फिर भी हमें पूर्ण विश्वास है कि आपके जीवन का नया अध्याय भी सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और नई उपलब्धियों से परिपूर्ण होगा।

मारवाड़ी युवा मंच, तेजपुर शाखा परिवार ईश्वर से प्रार्थना करता है कि आपको दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य, अपार खुशियाँ एवं निरंतर सफलता प्रदान करें।

आपका स्नेह, आपका मार्गदर्शन और आपकी प्रेरणा सदैव हमारे साथ रहेगी।
सादर नमन एवं हार्दिक शुभकामनाएँ।

*अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सामूहिक योग कार्यक्रम का सफल आयोजन* तेजपुर, 21 जून। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर...
21/06/2026

*अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सामूहिक योग कार्यक्रम का सफल आयोजन*

तेजपुर, 21 जून। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भारत विकास परिषद, मारवाड़ी युवा मंच तेजपुर शाखा, मारवाड़ी युवा मंच तेजपुर जागृति शाखा, विवेकानंद केंद्र कन्याकुमारी, तेजपुर शाखा तथा श्री रामकृष्ण सेवा आश्रम के संयुक्त तत्वावधान में महाभैरव मंदिर परिसर में प्रातः 5 बजे से भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में विभिन्न आयु वर्ग के 150 से अधिक प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा योग प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास किया। उपस्थित सभी लोगों ने योग को अपने दैनिक जीवन का अभिन्न अंग बनाने तथा स्वस्थ एवं संतुलित जीवन शैली अपनाने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर आयोजकों द्वारा सभी प्रतिभागियों के लिए अल्पाहार एवं भोजन की विशेष व्यवस्था भी की गई, जिसकी सभी ने सराहना की।

कार्यक्रम के दौरान योग के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियों एवं योगदान के लिए छह व्यक्तियों को सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में श्री गोपाल सैकिया, श्री पुलिन बिस्वास, श्रीमती लाली नाथ, श्री सपन बिस्वास (श्री रामकृष्ण सेवा आश्रम), श्रीमती बॉबी बेजबरुआ (विवेकानंद केंद्र) तथा मास्टर हार्दिक पंडिया (मारवाड़ी युवा मंच) शामिल हैं। सभी सम्मानित व्यक्तियों को उनके उत्कृष्ट योगदान एवं योग के क्षेत्र में उपलब्धियों के लिए प्रशस्ति-पत्र एवं सम्मान प्रदान किया गया।

कार्यक्रम का समापन सामूहिक प्रार्थना एवं धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। आयोजकों ने सभी प्रतिभागियों, सहयोगियों एवं संस्थाओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार जन-स्वास्थ्य एवं सामाजिक जागरूकता से जुड़े कार्यक्रम आयोजित करने का संकल्प व्यक्त किया।

धन्यवाद🙏
मारवाड़ी युवा मंच तेजपुर शाखा
एवं
मारवाड़ी युवा मंच तेजपुर जागृति शाखा

मारवाड़ी युवा मंच द्वारा विष्णु राभा दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पितदिनांक : 20 जून 2026आज दिनांक 20 जून 2026 को मारवाड़ी युव...
20/06/2026

मारवाड़ी युवा मंच द्वारा विष्णु राभा दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित

दिनांक : 20 जून 2026

आज दिनांक 20 जून 2026 को मारवाड़ी युवा मंच द्वारा महान कलाकार, साहित्यकार, संगीतज्ञ एवं समाज सुधारक विष्णु राभा की पुण्यतिथि के अवसर पर “विष्णु राभा दिवस” मनाते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

इस अवसर पर मंच के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने विष्णु राभा के समाधि स्थल पर पुष्प अर्पित कर उनके बहुमूल्य योगदान को स्मरण किया। वक्ताओं ने कहा कि विष्णु राभा ने कला, साहित्य, संगीत एवं सामाजिक चेतना के क्षेत्र में जो अमूल्य योगदान दिया, वह आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है।

कार्यक्रम में उपस्थित सभी सदस्यों ने उनके आदर्शों को आत्मसात करने तथा समाज एवं राष्ट्र के प्रति समर्पित भाव से कार्य करने का संकल्प लिया। अंत में दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।

रक्तदान शिविर प्रतिवेदनआयोजक: मारवाड़ी युवा मंच, तेजपुर शाखासहयोगी संस्थाएँ: तेजपुर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल तथा 54 एवं ...
17/06/2026

रक्तदान शिविर प्रतिवेदन

आयोजक: मारवाड़ी युवा मंच, तेजपुर शाखा
सहयोगी संस्थाएँ: तेजपुर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल तथा 54 एवं 59वीं बटालियन आईटीबीपी (Indo-Tibetan Border Police)

मारवाड़ी युवा मंच, तेजपुर शाखा द्वारा तेजपुर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल तथा 54 एवं 59वीं बटालियन आईटीबीपी के सहयोग से एक सफल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर 54 एवं 59वीं बटालियन आईटीबीपी, भालुकपोंग परिसर में आयोजित किया गया।

शिविर का मुख्य उद्देश्य रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त उपलब्ध कराने में सहयोग प्रदान करना था। शिविर में आईटीबीपी के जवानों एवं अन्य रक्तदाताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और मानव सेवा के इस पुनीत कार्य में अपना योगदान दिया।

इस रक्तदान शिविर में कुल 35 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया, जो भविष्य में अनेक जरूरतमंद मरीजों के लिए जीवनदायी सिद्ध होगा।

कार्यक्रम में मारवाड़ी युवा मंच, तेजपुर शाखा की ओर से निम्न पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे:

* अध्यक्ष – श्री अंकित मंत्री
* उपाध्यक्ष – श्री आयुष टायल
* सचिव – श्री अमन सारड़ा
* रक्तदान संयोजक – श्री धनराज दाधीच
* कार्यकारिणी सदस्य – श्री गोविंद माहेश्वरी
* बोर्ड सलाहकार – श्री राकेश शर्मा

मारवाड़ी युवा मंच, तेजपुर शाखा सभी रक्तदाताओं, आईटीबीपी अधिकारियों एवं जवानों तथा तेजपुर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल की टीम के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करती है, जिनके सहयोग से यह शिविर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। संस्था भविष्य में भी इसी प्रकार के सामाजिक एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों का आयोजन करती रहेगी।

16/06/2026

Some Glimpses of Students Felicitation program organised By MYM Tezpur and Tezpur Jagriti Shakha as on 12th June 2026.

दिनांक 07 जून 2026 को मारवाड़ी युवा मंच, तेजपुर शाखा एवं तेजपुर जागृति शाखा को पूर्वोत्तर प्रदेशीय मारवाड़ी युवा मंच के ...
08/06/2026

दिनांक 07 जून 2026 को मारवाड़ी युवा मंच, तेजपुर शाखा एवं तेजपुर जागृति शाखा को पूर्वोत्तर प्रदेशीय मारवाड़ी युवा मंच के मंडल E की मंडलीय सभा एवं प्रशिक्षण कार्यशाला "संकल्प 2.0" के आयोजन का गौरवपूर्ण अवसर प्राप्त हुआ।
प्रशिक्षण कार्यशाला में मुख्य प्रशिक्षक के रूप में पी.टी.ए. चेयरमैन श्री मनीषजी खाटूवाला एवं पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष श्री हिमशिखरजी खंडेलिया ने मंच की नीतियों, नियमों एवं कार्यप्रणाली की विस्तृत जानकारी सरल एवं प्रभावशाली भाषा में प्रदान की। उन्होंने शाखा अध्यक्ष, मंत्री, कोषाध्यक्ष एवं सदस्यों के कर्तव्यों एवं दायित्वों पर भी प्रकाश डाला, जिसका लाभ सभी शाखाओं के पदाधिकारियों एवं सदस्यों को प्राप्त हुआ।

उपस्थित सदस्यों में नई ऊर्जा एवं सकारात्मक सोच का संचार करने हेतु श्री मनीषजी खाटूवाला ने अपनी प्रसिद्ध "बिज़नेस की कचौरी" कार्यशाला के माध्यम से व्यापार प्रबंधन एवं व्यवसाय को अधिक सुव्यवस्थित एवं सफल बनाने के व्यावहारिक सूत्र साझा किए।

Celebrating Environment Day
08/06/2026

Celebrating Environment Day

*विश्व पर्यावरण दिवस पर मारवाड़ी युवा मंच, तेजपुर शाखा द्वारा पौधा वितरण कार्यक्रम आयोजित*विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर...
06/06/2026

*विश्व पर्यावरण दिवस पर मारवाड़ी युवा मंच, तेजपुर शाखा द्वारा पौधा वितरण कार्यक्रम आयोजित*

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मारवाड़ी युवा मंच, तेजपुर शाखा द्वारा 5 जून को काफी व्यावसायिक अनुष्ठानों पर पौधा वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर शाखा के सदस्यों ने अपने पूर्व सदस्यों तथा काफी व्यावसायिक अनुष्ठानों एवं उसके आसपास के क्षेत्र में 30 से अधिक पौधों का वितरण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शाखा अध्यक्ष अंकित मंत्री ने कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस एक वैश्विक अभियान है, जिसका उद्देश्य पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा सकारात्मक पर्यावरणीय बदलावों के माध्यम से जीवन को अधिक स्वस्थ, सुंदर और प्राकृतिक बनाना है। उन्होंने सभी से पर्यावरण संरक्षण के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

शाखा के सचिव अमन सारड़ा ने कहा कि वर्तमान समय में पर्यावरण से जुड़े मुद्दे अत्यंत गंभीर और चिंताजनक हैं। इन चुनौतियों से निपटने के लिए समाज के प्रत्येक व्यक्ति को जागरूक होकर अपने स्तर पर सकारात्मक प्रयास करने चाहिए।

कार्यक्रम में शाखा अध्यक्ष अंकित मंत्री, अमन सारड़ा, श्याम शर्मा, विष्णु कांत डागा, धनराज दाधीच एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने पर्यावरण संरक्षण एवं अधिकाधिक वृक्षारोपण का संकल्प लिया। #वृक्षारोपण #संकल्प

Address

Tezpur
784001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Marwari Yuva Manch Tezpur Branch posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share