उत्तराखंडी गीत

उत्तराखंडी गीत We Love Uttarakhand PAHAD
(1)

13/04/2026

Please Share & Support "Gangi" 🙏🏻
कुछ समय पहले SOCH Organization की टीम टिहरी गढ़वाल उत्तराखंड के सीमांत गांव गंगी गई थी, वंहा जाकर पता लगा की गांव में आज भी मोबाइल नेटवर्क की समस्या है, SOCH Organization Uttarakhand , गंगी गांव की ओर से उत्तराखंड सरकार, भारत की मोबाइल नेटवर्क कंपनियों से अनुरोध करता है की आज के इस डिजिटल युग में उत्तराखंड का कोई भी गांव बिना मोबाइल नेटवर्क के नहीं रहना चाहिए और आशा है शीघ्र ही टिहरी गढ़वाल के इस सीमांत गांव गंगी में जियो, एयरटेल, बी .एस,एन.एल आदि के नेटवर्क टावर लगेंगे और गांव के बच्चे, युवा, बुजुर्ग सभी ग्रामवासी इस से लाभान्वित होंगे और गांव में विकास की गति में भी बढ़ोतरी होगी । 🙏🏻🙏🏻
SOCH Organization Uttarakhand ने इस विषय में सभी टेलकाम कंपनियों को ईमेल भी किए हैं । सपोर्ट करें 🙏🏻 Jio Airtel India

     टिहरी के सीमांत गांव गंगी में SOCH Organization की एक शुरुवात 🙏🏻🙏🏻 Join us 🙏🏻कुछ समय पहले  SOCH Organization की टीम...
07/04/2026



टिहरी के सीमांत गांव गंगी में SOCH Organization की एक शुरुवात 🙏🏻🙏🏻

Join us 🙏🏻
कुछ समय पहले SOCH Organization की टीम टिहरी गढ़वाल उत्तराखंड के सुदूर सीमांत गांव सर्वे के लिए गंगी गई थी, SOCH Organization का उद्देश्य इस सीमांत गांव के स्कूल जाने वाले बच्चों को शिक्षा, ना जाने वाले बच्चों की पढ़ाई एवं महिलाओं और बाकी सभी ग्राम वासियों को स्वास्थ्य जागरूकता, स्किल डेवलपमेंट के लिए सहयोग कर सकें । कोविड के समय भी SOCH Organization गंगी गांव पैदल पहुचीं थी और जो भी सहयोग , जागरूकता संभव हो पाया था वो कर पाये थे । उसी समय से SOCH Organization के साथ गांव के युवा शिक्षित सदस्य जुड़े हैं और इसी कर्म में हमने वादा किया था की भविष्य में हम बच्चों, महिलाओं और ग्रामवासियों के सहयोग के लिए SOCH सेंटर की स्थापना करेंगे ।। हमे गंगी गांव के ग्रामवासियों से मिलकर बहुत अच्छा लगा, बच्चों को SOCH Organization की तरफ़ से शिक्षण सामग्री वितरित की गई ।
सोच के मुख्य सदस्य श्री बादर सिंह जी, रवीना राणा, शीशपाल, दिनेश राणा जी का साथ देने, आगे मिलकर काम करने को लेकर सहृदय धन्यवाद ।
साथ साथ सोच से जुड़े सभी सदस्यों, वॉलंटियर्स, दानकर्ताओं का भी सहृदय धन्यवाद जिनकी वजह से हम SOCH Organization के सभी प्रोजेक्ट्स , सामाजिक कार्यो को सुचारू रूप से कर पाते हैं ।
भविष्य में पुनः आपके सहयोग की जरूरत रहेगी ।
शुरुवात में एक सेंटर गंगी गाँव के ही बगल के गाँव री में खुलेगा और दूसरा सेंटर गंगी गाँव के बीचों बीच । जिसे गाँव के ही शिक्षित युवा सदस्य संचालित करेंगे और समय समय पर SOCH Organization की टीम भी विजिट करेगी ।

जल्द ही आपको आगे का अपडेट देंगे ।🙏🏻🙏🏻

धन्यवाद
Thanks & Regards
Deepp Negi
Team SOCH
SOCH Organization Uttarakhand
Reg. No. UK0600312023010330
Khel Enclave, Street - 2, Balawala
Uttarakhand - 248001
Whatsapp - +918272801370,
www.sochorganization.com

   🌲🌲🌲ये तस्वीरें बहुत कुछ कहती हैं जरा गौर करे , समझ आये तो शेयर करे |क्या आप भी हैं घनघोर पहाड़ी ?😍😍😍Concept -  Janglee...
31/03/2026


🌲🌲🌲
ये तस्वीरें बहुत कुछ कहती हैं
जरा गौर करे , समझ आये तो शेयर करे |
क्या आप भी हैं घनघोर पहाड़ी ?😍😍😍

Concept -
Janglee Channel Uttarakhand & Worldwide

17/03/2026

❤️❤️❤️ प्रणाम गढ़रत्न नेगी जी ते ❤️❤️

Only singer from Uttarakhand loved by every generation—elders, youth, and kids.

धन्यवाद आपकु हर ढंग, रंग- रूप का गाणा देना ख़ातिर ❤️

-

       Join us - 13th_Feb_2026PROJECT SMILE उत्तराखंड की ग्रामीण महिलाओं की भूमिका, संघर्ष और योगदान को सम्मान देने के ल...
12/02/2026


Join us - 13th_Feb_2026
PROJECT SMILE उत्तराखंड की ग्रामीण महिलाओं की भूमिका, संघर्ष और योगदान को सम्मान देने के लिए समर्पित है।

SOCH Organization का 3rd PROJECT SMILE - Dedicated to the Nari of Uttarakhand जो की शुक्रवार, दिनांक 13th Feb 2026 को ग्राम थाला पाब कीर्तिनगर, टिहरी गढ़वाल में जिसके अंतर्गत महिला जागरूकता पदयात्रा एवं सशक्तिकरण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें 7–8 गाँवों की 80–130 महिलाएँ भाग लेंगी। सभी महिलाएँ 3–4 किलोमीटर की सामूहिक पदयात्रा करेंगी, जो एकता, आत्मविश्वास और शक्ति का प्रतीक होगी।

पदयात्रा के बाद सभी ग्रामवासी स्वास्थ्य जागरूकता , महिला मार्गदर्शन (Women Mentoring), कौशल विकास जानकारी, सामुदायिक सहभागिता गतिविधियाँ, आत्म-खोज एवं सशक्तिकरण कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे ।
पदयात्रा के बाद विजेताओं (प्रथम, द्वितीय, तृतीय) को पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे एवं सभी प्रतिभागियों को SOCH Organization की ओर से सांत्वना पुरस्कार भी दिए जाएंगे।
पूरा गाँव मिलकर इस पहल में भाग लेकर सहयोग करेगा एवं चयनित वॉलंटियर्स को सर्टिफिकेट भी दिए जायेंगे ।

इस पहल का उद्देश्य महिलाओं को स्वास्थ्य, आत्मनिर्भरता, जागरूकता और सामूहिक सहयोग के प्रति प्रेरित करना तथा उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ना है।

आइए, कदम से कदम मिलाकर बदलाव की ओर बढ़ें।
सशक्त महिला – सशक्त समाज।
Thanks & Regards
Team SOCH
SOCH Organization Uttarakhand
Reg. No. UK0600312023010330
Khel Enclave, Street - 2, Balawala
Uttarakhand - 248001
Whatsapp - +918272801370,
www.sochorganization.com

बहुत बहुत बधाई 🙏🏻
27/01/2026

बहुत बहुत बधाई 🙏🏻

बड़कोट उत्तरकाशी की अंजली रावत ने कर्तव्य पथ पर रचा इतिहास ।

बड़कोट क्षेत्र के लिए यह गर्व और सम्मान का क्षण है। हमारी होनहार बेटी अंजली ने रिपब्लिक डे कैंप (RDC)–2026 में ऑल इंडिया NCC गर्ल्स कंटिंजेंट का हिस्सा बनकर कर्तव्य पथ, नई दिल्ली पर उत्तराखंड व बड़कोट का नाम पूरे देश में रोशन किया है।
अंजली रावत की यह उपलब्धि केवल व्यक्तिगत सफलता नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र की बेटियों के लिए प्रेरणा है।

Address

Tehri

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when उत्तराखंडी गीत posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share