07/12/2025
दिनांक 05.12.2025 को एनवायरनमेंट एंड सोशल रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन (एस्रो) के कैंप कार्यालय बड़ौत में संस्था का 12 वाँ सम्मान समारोह मनाया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री राजेंद्र शास्त्री जी ने की तथा मुख्य अतिथि डॉ जगदीश चौधरी (सदस्य विश्व जल आयोग) रहे, संचालन संस्था के सचिव देवेंद्र फोगाट ने किया।
इस अवसर पर देश के प्रसिद्ध एवं वयोवृद्ध पर्यावरणविद श्री ज्ञानेंद्र रावत जी को उनके द्वारा पर्यावरण पर किए गए कार्यों के लिए 12 वां "बदलाव के पुरोधा सम्मान 2025" से सम्मानित किया गया। 12 वां प्रकृति प्रहरी सम्मान 2025 श्री योगेंद्र सिंह मेरठ, श्री दुष्यंत बागपत, श्री रोहताश सिंह मेरठ एवं श्री ऋषिपाल सिंह पंवार मेरठ को पर्यावरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। प्रथम "वृक्ष मित्र सम्मान 2025" पूर्व रॉ अधिकारी रहे श्री देवेंद्र सिंह पंवार जी को उनके द्वारा हजारों वृक्ष लगाने के उपलक्ष्य में दिया गया। "बाल प्रतिभ सम्मान 2025" के लिए 12 विद्यालयों से आए 36 विद्यार्थियों को दिया गया साथ ही सभी अतिथियों ने बच्चो द्वारा बनाए गए नव वर्ष 2026 कैलेंडर का अनावरण किया गया।
शनिवार को हुए कार्यक्रम में विश्व जल आयोग के सदस्य डॉ जगदीश चौधरी ने कहां कि "हमारी भारतीय संस्कृति में जल को देवता कहां गया है और नदियों को मां, मगर वर्तमान समय में नदियां मैला ढोने वाली के रूप में बदल गई है और साथ ही जल व्यापार का केंद्र बन गया है। इन सब हालातों का मुख्य कारण हमारी प्राचीन संस्कृति से समाज द्वारा दूरी बनाना है। अगर समाज और व्यवस्थाओं ने नदियों और जल को पुनः उनका खोया हुआ गौरव नहीं लौटाया तो मानव समाज की इसकी बड़ी कीमत चुकानी होगी।
इस अवसर पर प्रसिद्ध एवं वयोवृद्ध पर्यावरणविद श्री ज्ञानेंद्र रावत जी ने कहां कि "वर्तमान समय में जिस प्रकार देश में वायु प्रदूषण का प्रकोप बढ़ता जा रहा है इससे देश में 18 से 20 लाख लोग प्रतिवर्ष अपनी जान से हाथ धो रहे है, हम जैसे बुजुर्गों और बालकों को इससे सबसे ज्यादा प्रभावित किया है। वायु प्रदूषण पर समाज और सरकारों को गंभीर होने की तुरंत आवश्यकता है, वरना हालत गंभीर होने वाले है।"
इस अवसर पर संस्था के निदेशक संजय राणा ने अक्टूबर माह में हिमालय में आपदा विषय पर अध्ययन यात्रा की विस्तृत रिपोर्ट रखी और चेताया कि अगर हिमालय सुरक्षित रहेगा तब ही हम मैदानी क्षेत्र के लोग खुशहाल रह पाएंगे। इस अवसर पर डॉ. संजय मोघा, देशवीर नैन, सुषमा रानी, डॉ सतेंद्र तोमर, सोनू चौहान, धर्मेंद्र अग्रवाल, दीपक तोमर, ममता पंवार, प्रतिभा जैन, योगेंद्र सरोहा, देशपाल तोमर, कन्हैया, तनु, वंशिका, गुड्डन, आर्यन आदि का सहयोग रहा।