Rajasthan sain Samaj RSS

Call Contact the organization

Rajasthan sain Samaj RSS सैन परिवार राजस्थान �

02/10/2026

🏆🥈🥈 हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ! 🥈🥈🏆

मेरे प्यारे भविष्य सैन को 19 वर्ष आयु वर्ग की राज्य स्तरीय रोलर स्केटिंग प्रतियोगिता के लिए चयनित होने पर हार्दिक बधाई! 🎉

यह उपलब्धि 19 वर्ष आयु वर्ग की जिला स्तरीय रोलर स्केटिंग प्रतियोगिता में दो रजत पदक (Double Silver Medal) जीतकर हासिल की गई है। 🥈🥈

तुम्हारी मेहनत, लगन, अनुशासन और निरंतर अभ्यास ने आज यह शानदार मुकाम हासिल कराया है। हमें तुम पर गर्व है। ❤️

🌟 जिले से राज्य स्तर तक का यह सफर अभी शुरुआत है।
ईश्वर करे तुम राज्य स्तर पर भी शानदार प्रदर्शन कर अपने जिले और परिवार का नाम रोशन करो।

ढेरों शुभकामनाएँ ❤️🏆
Keep Skating, Keep Shining! 🛼✨

जयपुर के चंद्रशेखर सैन ने बढ़ाया राजस्थान का गौरव, राष्ट्रीय कला अकादमी पुरस्कार के लिए चयनजयपुर। राजस्थान के टेराकोटा ए...
30/09/2026

जयपुर के चंद्रशेखर सैन ने बढ़ाया राजस्थान का गौरव, राष्ट्रीय कला अकादमी पुरस्कार के लिए चयन

जयपुर। राजस्थान के टेराकोटा एवं दृश्य कला के कलाकार चंद्रशेखर सैन को 65वीं राष्ट्रीय कला प्रदर्शनी 2026 में ललित कला अकादमी के राष्ट्रीय अकादमी पुरस्कार के लिए चुना गया है। इस वर्ष राजस्थान से इस पुरस्कार के लिए चयनित होने वाले वे एकमात्र कलाकार हैं।

सैन को उनकी टेराकोटा कलाकृति ‘माय एंटायर वर्ल्ड-प्रथम’ के लिए यह सम्मान दिया जाएगा। वे मुख्य रूप से टेराकोटा माध्यम में कार्य करते हैं और उनकी कला में राजस्थान की लोक एवं पुरातात्विक परंपराओं की झलक देखने को मिलती है।

चंद्रशेखर सैन विशेष रूप से कालीबंगा और मोलेला की कला परंपराओं से प्रेरणा लेते हैं। उनकी कलाकृतियों में प्रकृति, जैविक आकृतियां, पक्षी, पशु और पेड़ प्रमुख विषय रहे हैं।

सैन को इससे पहले 2014 में राजस्थान ललित कला अकादमी का राज्य कला पुरस्कार भी मिल चुका है। वे देशभर में 10 से अधिक एकल कला प्रदर्शनियां आयोजित कर चुके हैं और ललित कला अकादमी की विभिन्न राष्ट्रीय प्रदर्शनियों में भी हिस्सा ले चुके हैं।

चंद्रशेखर सैन के राष्ट्रीय स्तर पर चयन से जयपुर और राजस्थान के कला जगत में खुशी का माहौल है। जय सैन जी महाराजा की 🫡

अमन सेन बने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बहुत बहुत शुभकामनाएं 💐 जय सैन जी महाराज की 🙏
09/09/2026

अमन सेन बने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बहुत बहुत शुभकामनाएं 💐
जय सैन जी महाराज की 🙏

एक वार फिर से सैन समाज की होनहार बेटी कृष्णा सैन ने परचम लहराया नीट परीक्षा उत्तीर्ण कर के आप की इस उपलब्धि पर पूरे देश ...
28/07/2026

एक वार फिर से सैन समाज की होनहार बेटी कृष्णा सैन ने परचम लहराया नीट परीक्षा उत्तीर्ण कर के आप की इस उपलब्धि पर पूरे देश के सैन समाज की तरफ़ से बहुत बहुत बधाई एवं शुभकामनाएँ 🤞
आप की इस मेहनत वह उपलब्धि पर पूरा समाज को गर्व है और हम आपके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते है 🎉


सतना के हाटी निवासी रिटायर्ड सूबेदार शंकरलाल सेन के बेटे अनिकेत सेन भारतीय नौसेना में लेफ्टिनेंट कमांडर बन गए हैं। अनिके...
27/07/2026

सतना के हाटी निवासी रिटायर्ड सूबेदार शंकरलाल सेन के बेटे अनिकेत सेन भारतीय नौसेना में लेफ्टिनेंट कमांडर बन गए हैं। अनिकेत ने वर्ष 2021 में सब लेफ्टिनेंट के रूप में नेवी ज्वाइन की थी। उनकी इस उपलब्धि से पूरे जिले में खुशी का माहौल है। परिवार में उनके चाचा भी सेना में हवलदार रह चुके हैं।सैन जी आप को ऐसे ही उपलब्धि प्राप्त होती रहे ।🫡 fans

सैन समाज ने सिर्फ़ भारत में ही नहीं दूर विदेशों में भी सैन समाज का प्रचम लहराय है आज हरियाणा के सैन भाई संजू जी से पुर्त...
03/07/2026

सैन समाज ने सिर्फ़ भारत में ही नहीं दूर विदेशों में भी सैन समाज का प्रचम लहराय है आज हरियाणा के सैन भाई संजू जी से पुर्तगाल 🇵🇹 में उन के सलून पर मिल कर बहुत खुशी हूँ भाई ने यहाँ पर ख़ुद की ज़मीन ख़रीद कर सलून बनाया है सैन जी से यही प्राथना है मेरा पूरा समाज यू ही आगे बढ़ता रहे
जय सैन जी

शर्मसार भारत1- सबसे पहले तो उन पुलिस अधिकारियों का धन्यवाद जिन्होंने उस मासूम को उन दरिंदों से बचाया ।2- कृपया इन दरिंदो...
28/06/2026

शर्मसार भारत

1- सबसे पहले तो उन पुलिस अधिकारियों का धन्यवाद जिन्होंने उस मासूम को उन दरिंदों से बचाया ।

2- कृपया इन दरिंदों की पहचान जग ज़ाहिर की जाए, ताकि ये भेड़िए किसी और की जिंदगी ना बर्बाद कर सके (इनकी तस्वीर अख़बार में काले नक़ाब में ढक कर छापी गई है)

3-CMO RajasthanPMO India कृपया भारत के क़ानून में

कठोर बदलाव किए जाएँ ताकि आज के बाद किसी भी बेटी को ये दिन ना देखना पड़े।

4- यदि इन दरिंदों को कठोर से कठोर सजा मिले तभी भविष्य में ऐसी घटनाओं पर रोक लगेगी ।

5- इन जैसे दरिंदों को सरे आम चौंक पर बांध कर जनता द्वारा तब तक कूटा जाए, जब तक की ये मर ना जाए। ताकि ऐसे कांड करने वालें भविष्य में इन दरिंदों का अंजाम देख कर ऐसा करने से पहले सौ बार सोचे ।

6- जब भी ऐसा कोई कांड होता है तो ये मुहिम कुछ दिन ही चलती है, फिर सब शांत हो जाता है। फिर कन्ही से वापस ये सब दोहराया जाता है।

7- कृपया ऐसे केस को फ़ास्ट ट्रैक करें

8-Govind goyal जी का महत्वपूर्ण सुझाव ऐसे होटलो और अड्डों पर बुलडोजर चला देना चाहिए ।

9- इन सभी अमीरजादों को बेनक़ाब कीजिए । नहीं तो इन्हें साफ़ बचा दिया जाएगा और फिर ये किसी मासूम लड़की से शादी कर के ताउम्र उसे परेशान करेंगे । All India Radio News Human Rights Watch

बहुत बहुत बधाई हो सैन समाज को एक ओर होनहार यंग युवा समाज का नाम रोशन करता हुवा 💐🙏
17/06/2026

बहुत बहुत बधाई हो सैन समाज को एक ओर होनहार यंग युवा समाज का नाम रोशन करता हुवा 💐🙏

जूडो खिलाड़ी वैभव सेन ने बढ़ाया देश और समाज का मान, राष्ट्रीय चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदकदौराला। चौधरी राजपाल सिंह स्...
16/06/2026

जूडो खिलाड़ी वैभव सेन ने बढ़ाया देश और समाज का मान, राष्ट्रीय चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक

दौराला। चौधरी राजपाल सिंह स्पोर्ट्स अकादमी के प्रतिभाशाली जूडो खिलाड़ी वैभव सेन ने राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन करते हुए देश और समाज का गौरव बढ़ाया है। चंडीगढ़ में 10 से 13 जून तक आयोजित राष्ट्रीय जूडो चैंपियनशिप में वैभव ने 73 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर बड़ी उपलब्धि हासिल की।

इस उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर वैभव सेन का चयन आगामी एशियन जूडो चैंपियनशिप और वर्ल्ड जूडो चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम में किया गया है। यह उपलब्धि न केवल उनके परिवार और अकादमी के लिए, बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है।

गौरतलब है कि वैभव सेन इससे पहले भी राष्ट्रीय स्तर पर तीन पदक अपने नाम कर चुके हैं। उनकी लगातार सफलता उनकी मेहनत, लगन और खेल के प्रति समर्पण को दर्शाती है।

वैभव की इस उपलब्धि पर खेल प्रेमियों, क्षेत्रवासियों और अकादमी से जुड़े लोगों ने खुशी जताते हुए उन्हें बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

😭दुखद समाचार 😭आप सबको बड़े दुख के साथ सूचित किया जाता है गौरव सेन पिता का नाम रामफल सेन गांव बाल राजपूताना 2 साल पहले अम...
29/05/2026

😭दुखद समाचार 😭
आप सबको बड़े दुख के साथ सूचित किया जाता है गौरव सेन पिता का नाम रामफल सेन गांव बाल राजपूताना 2 साल पहले अमेरिका गया हुआ था वहां पर गौरव भाई की सड़क दुर्घटना मृत्यु हो गई भगवान गौरव भाई को अपने चरणों में स्थान दें
🙏ओम शांति ओम शांति🙏

Address

Sri Ganganagar
335704

Telephone

9024048024

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Rajasthan sain Samaj RSS posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Rajasthan sain Samaj RSS:

Shortcuts

Share