28/08/2026
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जिला सोलन के कार्यकर्ताओं ने पुलिस जवानों के साथ मनाया रक्षाबंधन
सोलन, 28 अगस्त। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) जिला सोलन की कार्यकर्ताओं ने रक्षाबंधन के पावन अवसर पर पुलिस जवानों के साथ रक्षाबंधन का त्योहार मनाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पुलिस जवानों की कलाई पर राखी बांधकर उनके प्रति सम्मान एवं आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने पुलिस जवानों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं और समाज की सुरक्षा के लिए उनके समर्पण को नमन किया।