07/05/2026
*सेवा और मुस्कान से सजा एक खूबसूरत पल*
आज सुबह 9 बजे सीवान टाउन हॉल के पीछे स्थित मूक बधिर विद्यालय में बच्चों के बीच स्टेशनरी एवं खाने-पीने की वस्तुओं का वितरण कार्यक्रम लायंस क्लब ऑफ़ सिवन ग्रेटर के सौजन्य से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
इस सेवा कार्यक्रम में बच्चों को चॉकलेट, बिस्किट, सॉफ्ट ड्रिंक, चिप्स, कॉपी, पेंसिल, पेन, ड्राइंग बुक, राइटिंग बुक, शार्पनर, इरेज़र एवं कुछ नगद राशि सहयोग स्वरूप दी गई। उपहार पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे और पूरा माहौल मुस्कान से भर गया।
कार्यक्रम में विशेष रूप से रॉयल डेफ पब्लिक स्कूल के संस्थापक अरविंद पाठक एवं उनकी पत्नी प्रिंसिपल संगीता पाठक की गरिमामयी उपस्थिति रही।
साथ ही
लायंस क्लब ऑफ सिवान ग्रेटर के प्रेसिडेंट लायन मोहम्मद सादिक, कोषाध्यक्ष लायन तहसीन किबरिया, लायन डॉ. मोहम्मद यूसुफ, लायन फरहान असलम,
लायंस क्लब ऑफ सिवान शाहीन की सदस्य लायन रेखा जायसवाल,
तथा लियो क्लब ऑफ सिवान बॉस्को के प्रेसिडेंट मोहम्मद मुबाशिर, कोषाध्यक्ष आदर्शनी सिंह सहित दर्जनों लियो मेंबर्स उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान मूक बधिर बच्चों ने लियो क्लब ऑफ सिवान बॉस्को के बच्चों के साथ अपनी विशेष सांकेतिक भाषा का आदान-प्रदान किया, जिससे बच्चों में काफी उत्साह देखने को मिला। सभी बच्चों ने एक-दूसरे के साथ बेहद आत्मीयता से समय बिताया। और अपनी ओर से लाए हुए गिफ्ट भी उन्हें भेंट किया
कई बच्चों ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि आज उन्हें ऐसा महसूस हो रहा है मानो वे सामान्य बच्चों के बीच अपनेपन और प्यार के साथ मौजूद हैं। यह दृश्य सभी के लिए भावुक और प्रेरणादायक रहा।
सभी सदस्यों ने बच्चों के साथ समय बिताकर उन्हें प्यार, अपनापन और प्रोत्साहन देने का कार्य किया। यह कार्यक्रम सेवा, मानवता और सामाजिक जिम्मेदारी का एक सुंदर उदाहरण बना
Lions Club Of Siwan Greater
Lions Clubs International
Lion Sza Rizvi