Let's Inspire Bihar - Siwan Chapter

Let's Inspire Bihar - Siwan Chapter Voluntary Association of Youth Inspired by Heritage of Bihar and the Idea of IPS Vikas Vaibhav.

समस्त देशवासियों को 80वें स्वतंत्रता दिवस की अनंत शुभकामनाएं! 🇮🇳आज का यह पावन पर्व केवल हमें अंग्रेजों की गुलामी से मुक्...
15/08/2026

समस्त देशवासियों को 80वें स्वतंत्रता दिवस की अनंत शुभकामनाएं! 🇮🇳

आज का यह पावन पर्व केवल हमें अंग्रेजों की गुलामी से मुक्ति मिलने की याद नहीं दिलाता, बल्कि यह उन महान स्वतंत्रता सेनानियों के सपनों के भारत को गढ़ने के हमारे संकल्प को भी दोहराता है।
'लेट्स इंस्पायर बिहार' अभियान का मूल उद्देश्य शिक्षा, उद्यमिता और समता के त्रिसूत्र के माध्यम से एक सशक्त, आत्मनिर्भर और विकसित बिहार का निर्माण करना है। जब राज्य का प्रत्येक युवा शिक्षित, जागरूक और अपने अधिकारों के प्रति उत्तरदायी बनेगा, तभी हमारा समाज सच्ची स्वतंत्रता का अनुभव करेगा।
आइए, इस स्वतंत्रता दिवस पर यह संकल्प लें कि हम अपनी सोच, अपने श्रम और अपनी सकारात्मक ऊर्जा से बिहार को देश के अग्रणी और प्रगतिशील राज्यों की पंक्ति में खड़ा करेंगे।

जय हिंद! जय बिहार! 🇮🇳
आइए, मिलकर प्रेरित करें बिहार!


Vikas Vaibhav, IPS

09/08/2026

Let's Inspire Bihar ✌️
Vikas Vaibhav, IPS

06/08/2026

जब विश्वास एवं निष्ठा पर होगा प्रहार,
तब निश्चित होगा प्रतिकार।
Vikas Vaibhav, IPS
Let's Inspire Bihar ✌️

05/08/2026

Lets Inspire Bihar ✌️
Vikas Vaibhav, IPS
Namaste Bihar

Lets Inspire Bihar ✌️ Vikas Vaibhav, IPS
16/07/2026

Lets Inspire Bihar ✌️
Vikas Vaibhav, IPS

00:00- Introduction00:31- What is Let’s Inspire Bihar Movement?01...

शत शत शत 🙏
16/07/2026

शत शत शत 🙏

गया जी के सरबहदा अंचल में पदस्थापित रहे अत्यंत मेधावी एवं कर्तव्यनिष्ठ पुलिस निरीक्षक धनंजय कुमार जी की हृदयघात से हुई असामयिक मृत्यु की सूचना से मन अत्यंत द्रवित है । सर्वशक्तिमान से प्रार्थना है कि दुःख की इस घड़ी में शोक-संतप्त परिजनों को धैर्य तथा दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें । विनम्र #श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ 🙏

 #ईमानदारी ऐसी जिसे  #हाईकोर्ट भी सम्मान करें-बिहार में तो बहुत सारे IPS मौजूद हैं, लेकिनजब ईमानदारी की पराकाष्ठा अपनी च...
13/07/2026

#ईमानदारी ऐसी जिसे #हाईकोर्ट भी सम्मान करें-

बिहार में तो बहुत सारे IPS मौजूद हैं, लेकिन
जब ईमानदारी की पराकाष्ठा अपनी चरम सीमा पर होती है, तो उसमें प्रथम सूची में IPS #विकास_वैभव का नाम आता है।
विकास वैभव एक ऐसा नाम है, जिसे आम आवाम मीडिया ही नहीं बल्कि इस देश का हाईकोर्ट भी सम्मान करता है।
इसीलिए पटना हाईकोर्ट ने सालों से जिस #केस को पुलिस और जांच एजेंसियां #सुलझा नहीं पाई थी. उस केस को सुलझाने की जिम्मेदारी मगध प्रक्षेत्र के पुलिस #महानिरीक्षक विकास वैभव को सौंपी है।।
#विकास_वैभव इस केस के जांच के लिए आज #बेगूसराय पहुंच गए हैं ।

Vikas Vaibhav, IPS
Let's Inspire Bihar
Namaste Bihar

आज दिनांक 05.07.2026 को पुलिस महानिरीक्षक, मगध क्षेत्र, गया द्वारा जहानाबाद जिला अंतर्गत घोसी थाना कांड संख्या-337/26, म...
05/07/2026

आज दिनांक 05.07.2026 को पुलिस महानिरीक्षक, मगध क्षेत्र, गया द्वारा जहानाबाद जिला अंतर्गत घोसी थाना कांड संख्या-337/26, में बालू उठाव को लेकर चैतीपीपल एवं गिनजी गांव के बीच हुई गोलीबारी की घटना के संबंध में घटनास्थल का विस्तृत निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान पुलिस महानिरीक्षक महोदय ने घटनास्थल का सूक्ष्म अवलोकन करते हुए अनुसंधान की प्रगति की समीक्षा की तथा जांच दल को निर्देश दिया कि वैज्ञानिक एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर मामले का त्वरित, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया l
साथ ही, घटना में संलिप्त फरार अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु लगातार सघन छापेमारी करने हेतु निर्देशित किया गया l

Vikas Vaibhav, IPS
Namaste Bihar
Let's Inspire Bihar

"शहीदों की चिताओं पर लगेंगे हर बरस मेले,वतन पर मरने वालों का यही बाक़ी निशाँ होगा..."अत्यंत भावुक और हृदयविदारक क्षण!  #...
15/06/2026

"शहीदों की चिताओं पर लगेंगे हर बरस मेले,
वतन पर मरने वालों का यही बाक़ी निशाँ होगा..."

अत्यंत भावुक और हृदयविदारक क्षण! #जहानाबाद जिले के #हुलासगंज प्रखंड स्थित #बनवरिया ग्राम की माटी के लाल, भारतीय वायु सेना के जांबाज #फ़्लाइट_लेफ्टिनेंट_शुभम_कुमार_जी ने #असम के जोरहाट में विमान दुर्घटना के दौरान कर्तव्य की बेदी पर अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया।
आज जब हम सब अपने घरों में सुरक्षित हैं, तब बिहार के इस वीर बेटे ने तिरंगे की शान के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी। अपनी अंतिम सांस तक #कर्तव्यपालन करने वाले शुभम जी के इस #सर्वोच्च_बलिदान को देखकर हर आँख नम है और हर छाती गर्व से चौड़ी है। "एक बेटा खोकर जो माँ-बाप देश को संबल देते हैं, उस परिवार के त्याग के आगे पूरी कायनात छोटी पड़ जाती है।"

राष्ट्र आपकी इस अद्वितीय #वीरता, अटूट #कर्तव्यनिष्ठा और इस महान #बलिदान का सदैव ऋणी रहेगा। 'लेट्स इंस्पायर बिहार' परिवार इस असह्य दुःख की घड़ी में शोक-संतप्त परिजनों के साथ चट्टान की तरह खड़ा है।
ईश्वर से प्रार्थना है कि वे दिवंगत #वीर_आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और माता-पिता एवं परिजनों को इस वज्रपात को सहने की शक्ति व संबल प्रदान करें। 🙏

जय हिन्द, जय भारत!
#शहीद_शुभम_कुमार_अमर_रहें!

#जहानाबाद #बिहार
Vikas Vaibhav, IPS

11/04/2026

पटना हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, 5 साल पुराने रिंकू हत्याकांड की जांच करेंगे IPS विकास वैभव

पटना हाई कोर्ट ने बेगूसराय की रिंकू कुमारी मौत मामले में पुलिस की 'आत्महत्या' थ्योरी खारिज कर दोबारा जांच के आदेश दिए. न्यायालय ने जांच में गंभीर खामियां बताते हुए केस वरिष्ठ आईपीएस विकास वैभव को सौंपा और उनके नेतृत्व में एसआईटी गठित करने को कहा. परिवार ने इसे हत्या बताया है और पुलिस पर लीपापोती का आरोप लगाया. करीब पांच साल बाद मामले में नई उम्मीद जगी है, अब एसआईटी साक्ष्यों की फिर से जांच करेगी.

पूरी खबर : https://intdy.in/3bqnf0

Address

Siwan

Telephone

+919234356116

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Let's Inspire Bihar - Siwan Chapter posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share