26/12/2025
🌾 अन्नदाता को नमन – राष्ट्रीय किसान दिवस 🌾
किसानों का सम्मान | जल सुरक्षा का सशक्तिकरण | सतत कृषि का प्रोत्साहन
दिनांक 23 दिसम्बर 2025 को अखिल भारतीय समाज सेवा संस्थान (ABSSS) द्वारा इंडसइंड बैंक एवं सृजन के सहयोग से VISTAR कार्यक्रम के अंतर्गत राष्ट्रीय किसान दिवस का आयोजन झरी गौशाला परिसर, मझगवां ब्लॉक में किया गया। इस कार्यक्रम में 40 गांवों के 300 किसान (महिला-पुरुष) शामिल हुए।
कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि एवं गणमान्य
🔹 डॉ. मदनगोपालदास जी, मुख्य अतिथि, चित्रकूट
🔹 लल्लूराम शुक्ल जी, मंत्री – ABSSS एवं पूर्व विभागाध्यक्ष, ग्रामोदय विश्वविद्यालय
🔹 श्री रामखेलावन कोल जी, जिला पंचायत अध्यक्ष
🔹 श्री संजय सिंह जी, जिला पंचायत सदस्य
🔹 श्री निरंजन जायसवाल जी, सांसद प्रतिनिधि
🔹 डॉ. संतप्रकाश त्रिपाठी एवं डॉ. अजय चौरसिया, कृषि विज्ञान केंद्र, मझगवां
🔹 ग्राम पंचायत प्रतिनिधि: श्री तिवारी (सरपंच प्रतिनिधि) एवं श्री चन्द्रपाल यादव (सचिव)
कार्यक्रम की प्रमुख उपलब्धियाँ एवं हस्तक्षेप
✅ 15 वर्षों बाद 3 चेकडेमों का जीर्णोद्धार, जिससे 101 किसान परिवारों की 78 एकड़ (अनुसूचित जनजाति समुदाय की भूमि) में खेती संभव हो सकी।
✅ प्राकृतिक खेती, जल प्रबंधन एवं सतत कृषि पर किसान जागरूकता सत्र।
✅ गो-आधारित कृषि इनपुट – घनजीवामृत, जीवामृत एवं बीजामृत का प्रचार-प्रसार।
✅ सभी प्रतिभागी किसानों को नीमास्त्र (प्राकृतिक कीटनाशक) का वितरण, जिससे फसल में कीट नियंत्रण हो और रासायनिक निर्भरता कम हो।
किसानों एवं सामुदायिक प्रेरणाओं का सम्मान
🌿 85 वर्षीय बुलाकी बाबा को विशेष रूप से सम्मानित किया गया, जिन्होंने अपने जीवनकाल में 1000 से अधिक फलदार पौधों का रोपण कर प्रकृति संरक्षण का अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया।
सम्मानित किसान लाभार्थी: प्रेम लाल मवासी, राम मिलन मवासी, राजा मवासी, शोभा देवी, रानी मवासी, उषा मवासी एवं शिव कुमारी।
🖊️ पत्रकार एवं सामाजिक कार्यकर्ता सम्मान
आर. के. सोनी (दैनिक भास्कर), बीरेन्द्र गुप्ता (एम.पी. जन संदेश), पंकज कुशवाहा (सोशल मीडिया) एवं आनंद मझगवां।
कार्यक्रम का प्रभाव
🌱 जल सुरक्षा एवं जलवायु अनुकूलन क्षमता में वृद्धि
🌱 किसानों में प्राकृतिक एवं सतत कृषि अपनाने का आत्मविश्वास
🌱 समावेशी एवं दीर्घकालिक आजीविका सुधार की स्पष्ट झलक
यह आयोजन किसानों को “अन्नदाता – जीवनदाता” के रूप में सम्मान देने के साथ-साथ यह दर्शाता है कि VISTAR कार्यक्रम के अंतर्गत ABSSS और इंडसइंड बैंक का सहयोग ग्रामीण क्षेत्रों में स्थायी और सकारात्मक परिवर्तन ला रहा है।