The Art of Learning trust

The Art of Learning trust मानसिक और बौद्धिक विकास कार्यक्रम

18/12/2024
फिर से आऊंगी सभी को सिखाऊंगी: यानवी शर्मामहात्मा गांधी राजकीय विद्यालय, कासनी, जिला झुंझुनू, राजस्थान में आर्ट ऑफ लर्निं...
18/12/2024

फिर से आऊंगी सभी को सिखाऊंगी: यानवी शर्मा

महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय, कासनी, जिला झुंझुनू, राजस्थान में आर्ट ऑफ लर्निंग ट्रस्ट द्वारा संचालित ज्ञान योग की क्लास ट्रस्ट के संस्थापक पंकज कुमार ठाकुर के संरक्षण में रांची, झारखंड की रहने वाली कक्षा 8 में पढ़ने वाली छात्रा यानवी शर्मा ने लिया। कक्षा 5 से कक्षा 8 के छात्रों को याददाश्त बेहतर करने और गणित की समस्या बिना पेन पेपर के जल्द हल करने के तरीके को यानवी ने बहुत अच्छी तरह से सिखाया। साथ ही लिखावट बेहतर करने के आर्ट ऑफ लर्निंग द्वारा खोजे गए विशेष तरीकों को भी छात्रों को सिखाया गया। इससे सिर्फ लिखावट बेहतर नहीं होती बल्कि उनकी एकाग्रता, याददाश्त, मस्तिष्क की कई क्षमताएं बेहतर हो जाती हैं। इन सभी तरीकों से छात्रों की पढ़ाई आसान और बेहतर होने लगती हैं। छोटे से समय में पढ़ाई को बेहतर करने के कई उपाय सभी बच्चियों को बहुत प्यार से सीखाने के कारण यानवी को लेकर आते समय बच्चियां भावुक हो गई। फिर कब आओगी दीदी सुनकर यानवी ने सभी से कहा सूरजगढ़ की बेटी हूं, फिर से आऊंगी सभी को सिखाऊंगी।

Address

Sindri
Sindri
828122

Telephone

+918709772502

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when The Art of Learning trust posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to The Art of Learning trust:

Share